Responsive Scrollable Menu

अहान शेट्टी की 'सनकी' में हुई मेधा राणा की एंट्री, पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है ये फ्रेश रोमांटिक जोड़ी

अहान शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'सनकी' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म में अब अभिनेत्री मेधा राणा की एंट्री हो गई है, जो अहान की प्रेमिका के किरदार में नजर आएंगी. खास बात यह है कि 'बॉर्डर 2' में नजर आ चुके अहान और मेधा पहली बार पर्दे पर एक-दूसरे के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे. एक्शन, रोमांस और इमोशन से भरपूर इस फिल्म के लिए मेधा ने दो महीने से खास तैयारी भी की है. ऐसे में दोनों की नई जोड़ी को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है.

Continue reading on the app

ढाका पहुंचे भारतीय फुटबॉलर्स को होटल में नहीं मिले कमरे:3 घंटे तक भटकते रहे; SAFF चैंपियनशिप से पहले इंतजामों पर सवाल

साउथ एशिया फुटबॉल फेडरेशन (SAFF) चैंपियनशिप में भारतीय फुटबॉल टीम को ढाका के होटल में कमरे नहीं मिले। मंगलवार को टीम को गुलशन एवेन्यू स्थित एक निजी होटल में ठहरना था, लेकिन वहां पहुंचने पर पता चला कि उनके लिए कमरे बुक या अलॉट नहीं किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय दल दोपहर करीब 2:15 बजे ढाका पहुंचा था। शाम 5 बजे तक खिलाड़ियों को कमरे नहीं मिल सके थे। रिपोर्ट के मुताबिक खिलाड़ियों के लिए दूसरे होटल में व्यवस्था की गई है। डिफेंडिंग चैंपियन है भारत, 10वें खिताब की तलाश भारत इस टूर्नामेंट का मौजूदा चैंपियन है। टीम ने 2023 में बेंगलुरु में हुए फाइनल में कुवैत को पेनल्टी शूटआउट में हराकर खिताब जीता था। भारत अब तक 9 बार यह टूर्नामेंट जीत चुका है। SAFF दक्षिण एशिया के देशों का फुटबॉल संगठन है। इसकी चैंपियनशिप में क्षेत्र की राष्ट्रीय टीमें हिस्सा लेती हैं। 2026 का यह 15वां संस्करण है, जो 5 से 17 नवंबर तक ढाका में खेला जाएगा। पहली टीम नहीं, 28 खिलाड़ियों का दूसरा दल भेजा अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने इस टूर्नामेंट के लिए 28 खिलाड़ियों की टीम घोषित की है। हालांकि, भारत ने अपनी मुख्य सीनियर टीम नहीं भेजी है। टीम की कमान अंडर-23 के मुख्य कोच नौशाद मूसा को दी गई है। बिबियानो फर्नांडिस सहायक कोच होंगे। इसकी एक बड़ी वजह भारतीय सीनियर टीम का न्यूजीलैंड दौरा है। भारत को 12 और 15 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच खेलने हैं। ये मुकाबले ऑकलैंड और क्राइस्टचर्च में होंगे। दूसरी परेशानी घरेलू क्लबों से खिलाड़ियों को रिलीज कराने की भी थी। भारत का पहला SAFF मैच FIFA इंटरनेशनल मैच विंडो शुरू होने से पहले है। इस दौरान इंडियन सुपर लीग (ISL) के कुछ क्लब अपने खिलाड़ियों को छोड़ने के इच्छुक नहीं थे, क्योंकि उनकी घरेलू लीग भी चल रही है। 18 खिलाड़ी पहले पहुंचे, बाकी 10 बाद में जुड़ेंगे AIFF के मुताबिक, 18 खिलाड़ी 3 नवंबर को कोलकाता से ढाका पहुंचे। बाकी 10 खिलाड़ियों को अगले कुछ दिनों में टीम से जुड़ना है। पाकिस्तान से पहला मुकाबला, फिर मालदीव से भिड़ंत भारत को ग्रुप-B में पाकिस्तान और मालदीव के साथ रखा गया है। ग्रुप-A में मेजबान बांग्लादेश, श्रीलंका और भूटान हैं। हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। इसके बाद 17 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा। सभी मुकाबले ढाका के नेशनल स्टेडियम में होंगे।

Continue reading on the app

  Sports

वनडे में 400 से ज्यादा रन बनाकर भी मैच हारने वाली टीमें, 434 का स्कोर भी पड़ गया था छोटा

teams lost an odi despite scoring over 400 runs: वनडे क्रिकेट में 400 रन का स्कोर जीत के लिए काफी माना जाता है. हालांकि, कई मौके ऐसे भी आए हैं, जब टीमों ने 400 से ज्यादा रन बनाकर मैच गंवा दिए. ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसी धाकड़ टीमों के साथ भी ऐसा हुआ है. ऑस्ट्रेलियाई टीम को 434 रन का पहाड़नुमा स्कोर खड़ा करके मैच हार गई थी. भारतीय टीम ने विपक्षी खेमे की उम्मीदों पर पानी फेरा. चलिए जानते हैं ऐसा कब-कब हुआ है. Thu, 5 Nov 2026 01:33:38 +0530

  Videos
See all

Saudi Arabia News : हूतियों ने बदली अपनी रणनीति ! houthiattack #missileattack #droneattack #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T19:42:18+00:00

Sharad Pawar News : शरद पवार की फिर बिगड़ी तबीयत #shardpawar #shardpawarnews #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T19:52:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers