Responsive Scrollable Menu

फिल्म अल्फा 10 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होगी:आलिया-शर्वरी स्पाई की भूमिका में नजर आएंगी; मेकर्स ठुकरा चुके ₹215 करोड़ की OTT डील

आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' 10 जुलाई 2026 को रिलीज होगी। प्रोडक्शन हाउस यश राज फिल्म्स (YRF) ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की पुष्टि की है। पहले यह फिल्म 2025 में आने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई थी। फिल्म 'अल्फा' को लेकर पहले यह चर्चा थी कि इसे सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स को नेटफ्लिक्स की ओर से 215 करोड़ रुपए की डील का ऑफर मिला था। हालांकि, आदित्य चोपड़ा और उनकी टीम ने इसे ठुकरा दिया। फिल्म में आलिया-शर्वरी का दमदार एक्शन इस फिल्म में पहली बार आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ लीड रोल में जासूसी करती नजर आएंगी। फिल्म में दोनों का हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेगा। इनके साथ ही अनिल कपूर और बॉबी देओल भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में हैं। हालांकि, मेकर्स ने अब तक उनके किरदारों को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। 2024 में हुआ था फिल्म का ऐलान फिल्म 'अल्फा' की घोषणा साल 2024 में की गई थी। पहले इसे 17 अप्रैल 2026 को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब नई तारीख 10 जुलाई तय की गई है। फिल्म केवल हिंदी में ही नहीं, बल्कि तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज होगी। स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म होने के नाते मेकर्स को इससे काफी उम्मीदें हैं। शिव रवैल ने किया है डायरेक्शन फिल्म 'अल्फा' का निर्देशन शिव रवैल ने किया है और इसे आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। बॉक्स ऑफिस क्लैश की बात करें तो फिलहाल 10 जुलाई के आस-पास किसी बड़ी फिल्म की रिलीज नहीं है। यह सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' (4 जून) के करीब एक महीने बाद रिलीज होगी। ऐसे में फिल्म को सिनेमाघरों में अच्छी स्क्रीन मिलने की संभावना है।

Continue reading on the app

जब कश्मीर मुद्दे पर ईरान ने दिया था भारत का साथ, लेकिन क्या दोनों देशों के संबंध दोस्ताना रहे हैं?

भारत की आज़ादी के बाद से अब तक ईरान के साथ उसके संबंधों में कई चढ़ाव-उतार देखे गए. इसराइल-अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद भारत के रुख़ ने ईरान से साथ उसके संबंधों पर चर्चा छेड़ दी है. जानिए अब तक दोनों देशों के संबंध कैसे रहे हैं?

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026: संजू सैमसन को बेंच से उठाकर टीम में खिलाने का फैसला क्यों किया? गौतम गंभीर ने बताया

Sanju Samson: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन पहले 5 में से 4 मैचों से बाहर रहे. लेकिन, उसके बाद अचानक से उनकी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हुई. इस फैसले की वजह क्या थी, ये गंभीर ने बताई है. Mon, 09 Mar 2026 21:23:39 +0530

  Videos
See all

Irfan Pathan on Indian Team: जीत के बाद गौतम गंभीर पर ये क्या बोले Irfan Pathan | #gautamgambhir #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T16:13:14+00:00

T20 World Cup में Team India की जीत पर क्या बोले JDU नेता Nishant Kumar? #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T16:15:05+00:00

News Ki Pathshala: कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर के पार ! #shorts #ytshorts #crudeoil #warnews #israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T16:13:13+00:00

Aaj Ki Badi Khabren :देखिए यूपी की बड़ी खबरें! | CM Yogi | Crime | Iran Israel War Update | TOP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T16:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers