Responsive Scrollable Menu

Middle East Tension: आखिर क्यों अब तक ईरान के समर्थन में नहीं उतरे हूती लड़ाके? उन्हें किस बात का सता रहा है डर?

Middle East Tension: इस्राइल और अमेरिका मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमला कर रहे हैं. मिडिल ईस्ट में जिस वजह से तनाव फैल गया है. युद्ध की आग सिर्फ ईरान तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सऊदी अरब, लेबनान और यूएई सहित कुल 12 देशों में फैल चुकी है. हालांकि, ध्यान देने वाली बात है कि युद्ध के नौ दिन बीत जाने के बाद भी यमन इस पूरे युद्ध से दूर है.  

यमन में हूती विद्रोही रहते हैं. इन्हें ईरान का सहयोगी माना जाता है. साल 2023 में गाजा में शुरू हुए युद्ध के बाद से हूती विद्रोहियों ने इस्राइल पर कई बार हमला किया था. इस्राइल ने भी हूतियों को मुंहतोड़ जवाब दिया था. पिछले साल जून में ईरान और इस्राइल के बीच 12 दिन युद्ध हुआ था, तब भी हूती विद्रोही इस युद्ध में शामिल हुए थे. हालांकि, 28 फरवरी से अमेरिका और इस्राइल द्वारा  ईरान पर शुरू हुए हमले के बाद से अब तक हूती विद्रोहियों ने ईरान के समर्थन में सिर्फ बयान ही जारी किए हैं. हालांकि, ये साफ नहीं है कि हूती इस युद्ध से आगे भी दूर रह पाएंगे या फिर नहीं. 

अमेरिका-ईरान युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Middle East Tension: इस्राइली सेना ने लेबनान में मचाया हाहाकार, 83 बच्चों सहित 400 लोगों की हुई मौत, IDF ने दी ये चेतावनी

अमेरिका-इजराइल के हमले से बचना मकसद

एक्सपर्ट्स का कहना है कि हूती इस युद्ध में शामिल होंगे. वर्तमान में युद्ध से दूर रहना उनकी किसी रणनीति का हिस्सा हो सकती है. मिडिल ईस्ट के मामलों पर नजर रखने वाले एक एक्सपर्ट्स ने कहा कि हूती विद्रोहियों की सबसे बड़ी प्राथमिकता ये है कि अमेरिका और इस्राइल की सीधी कार्रवाई से कैसे बचा जाए. 

अमेरिका-ईरान युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Middle East Tension: मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच सामने आया राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, होर्मुज स्ट्रेट के लिए कही ये बात

यमन के प्रधानमंत्री की हो गई थी मौत

पिछले साल अगस्त में यमन में इस्राइल ने हवाई हमले किए थे, जिसमें हूती सरकार के लगभग 12 सीनियर मेंबर मारे गए थे. इस हमले में यमन के प्रधानमंत्री अहमद अल-रहावी और आर्मी चीफ मोहम्मद अल-घुमारी की मौत हो गई थी. हूती विद्रोहियों के लिए ये बहुत बड़ा नुकसान था. 

अमेरिका-ईरान युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Middle East Tension: मिडिल ईस्ट के युद्ध ने भारत को भी तनाव में डाला, महंगी हो सकती हैं ये चीजें

इजराइल के हमलों के बाद हूती विद्रोही सतर्क हुए

एक्सपर्ट्स का कहना है कि हूती विद्रोहियों की लीडरशिप इस घटना के बाद ज्यादा सतर्क हो गई थी. उनको डर है कि अगर वह कोई बड़ा कदम उठाते हैं तो उनके नियंत्रण वाले इलाकों में भारी हवाई हमले हो सकते हैं. हूती विद्रोहियों को इस्राइल की खुफिया क्षमता का भी डर सता रहा है. उनको आशंका है कि उनकी टॉप लीडरशिप को इस्राइल फिर से निशाना बना सकता है. 

अमेरिका-ईरान युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- US Iran War: युद्ध के बीच ईरान ने अमेरिका से पूछा ऐसा सवाल, ट्रंप ने कहा- अब देर हो चुकी है

एक्सपर्ट्स का कहना है कि तमाम हमलों के बावजूद हूती विद्रोहियों को हल्के में नहीं लिया जा सकता है. पिछले साल हुए नुकसान के बावजूद हूती लड़ाके पूर्ण रूप में कमजोर नहीं हुए हैं. वे अब भी अपने विरोधियों पर हमले करने की क्षमता रखते हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि अमेरिका या इस्राइल अगर सीधे तौर पर उन पर दोबारा हमला करते हैं या फिर यमन में उनके विरोधी गुट फिर से कोई सैन्य अभियान शुरू करते हैं तो हूती लड़ाके चुप नहीं रहेंगे. वे फिर से तेज हमले कर सकते हैं.  

अमेरिका-ईरान युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- US-Iran Tension: ‘ईश्वर की प्लानिंग का हिस्सा…यीशु की वापसी का रास्ता तैयार करना’, अमेरिकी सेना को ऐसे ब्रीफ कर रहे सैन्य कमांडर

 

 

Continue reading on the app

Uttarakhand Budget: उत्तराखंड के बजट पर सीएम धामी का बड़ा बयान

Uttarakhand Budget: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बजट पेश किया. मुख्यमंत्री ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए कुल 1.10 लाख करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव पेश किया है.  इस दौरान सीएम धामी ने ऐलान किया कि जेल गए या राज्य आंदोलन के दौरान घायल हुए आंदोलनकारियों की पेंशन प्रतिमाह 6 हजार से बढ़ाकर 7 हजार की जाएगी. वहीं, सीएम ने जेल या घायल आंदोलनकारियों की पेंशन हर मही 4500 से बढ़ाकर 5,500 रुपये करने का प्रस्ताव दिया है.

Continue reading on the app

  Sports

वर्ल्ड कप के हीरो संजू सैमसन का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, गौतम गंभीर के लिए बजे ढोल नगाड़े

sanju samson welcome at thiruvananthapuram airport: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हीरो संजू सैमसन अपने घर यानी तिरुवनंतपुरम पहुंचे. एयरपोर्ट पर टीम इंडिया के इस स्टार ओपनर बल्लेबाज का जोरदार स्वागत किया है. हजारों की संख्या में फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे. दूसरी ओर, टीम के हेड कोच गौतम गंभीर का दिल्ली एयरपोर्ट पर माला पहनाकर स्वागत किया गया. उनके एयरपोर्ट से बाहर आते ही ढोल नगाड़े बजाए गए. Mon, 9 Mar 2026 21:11:17 +0530

  Videos
See all

Iran US Israel War: मोजबता खामेनेई पर चीन का बयान #shortsvideo #israeliranconflict #khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T15:34:32+00:00

Iran-Israel युद्ध के बीच बोले Om Prakash Rajbhar, रूस हमें तेल देने को तैयार है | Aaj Tak Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T15:33:22+00:00

News Ki Pathshala: दिल्ली मास्टर प्लान पर PM मोदी ने की बैठक #shorts #sushantsinha #pmmodi #delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T15:41:27+00:00

Parliament Session: ईरान युद्ध पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान, सुनिए क्या कहा? #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T15:32:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers