Responsive Scrollable Menu

Bihar NMMS Admit Card 2026: बिहार एनएमएमएस छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Bihar NMMS Admit Card 2026: बिहार में राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) 2026 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद् (SCERT), बिहार ने NMMS परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट nmmssbihar.co.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

जिन विद्यार्थियों ने इस छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे या उनके अभिभावक ऑनलाइन माध्यम से आसानी से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड बेहद जरूरी दस्तावेज है, इसलिए इसे समय रहते डाउनलोड कर लेना चाहिए।

ऐसे डाउनलोड करें Bihar NMMS Admit Card 2026
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nmmssbihar.co.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Admit Card / प्रवेश पत्र के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आधार नंबर या स्टूडेंट कोड दर्ज करें।
  • अब Search Admit Card बटन पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लें।

परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य
सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड अपने साथ जरूर लेकर जाएं। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए परीक्षा से पहले इसे प्रिंट करके सुरक्षित रखें।

सफल छात्रों को मिलेगी सालाना स्कॉलरशिप
NMMS परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को कक्षा 9 से 12वीं तक हर साल 12,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों को उनकी पढ़ाई जारी रखने में सहायता देना है।

Continue reading on the app

सिर्फ 24 साल की उम्र में संन्यास का ऐलान, पाकिस्तानी खिलाड़ी ने मजबूरी में लिया फैसला

Shahzaib Bhatti: पाकिस्तान क्रिकेट से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. एक खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट की पॉलिटिक्स से तंग आकर सिर्फ 24 साल की उम्र में संन्यास का ऐलान कर दिया है. इस खिलाड़ी को लगातार 40 मैचों में मौका नहीं दिया गया था.

Continue reading on the app

  Sports

वह इस पर राजनीति.. Harbhajan Singh ने कीर्ति आजाद को दिया दो टूक जवाब

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब लगातार तीसरी बार अपने नाम किया है। जिसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव, कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पास बने हनुमान मंदिर में वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को लेकर गए। लेकिन ये बात पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद को अच्छी नहीं लगी। उन्होंने इसे लेकर कहा कि टीम इंडिया को शर्मा आनी चाहिए। जिसके बाद पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपना बयान देकर कीर्ति आजाद की बोलती बंद कर दी। 

कीर्ति आजाद ने भारतीय टीम की बुराई करते हुए ट्रॉफी के मंदिर ले जाने पर सवाल किया कि ट्रॉफी को मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारे में क्यों नहीं ले जाया गया? उनका कहना था कि जीत हर भारतीय की है और ये किसी एक धर्म की नहीं है। इस पर पहले ईशान किशन कहते हैं कि कुछ अच्छा सवाल पूछो औऱ अब हरभजन सिंह ने साफ कह दिया कि ये बेतुका बयान है कि वह इस पर राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं।

Wed, 11 Mar 2026 13:12:49 +0530

  Videos
See all

lpg gas cylinders Live : LPG को लेकर सड़क पर मचा हाहाकार ! |gas cylinder shortage in india |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T07:57:22+00:00

Israel Attack on Iran Live: Khamenei | US | Tel Aviv-Yafo | Trump | Khamene | Oil Price |Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T07:56:11+00:00

Yogi Adityanath Mother Controversy: जेल जाने का सता रहा डर, युवाओं को भड़का रहा Maulana #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T08:05:00+00:00

पर्यावरण के लिए छोटी मगर बड़ी पहल..सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T08:00:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers