Responsive Scrollable Menu

कप्तान सूर्या ट्रॉफी फोटोशूट के लिए अडालज नी वाव पहुंचे:संजू, सिराज, तिलक एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए, भारत तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बना

टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ट्रॉफी के साथ फोटोशूट के लिए सोमवार को गुजरात के गांधीनगर में स्थित ऐतिहासिक स्थल अडालज नी वाव पहुंचे। टीम इंडिया लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बन गई है। टीम ने रविवार को फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया। वहीं, टीम के कुछ प्लेयर्स को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इसमें संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज और तिलक वर्मा शामिल हैं। कप्तान सूर्या चैंपियन बनने के बाद हनुमान मंदिर पहुंचे रविवार को फाइनल मैच के बाद सूर्यकुमार यादव देर रात वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर अहमदाबाद के हनुमान मंदिर पहुंचे और पूजा की। इस दौरान ICC चेयरमैन जय शाह और टीम के हेड कोच गौतम गंभीर भी उनके साथ थे। सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया भारत के विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन भारत के लिए ट्रंप कार्ड साबित हुए। उन्होंने टीम के लिए लगातार 3 मैचों में फिफ्टी लगाई। सैमसन ने बैटिंग के लिए चैलेंजिंग पिच पर नाबाद 97 रनों की पारी खेलकर भारत को फाइटिंग टोटल तक पहुंचाया। इतना ही नहीं, सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 89-89 रनों की पारी खेली। वे इस टूर्नामेंट में भारत के टॉप स्कोरर रहे। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। 15वां शताब्दी में बना था अडालज नी वाव अडालज नी वाव गुजरात के गांधीनगर के पास स्थित एक ऐतिहासिक बावड़ी है, जिसे 15वीं शताब्दी में बनवाया गया था। यह पांच मंजिला गहरी संरचना अपनी बारीक नक्काशी, स्तंभों और इंडो-इस्लामिक वास्तुकला के शानदार मिश्रण के लिए प्रसिद्ध है। उस समय इसे यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए पानी का मुख्य स्रोत और विश्राम स्थल के रूप में बनाया गया था। आज यह गुजरात के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है और अपनी खूबसूरत वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व के कारण देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है।

Continue reading on the app

आईआईएफसीएल का 2026-27 में ऋण पोर्टफोलियो एक लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करेगा: एमडी

आईआईएफसीएल का 2026-27 में ऋण पोर्टफोलियो एक लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करेगा: एमडी

Continue reading on the app

  Sports

ICC से करोड़ों की कमाई कर गया पाकिस्तान, भारत से हारने पर खिलाड़ियों को लगा था 50-50 लाख का फाइन

Pakistan Cricket Team T20 World Cup 2026: पाकिस्तान क्रिकेट टीम भले ही टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में क्वालीफाई नहीं कर पाया, लेकिन फिर भी उसे आईसीसी से चार करोड़ 80 लाख रुपये मिले. लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी भारतीय टीम के खाते में लगभग 25 करोड़ रुपये आए. इससे पहले पीसीबी ने अपने खिलाड़ियों पर 50-50 लाख का जुर्माना ठोका था. Wed, 11 Mar 2026 21:37:06 +0530

  Videos
See all

कई जगहों पर लोग गैस सिलेंडर लेने की कतार में | Shorts | LPG Price | LPG Gas Cylinder Shortage | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T16:01:50+00:00

'सिलेंडर की आपूर्ति ढाई दिन में होगी' | Shorts | BJP | LPG Cylinder Shortage | PM Modi | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T16:03:38+00:00

News Ki Pathshala: युद्ध में सबसे ज्यादा पुतिन को फायदा? #shorts #sushantsinha #putin #iranvsamerica #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T16:12:13+00:00

News Ki Pathshala: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास जहाज पर हमला #shorts #sushantsinha #straitofhormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T16:08:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers