Responsive Scrollable Menu

अल नीनो की वजह से मलावी में पड़ा सूखा, भारत ने 1,000 मीट्रिक टन चावल भेजा

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। अफ्रीकी देश मलावी में अल नीनो की वजह से भारी सूखा पड़ा है। ऐसे हालात में भारत ने मलावी को 1,000 मीट्रिक टन चावल की मानवीय मदद भेजी है। भारत ने इस कदम के साथ ही ग्लोबल साउथ में साझेदारों का समर्थन करने और साउथ-साउथ सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।

भारत के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, खाद्य सुरक्षा के लिए भारत-मलावी साझेदारी। अल नीनो के असर से आए सुखाड़ के बाद खाद्य सुरक्षा के लिए मलावी की कोशिशों का समर्थन करने के लिए, भारत ने न्हावा शेवा पोर्ट से मलावी के लोगों के लिए 1,000 मीट्रिक टन चावल की मानवीय खेप भेजी है। यह ग्लोबल साउथ में पार्टनर्स को सपोर्ट करने और साउथ-साउथ सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने के लिए भारत की लगातार प्रतिबद्धता को दिखाता है।

बता दें, मलावी में 40 लाख से ज्यादा लोग (आबादी का 20 प्रतिशत) खाने की बहुत ज्यादा कमी का सामना कर रहे हैं, जिससे कुपोषण बढ़ रहा है और परिवार खाना छोड़ रहे हैं।

अल नीनो की वजह से मलावी में अनियमित बारिश हो रही है और चिलवा झील जैसे बड़े पानी के स्रोत सूख गए हैं। वहीं, मलावी सरकार ने आपदा की स्थिति घोषित कर दी है।

बता दें, पिछले साल अक्टूबर में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने जॉर्ज चापोंडा को मलावी के विदेश मंत्री के तौर पर उनकी नियुक्ति पर बधाई दी थी। जयशंकर ने कहा कि वह भारत और मलावी के बीच द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं।

जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, जॉर्ज चापोंडा को मलावी रिपब्लिक के विदेश मंत्री के तौर पर उनकी नियुक्ति पर बधाई। भारत के साथ उनके करीबी संबंध को देखते हुए, हम अपने द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं।

मलावी के नए राष्ट्रपति पीटर मुथारिका की डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (डीपीपी) के पुराने सदस्य जॉर्ज चापोंडा को वहां का विदेश मंत्री नियुक्त किया गया था।

भारत और मलावी के बीच अच्छे द्विपक्षीय संबंध हैं। विदेश मंत्रालय के मुताबिक नियमित उच्चस्तरीय बातचीत से भारत और मलावी के द्विपक्षीय संबंध और मजबूत हुए हैं। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी 2024 में मलावी के राजकीय दौरे पर गई थीं।

राष्ट्रपति भवन की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने तत्कालीन मलावी समकक्ष लाजरस मैकार्थी चकवेरा से मुलाकात की और भारत-मलावी संबंधों को और गहरा करने के लिए कई मुद्दों पर चर्चा की थी।

इसके साथ ही उन्होंने कला और संस्कृति, युवा मामलों, खेल और फार्मास्यूटिकल सहयोग पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किए थे। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मु ने लिलोंग्वे में नेशनल वॉर मेमोरियल का दौरा किया और पहले और दूसरे विश्व युद्ध और दूसरे सैन्य अभियानों के दौरान अपनी जान देने वाले सैनिकों और नागरिकों को पुष्पांजलि अर्पित की थी।

--आईएएनएस

केके/पीयूष

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

परेश रावल की ‘द ताज स्टोरी’ लाई ताजमहल को कटघरे में, देखिए 13 मार्च को लॉयन्सगेट प्ले पर

The Taj Story: ताजमहल क्या है, प्यार का स्मारक या फिर इतिहास का रहस्य? क्या होगा जब इतिहास को खुद कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया जाएगा? 13 मार्च को देखिए केवल लॉयन्सगेट प्ले पर, द ताज स्टोरी, जो दर्शकों को एक ऐसे काल्पनिक कोर्टरूम ड्रामा में ले जाएगी, जो भारत के सबसे प्रतिष्ठित स्मारकों […]

The post परेश रावल की ‘द ताज स्टोरी’ लाई ताजमहल को कटघरे में, देखिए 13 मार्च को लॉयन्सगेट प्ले पर appeared first on Grehlakshmi.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Schedule: आईपीएल का शेड्यूल जारी, पहले मैच में ये दो टीमें टकराएंगी, देखें पूरी डिटेल

आईपीएल लीग के 19वें सीजन का शेड्यूल जारी हो गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च से होगी और पहला मुकाबला गत चैंपियन आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। ये ओपनिंग मैच बेंगलुरु में ही खेला जाएगा। 

बता दें कि, बीसीसीआई ने पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया है बल्कि महज 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया गया है। यानी 12 अप्रैल तक होने वाले मुकाबलों का ही शेड्यूल अभी जारी किया गया है। आगे के मुकाबलों का शेड्यूल बीसीसीआई बाद में जारी करेगा। 
Wed, 11 Mar 2026 19:37:19 +0530

  Videos
See all

India High Alert due to Israel Iran War Updates Live: Petrol की कीमतें बढ़नेवाली है ? | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T14:04:27+00:00

Sawal Public Ka Live : ट्रंप ने पूरी दुनिया को फंसा दिया? | Navika Kumar | Trump | Netanayhu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T14:07:09+00:00

News Ki Pathshala। Sushant Sinha: Trump के सीनेटर की धमकी पर UAE के अरबपति का पलटवार #iran #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T14:05:00+00:00

Why is the UK sending a warship to Cyprus? #HMSDragon #UK #Cyprus #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T14:09:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers