Responsive Scrollable Menu

IND vs NZ: एक्शन में होंगे RO-KO, ये चार खिलाड़ी बाहर! पहले वनडे में भारत की ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11

IND vs NZ 1st ODI Predicted Playing 11: भारतीय प्लेइंग-11 में जिन दो बिंदुओं पर सबकी नजरें रहने वाली हैं, उनमें एक तो नंबर-4 पर कौन आएगा और दूसरा कुलदीप यादव को जगह मिलेगी या नहीं? ऑकलैंड के ईडन पार्क में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का ओपनिंग मुकाबला खेला जाना है.

Continue reading on the app

अमेरिका इजराइल को हथियार खरीदने के लिए पैसे नहीं देगा:ट्रम्प बोले- उन्हें अब जरूरत नहीं; चुनाव में विरोधियों ने फिजूलखर्चे पर सवाल उठाए थे

अमेरिका 2027 से इजराइल को हर साल मिलने वाली 4 अरब डॉलर (करीब 38 हजार करोड़ रुपए) की सैन्य मदद बंद करेगा। राष्ट्रपति ट्रम्प ने मंगलवार को यह ऐलान किया। अब इजराइल को अमेरिकी मदद से हथियार खरीदने के बजाय अपने पैसे से हथियार खरीदने होंगे। ट्रम्प ने फॉक्स न्यूज चैनल से फोन पर बातचीत में कहा कि इजराइल को अब इस मदद की जरूरत नहीं है। इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने खुद यह प्रस्ताव रखा था और दोनों देशों के बीच पिछले दो साल से इस पर बातचीत चल रही थी। मिडटर्म चुनाव में प्रचार के दौरान डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अब्दुल एल-सैयद ने इजराइल को दी जाने वाली मदद का मुद्दा उठाया था। ट्रम्प बोले- इतनी बड़ी रकम खर्च करना ठीक नहीं राष्ट्रपति ट्रम्प के मुताबिक अमेरिका के लिए हर साल इतनी बड़ी रकम खर्च करना ठीक नहीं है। उन्होंने मिशिगन से सीनेट चुनाव लड़ रहे डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अब्दुल एल-सैयद का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे उम्मीदवार इस मदद को लेकर सवाल उठा रहे हैं। एल-सैयद अमेरिकी मदद से इजराइल को हथियार दिए जाने के विरोधी रहे हैं। उनका कहना है कि अमेरिका को दूसरे देशों की सेनाओं पर पैसा खर्च करने के बजाय अपने नागरिकों के लिए स्कूल, अस्पताल और सड़कें बनाने पर खर्च करना चाहिए। उन्होंने साफ कहा है कि उनकी यह नीति सिर्फ इजराइल नहीं, बल्कि मिस्र, सऊदी अरब और UAE जैसे देशों पर भी लागू होती है। गाजा जंग के बाद अमेरिका ने 2 लाख करोड़ की सैन्य मदद दी अमेरिका कई सालों से इजराइल को हथियार खरीदने और उसकी सेना को मजबूत करने के लिए पैसे देता रहा है। गाजा में जंग शुरू होने के बाद अमेरिका ने इजराइल को और ज्यादा सैन्य मदद दी। पिछले साल आई एक स्टडी के मुताबिक, अक्टूबर 2023 में गाजा जंग शुरू होने के बाद से अमेरिका ने इजराइल को कम से कम 21.7 अरब डॉलर (करीब 2 लाख करोड़ रुपए) की सैन्य मदद दी। इसमें जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रम्प, दोनों के राष्ट्रपति रहते हुए दी गई मदद शामिल है। यह स्टडी 7 अक्टूबर 2025 को हमास के इजराइल पर हमले की दूसरी बरसी पर जारी की गई थी। हमास के इसी हमले के बाद गाजा में जंग शुरू हुई थी। मिडिल ईस्ट में अमेरिका ने 95 हजार करोड़ रुपए ज्यादा खर्चे ब्राउन यूनिवर्सिटी की एक दूसरी स्टडी के मुताबिक, अमेरिका ने पिछले दो साल में मिडिल ईस्ट में सुरक्षा और सैन्य कामों पर करीब 95 हजार करोड़ रुपए ज्यादा खर्च किए। इसमें दूसरे देशों को सुरक्षा के लिए दी गई मदद और अमेरिकी सेना के ऑपरेशन पर हुआ खर्च शामिल है। दोनों स्टडी में सरकारी और दूसरी सार्वजनिक रिपोर्टों से आंकड़े जुटाए गए थे। इनके मुताबिक, गाजा जंग के बाद अमेरिका ने इजराइल को हथियार देने के साथ-साथ मिडिल ईस्ट में अपने सैन्य अभियानों पर भी बड़ी रकम खर्च की। अमेरिका और इजराइल के बीच 10 साल के लिए समझौता हुआ था अमेरिका और इजराइल के बीच 2016 में 10 साल का सैन्य मदद समझौता हुआ था। इसके तहत अमेरिका ने 2019 से 2028 तक इजराइल को करीब 3.6 लाख करोड़ रुपए देने का वादा किया था। इसमें हर साल करीब 31 हजार करोड़ रुपए हथियार और सैन्य उपकरण खरीदने के लिए दिए जाते थे। इसके अलावा बाकी का पैसा मिसाइल हमलों से बचाव करने वाले सिस्टम के लिए तय किए गए थे। यानी अमेरिका की मदद से इजराइल अपनी सेना को आधुनिक हथियारों से लैस करने के साथ मिसाइलों से बचाव की ताकत भी बढ़ाता था। ------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… ट्रम्प रक्षा मंत्री हेगसेथ को हटा सकते हैं:ईरान पर हमला करने के लिए उकसाया था, 8 महीने बाद भी खत्म नहीं हुई जंग अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को पद से हटा सकते हैं। अमेरिकी मैगजीन 'द अटलांटिक' की रिपोर्ट के मुताबिक, हेगसेथ ने उन्हें ईरान पर हमला करने के लिए उकसाया था। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

मुस्तफिजुर रहमान की ऑस्ट्रेलिया की इस टीम में एंट्री, होगा ऐतिहासिक डेब्यू

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान अब बिग बैश लीग में खेलते नजर आएंगे. मेलबर्न रेनेगेड्स ने उनके साथ करार किया है. Wed, 04 Nov 2026 22:30:37 +0530

  Videos
See all

'मुश्किल वक्त भी देता है सीख' | Kainchi Dham | Success Mantra | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T17:35:33+00:00

Donald Trump News | ईरान युद्ध की वजह से चुनाव हारे ट्रंप? | #donaldtrump #uselection #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T17:35:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers