Responsive Scrollable Menu

सरकार का हवाई ईंधन में एथेनॉल मिलाने का प्लान नहीं:केजरीवाल के दावे को गलत बताया, मंत्री बोले- अफवाह फैलाकर यात्रियों को न डराएं

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने स्पष्ट किया कि सरकार का हवाई जहाज के ईंधन में एथेनॉल मिलाने का कोई प्लान नहीं है। उन्होंने कहा कि विमान सुरक्षा को लेकर इस तरह की गलत जानकारी या अफवाहें फैलाने से हवाई यात्रियों में बेवजह डर और चिंता पैदा होती है। नायडू का यह बयान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस दावे के बाद आया है, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार पर विमान के ईंधन में एथेनॉल मिलाने की योजना बनाने का आरोप लगाया था। उड्डयन मंत्री ने साफ किया कि हवाई यात्रियों की सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है और सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। केजरीवाल ने क्या दावा किया था? दरअसल, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने लिखा था कि सूत्रों से संकेत मिला है कि मोदी सरकार जहाई जहाज के ईंधन में एथेनॉल मिलाने की योजना बना रही है। जानकारों का कहना है कि इससे उड़ानों की सुरक्षा से गंभीर समझौता हो सकता है। नायडू बोले- एथेनॉल और SAF में अंतर समझें अरविंद केजरीवाल के आरोपों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू ने X पर लिखा कि सरकार का जहाई जहाज के ईंधन में एथेनॉल मिलाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। यह दावा पूरी तरह से झूठा और गैर-जिम्मेदाराना है। उन्होंने दोनों फ्यूल का अंतर समझाते हुए लिख एथेनॉल और सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल SAF यानी दो पूरी तरह अलग चीजें हैं और इन्हें एक जैसा नहीं माना जाना चाहिए। SAF एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित एविएशन फ्यूल है, जिसे इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गेनाइजेशन यानी ICAO द्वारा मान्यता प्राप्त है और इसे वैश्विक स्तर पर अपनाया जा रहा है। ग्लोबल सेफ्टी स्टैंडर्ड्स से गुजरता है SAF नायडू ने आगे बताया कि SAF को इस्तेमाल में लाने से पहले कड़े टेस्टिंग प्रोसेस से गुजारा जाता है। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर के सुरक्षा मानकों को पूरी तरह पूरा करता है। इसलिए इसे नॉर्मल जेट फ्यूल के साथ इस्तेमाल करना पूरी तरह सुरक्षित माना गया है। उन्होंने दोहराया कि देश में एविएशन सेक्टर की ग्रोथ और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है और सुरक्षा से जुड़ा कोई भी कदम वैश्विक मानकों को ध्यान में रखकर ही उठाया जाता है। नॉलेज बॉक्स: क्या होता है SAF और यह एथेनॉल से कैसे अलग है? एथेनॉल : मुख्य रूप से गन्ने या अनाज से बनता है। इसे पेट्रोल में मिक्स किया जाता है जैसे कार/बाइक के लिए। इसका इस्तेमाल विमान के इंजन में सीधे नहीं किया जा सकता। SAF : यह बायो-वेस्ट, इस्तेमाल किए गए कुकिंग ऑयल और अन्य ऑर्गेनिक कचरे से बनता है। यह पारंपरिक एटीएफ जैसा ही केमिकल स्ट्रक्चर रखता है और कार्बन उत्सर्जन को 80% तक कम करता है। इसका उपयोग ग्लोबल ट्रेंड: दुनिया के कौन से देश पहले से ही SAF का उपयोग कर रहे हैं? दुनियाभर में सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल यानी SAF का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान में 40 से अधिक देशों और क्षेत्रों ने SAF के समर्थन में नीतियां लागू की हैं या विकसित कर रहे हैं। इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गेनाइजेशन यानी ICAO के आंकड़ों के अनुसार, दुनिया भर के 125 से अधिक हवाई अड्डों पर SAF उपलब्ध है और अब तक 3,60,000 से अधिक व्यावसायिक उड़ानें SAF का उपयोग कर चुकी हैं। अमेरिका और यूरोप इसके उपयोग में सबसे आगे हैं।

Continue reading on the app

Haryana HTET Result 2026 जारी: bseh.org.in पर करें चेक, जानें बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की तारीखें

Haryana HTET Result 2026 OUT: हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी HTET 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पात्रता की स्थिति जांच सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हरियाणा के सरकारी और निजी स्कूलों में शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह मूल्यांकन प्रक्रिया 5 अगस्त को परिणाम जारी होने के साथ पूरी हो गई।

परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपनी पंजीकरण जानकारी दर्ज कर ऑनलाइन स्कोरकार्ड देख सकते हैं। इसके साथ ही BSEH ने बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का शेड्यूल भी जारी कर दिया है, जो योग्य अभ्यर्थियों के लिए 10 से 12 अगस्त 2026 तक तय जिला केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा।

HTET 2026: जानें जरूरी तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 24 दिसंबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 5 जनवरी 2026
  • एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप: 25 जून 2026
  • PGT एडमिट कार्ड: 1 जुलाई 2026
  • PRT और TGT एडमिट कार्ड: 2 जुलाई 2026
  • HTET परीक्षा: 4 और 5 जुलाई 2026
  • प्रोविजनल आंसर की: 6 जुलाई 2026
  • आपत्ति दर्ज करने की विंडो: 6 से 9 जुलाई 2026
  • परिणाम घोषणा: 5 अगस्त 2026
  • बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन: 10 से 12 अगस्त 2026

Haryana HTET Result 2026 OUT: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले BSEH की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वहां HTET Result 2026 या Score Card से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी जन्मतिथि, रोल नंबर या पंजीकरण नंबर दर्ज करें।
  • जानकारी सबमिट करते ही परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल लें, जो दस्तावेज सत्यापन और भविष्य की भर्ती प्रक्रिया में काम आएगा।

HTET 2026: पात्रता मानदंड

लेवल I – प्राइमरी टीचर (PRT):

  • अभ्यर्थी का 12वीं पास होना अनिवार्य है।
  • निर्धारित मानकों के अनुसार डिप्लोमा इन एजुकेशन (D.El.Ed./समकक्ष) होना जरूरी है।

लेवल II – ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT):

  • अभ्यर्थी के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • B.Ed. या निर्धारित शिक्षक-प्रशिक्षण योग्यता अनिवार्य है।

लेवल III – पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT):

  • अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।
  • B.Ed. होना अनिवार्य है।

आयु सीमा
HTET परीक्षा में बैठने के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है।

HTET 2026: क्वालिफाइंग क्राइटेरिया

  • सामान्य वर्ग: पास होने के लिए कम से कम 60% अंक लाना अनिवार्य है।
  • SC/ST/OBC वर्ग: पास होने के लिए न्यूनतम 55% अंक हासिल करने होंगे।

यह क्वालिफाइंग प्रतिशत HTET परीक्षा पर लागू होता है, जबकि किसी विशेष लेवल की परीक्षा में बैठने की पात्रता अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता से तय होती है।

आगे क्या करना होगा अभ्यर्थियों को?
प्रमाणन प्रक्रिया पूरी करने के लिए BSEH ने योग्य अभ्यर्थियों से निर्धारित तारीखों पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होने की अपील की है।

इसके अलावा, अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे पात्रता प्रमाण पत्र और आगामी शिक्षक भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़ी अपडेट के लिए लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Continue reading on the app

  Sports

ये गोल्ड मेडल हमारा है, हमें इसे जीतना है... मैट के बाहर से कोच की ललकार, अस्मिता डे ने बताई इतिहास रचने की इनसाइड स्टोरी

Asmita Dey Exclusive: कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में जूडो में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाकर अस्मिता डे ने नया इतिहास रच दिया. अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय उन्होंने अपने कोच यशवंत सोलंकी के प्रेरणादायक शब्दों को दिया. एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अस्मिता ने बताया कि जब वह फाइनल मुकाबले में खेल रही थीं, तब मैट के बाहर से उनके कोच यशपाल सोलंकी ने कहा, 'ये गोल्ड मेडल हमारा है और इसे जीतना है.' कोच की इसी ललकार ने उनमें नया जोश भर दिया और उन्होंने इतिहास रच दिया. Thu, 6 Aug 2026 23:05:47 +0530

  Videos
See all

बंटी यादव की पत्नी हुई बेहोश | Banti Yadav Murder Case | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T18:36:06+00:00

One District One Cuisine Scheme: कन्नौज का गट्टा और खोवा पेड़ा अब पूरी दुनिया में मचाएगा धमाल! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T18:45:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers