Responsive Scrollable Menu

एपल के पहले फोल्डेबल फोन की स्क्रीन क्रैक हो रही:कंपनी बोली- नया मोबाइल देंगे; पिछले महीने ही लॉन्च हुआ, कीमत ₹3 लाख से शुरू

एपल के पहले फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ की स्क्रीन में परेशानी आ रही है। फोन की अंदर की स्क्रीन के टूटने और क्रैक होने की शिकायतें आ रही हैं। एपल ने भी यह बात मानी है। इस फोन्स की कीमत 3 लाख से 4.5 लाख रुपए के बीच है। आईफोन डुओ में यह डैमेज ज्यादातर उसी जगह पर हो रहा है, जहां से फोन बीच में मुड़ता है (सेंट्रल हिंज)। अधिकतर यूजर्स का कहना है कि फोन को पहली बार खोलने और इस्तेमाल करने के कुछ ही समय बाद स्क्रीन अपने आप खराब हो गई। एपल ने सोमवार को इस बारे में कहा कि हमें आईफोन डुओ की कुछ यूनिट्स की इनर डिस्प्ले में आ रही समस्या की जानकारी है। यह खराबी कुछ ही फोन्स में आई है। कंपनी इन्हें रिप्लेस करके यूजर को नया फोन देगी। यूजर कैसे पा सकते हैं फ्री रिप्लेसमेंट? कंपनी ने ग्राहकों को सलाह दी है कि यदि वे अपने आईफोन डुओ की स्क्रीन में कोई समस्या देखते हैं, तो वे तुरंत रिप्लेसमेंट के लिए AppleCare से संपर्क करें। एपल ने 9 सितंबर को अपना पहला फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ लॉन्च किया था। सबसे बड़ा डिस्प्ले, सबसे महंगा आईफोन आईफोन डुओ में 5.4-इंच का कवर डिस्प्ले और अंदर 7.6-इंच की मेन स्क्रीन है, जो अब तक के किसी भी आईफोन का सबसे बड़ा डिस्प्ले है। डुओ एपल का अब तक का सबसे महंगा आईफोन है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 3 लाख रुपए है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत 4.50 लाख रुपए तक जाती है। --------------------------------------------------------- टेक-ऑटो से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… मस्क के ग्रोक ने बनाई 7-मिनट की AI फिल्म: ग्रीक की प्राचीन कहानी होमर्स ओडिसी पर बेस्ड है मूवी इलॉन मस्क के AI प्लेटफॉर्म 'ग्रोक' ने फिल्म मेकिंग में एंट्री कर ली है। मस्क ने कुछ समय पहले दावा किया था कि वे साल के अंत तक एक फुल-लेंथ AI फिल्म बनाएंगे। उस वादे के तीन महीने बाद 'ग्रोक इमेजिन' के X हैंडल से 7 मिनट का एक वीडियो शेयर किया है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मेहंदीपुर बालाजी के किए दर्शन, वीडियो में देंखे देश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मेहंदीपुर बालाजी के किए दर्शन, वीडियो में देंखे देश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना

Continue reading on the app

  Sports

Happy Birthday Virat Kohli: 38 साल के हुए विराट कोहली, कमाई में भी राजा हैं क्रिकेट के किंग, लग्जरी कारें, आलीशान बंगले और करोड़ों की नेटवर्थ

Virat Kohli Birthday: भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली 5 नवंबर यानी आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. मैदान पर अपने बल्ले से ढेरों रिकॉर्ड बनाने वाले कोहली की पहचान सिर्फ एक बेहतरीन क्रिकेटर तक सीमित नहीं है. उन्हें दुनिया एक ब्रांड के रूप में भी जानती है. फैंस शायद उन्हें शतक, मैच विनिंग पारियां और मैदान पर कई यादगार लम्हों के लिए जानते होंगे, लेकिन यह भी किसी से छिपा नहीं है कि क्रिकेट के किंग कहे जाने वाले विराट कमाई के मामले में भी पीछे नहीं हैं. चलिए उनके जन्मदिन पर विराट की लग्जीरियस लाइफस्टाइल और उनकी नेटवर्थ के बारे में जानते हैं. Thu, 5 Nov 2026 00:09:40 +0530

  Videos
See all

Silver Rate : दिवाली से पहले चांदी धड़ाम ! #silverrate #silverprice #silverratetoday #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T20:44:45+00:00

Gold Rate : सोने की कीमतों ने किया सबको हैरान ! #goldrate #goldprice #goldratetoday #newskipathshala #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T20:51:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers