तृषा कृष्णन का इस फिल्ममेकर पर फूटा गुस्सा, थलापति विजय संग वायरल फोटो पर किया था भद्दा कमेंट
Trisha Krishnan Reply to R Parthiban: एक्ट्रेस तृषा कुष्णन इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं. एक्ट्रेस का नाम जब से सुपरस्टार थलापित विजय के साथ जोड़ा गया तब से वो ट्रोलर्स के निशाने पर हैं. दरअसल, कुछ दिन पहले तृषा और थलापति एक साथ वेडिंग इवेंट में पहुंचे थे. इसके बाद इंटरनेट पर उस इवेंट की तस्वीरें वायरल होने लगीं. ट्रोलर्न ने तृषा पर विजय की शादी तुड़वाने का आरोप लगाया. थलापति के फैंस ने कहा कि विजय और उनकी पत्नी संगीता के बीच दरार पैदा करने वाली तृषा हैं. उनकी ही वजह से बात तलाक तक पहुंची है. इसी बीच टोलर्स की लिस्ट में एक फिल्ममेकर का नाम भी शामिल हो गया है. जिसके बाद तृषा ने उन्हें मुंह तोड़ जवाब दिया है.
तृषा का फिल्ममेकर पार्थिबन पर पलटवार
दरअसल, तुषा ने इंटाग्राम और एक्स पर एक स्टेटमेंट जारी किया. इसमें उन्होंने वेडिंग इवेंट विवाद को लेकर पूरी बात बताई कि कैसे उनका नाम और फोटो शामिल किया गया. पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मुझें वेडिंग इवेंट के ऑर्गनाइजर्स ने बताया कि मेरा नाम और फोटो आखिरी मॉमेंट पर किसी की रिक्वेस्ट पर शामिल किया गया. उन्होंने इनडायरेक्टली फिल्ममेकर आर पार्थिबन पर तंज कसते हुए लिखा कि माइक्रोफ़ोन किसी कमेंट को इंटेलीजेंट या हास्यपूर्ण नहीं बना देता बल्कि आपकी बेवकूफी को और तेजी से उजागर करता है. बिना जानकारी के अपशब्द कहने वाले की सच्चाई पता चलती है न उसकी जिसके बारे में कहा गया है.
I was informed by the organisers of a recent event that my name and picture were included at the last minute at the request of an individual conveyed through his assistant.
— Trish (@trishtrashers) March 8, 2026
A microphone doesn’t make a comment intelligent or humorous. It just makes stupidity louder.Crude words…
बाहर मत निकलने दो
पार्थिबन ने एक अवार्ड फंक्शन के दौरान उन एक्ट्रेस के बारे में बात की थी. जिनके सात उन्होंने पहले काम किया था. इसी दौरान स्क्रीन पर जब तृषा की तस्वीर सामने आई तो उन्होंने कहा कि इस कुंडवै को कुछ दिनों के लिए घर पर ही रहना चाहिए. ये अच्छा होगा उन्हें बाहर मत निकलने दो. बता दें कि उनका ये कमेंट ऐसे में समय आया जब तृषा और विजय की एक वेडिंग इवेंट की तस्वीरें वायरल हो रही हैं.
फिल्ममेकर ने मानी अपनी गलती
तृषा के इस पलटवार के बाद पार्थिबन ने अपनी गलती मानी है. उन्होंने कहा कि जाने-अंजाने में गलती हो जाती है. उस इंवेंट में मुझे जल्दी-जल्दी 20 सवालों के रैपिड फायर जवाब देने थे. इसी बीच स्क्रीन पर तृषा की तस्वीर आ गई है. तभी मैं मन ही मन सोचने लगा कि क्या जवाब दूं. ऑडिटोरियम में मौजूद लोग कुंडवै-कुंडवै चिल्लाने लगे, तभी मैंने कुंडवै शब्द पर खेलते हुए ऐसा कहा था. इस पर मेरे दोस्त ने मुझ से कहा कि तुम्हें ऐसा कमेंट नहीं करना चाहिए था तभी मैंने उसे प्रकाशित न करने की अपील की. हालांकि किसी ने वीडियो बनाकर कर अपलोड कर दिया. मुझे एहसास हुआ कि कुछ लोगों को इससे चोट पहुंची है. मैं पूरे दिल से खेद व्यक्त करता हूं.
எது நடந்ததோ
— Radhakrishnan Parthiban (@rparthiepan) March 8, 2026
அது தவறாகவே
நடந்துள்ளது இதில்.
வருந்துவதைத் தவிர
வேறு வழியில்லை !https://t.co/pOTDcx1QR8
थलापति और पत्नी संगीता के बीच विवाद
गौरतलब है कि थलापति विजय पर उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने एक्सट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था. उनका कहना है कि विजय का करीब तीन-चार साल से अफेयर चल रहा है उन्होंने कई बार उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माने. इसके बाद संगीता ने विजय से तलाक लेने का फैसला किया और तलाक फाइल कर दिया. बता दें कि इस कपल की शादी 27 साल पहले 1999 में हुई थी. इनसे एक बेटी और एक बेटा है.फिलहाल दोनों दो साल से अलग रह रहे हैं.
तलाक की खबरों को लेकर क्या बोले थलापति
हाल ही में एक इवेंट में विजय थलापति ने तलाक की खबरों को लेकर कहा कि वह उनका निजी मामला है और उनकी दिक्तत है. इसलिए स्थिति मैं खुद ही हैंडल कर लुंगा.ये बातें लोगों की मतलब की नहीं हैं. इससे पहले विजय के बॉडीगार्ड अरुण सुरेश ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर लिखा कि "अब अफवाहों से ऊपर उठने का समय आ गया है”.इस मैसेज को एक्टर के फैंस उनके अफेयर से जोड़ कर देख रहे हैं. आपको बता दें कि दूसरी और संगीता ने कोर्ट में याचिका दायर कर ससुराल में रहने का हक मांगा है. इसकी सुनवाई 20 अप्रैल को होगी.
ये भी पढ़ें: जानी मानी सिंगर Rihanna के घर पर हुई धुआंधार फायरिंग, कार में बैठी महिला ने चलाईं 10 गोलियां
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से भारतीय तेल कंपनियों के शेयर 9 प्रतिशत तक लुढ़के
मुंबई, 9 मार्च (आईएएनएस)। मध्य-पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतें चार साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं। इसके असर से सोमवार को भारतीय तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली।
शुरुआती कारोबार में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के शेयर 7 से 9 प्रतिशत तक टूट गए।
इस महीने अब तक इन तीनों सरकारी तेल कंपनियों के शेयरों में करीब 14-15 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से इन कंपनियों की लागत बढ़ जाती है, जिससे उनकी कमाई पर दबाव पड़ता है।
कारोबार के दौरान सबसे ज्यादा गिरावट एचपीसीएल के शेयरों में देखी गई, जो करीब 8.7 प्रतिशत तक टूट गए। इसके बाद बीपीसीएल के शेयर लगभग 7.99 प्रतिशत और आईओसीएल के शेयर करीब 7.2 प्रतिशत तक गिर गए।
खबर लिखे जाने तक (दोपहर करीब 12.36 बजे) एनएसई पर एचपीसीएल का शेयर 6.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 379.20 रुपए पर ट्रेड करता नजर आया। तो वहीं, बीपीसीएल का शेयर 5.50 प्रतिशत गिरकर करीब 333.55 रुपए पर और आईओसीएल का शेयर 8.64 प्रतिशत गिरकर 160 रुपए के आसपास कारोबार करता दिखा।
वैश्विक बाजार में कच्चे तेल (ब्रेंट क्रूड) की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी गई। सोमवार को कच्चे तेल की कीमतें लगभग 110 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गईं, क्योंकि मध्य पूर्व के बड़े तेल उत्पादकों ने उत्पादन कम कर दिया है और होर्मुज जलडमरूमध्य से आपूर्ति लगभग बंद जैसी स्थिति में है।
पिछले सप्ताह भी तेल की कीमतों में लगभग 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी, क्योंकि युद्ध के कारण तेल की आपूर्ति बाधित होने का खतरा बढ़ गया है। आखिरी बार तेल की कीमतें इस स्तर पर 2022 में देखी गई थीं, जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था।
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अमेरिका-ईरान संघर्ष लंबा खिंचता है तो तेल की कीमतें ऊंची बनी रह सकती हैं। इससे तेल आयात करने वाले देशों की अर्थव्यवस्था और तेल कंपनियों के मुनाफे पर दबाव बढ़ सकता है। फिलहाल निवेशकों की नजर मध्य-पूर्व की स्थिति और वैश्विक ऊर्जा बाजार की दिशा पर बनी हुई है।
विश्लेषकों का कहना है कि अगर यह संघर्ष लंबा खिंचता है तो तेल की कीमतें और बढ़ सकती हैं। कुछ बाजार अनुमानों के अनुसार, इस साल के अंत तक कच्चा तेल 143 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकता है।
ऊर्जा इतिहासकार डेनियल येर्गिन ने कहा कि यह स्थिति रोजाना तेल उत्पादन के लिहाज से दुनिया के इतिहास में सबसे बड़ा व्यवधान बन सकती है।
इस संघर्ष का असर वैश्विक व्यापार मार्गों पर भी पड़ रहा है। वाशिंगटन पोस्ट ने बताया कि क्षेत्र में मिसाइल और ड्रोन हमलों के कारण एशिया, यूरोप और मध्य पूर्व के बीच व्यापारिक जहाजों की आवाजाही धीमी हो गई है।
अर्थशास्त्रियों का कहना है कि इस स्थिति का सबसे ज्यादा असर एशिया और यूरोप पर पड़ सकता है, क्योंकि ये क्षेत्र ऊर्जा के लिए फारस की खाड़ी से आने वाले आयात पर ज्यादा निर्भर हैं।
--आईएएनएस
डीबीपी/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















