Raksha Bandhan 2026: हेल्थ इंश्योरेंस से लेकर डिजिटल गोल्ड तक, इस रक्षा बंधन बहनों को पैसे नहीं बल्कि दें ये गिफ्ट्स
Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन का पर्व हिंदू धर्म का एक पवित्र पर्व है. इस त्योहार पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र यानी राखी बांधती है. इसे बांधने के बाद बहन भाई की आरती करती है और मिठाई खिलाती है. वहीं, भाई बहनों को उपहार देते हैं और उनकी रक्षा का वचन लेते हैं. धार्मिक कथाओं के अनुसार, कहा जाता है कि रक्षा बंधन के पर्व महाभारत से जुड़ा हुआ है. पहली बार द्रौपदी ने भगवान श्रीकृष्ण को रक्षासूत्र बांधा था. इसके बाद चौसर के खेल में द्रौपदी चीरहरण के दौरान उन्होंने उनकी रक्षा की थी.
इसलिए, कहा जाता है कि राखी का त्योहार रक्षा का है, जिसमें भाई बहन की रक्षा जीवनभर करने का संकल्प लेते हैं. हालांकि, मॉडर्न जमाने में अब रक्षा बंधन पर राखी बांधने के बाद भाई अपनी बहनों को तोहफा देते हैं. तोहफे में ज्यादातर भाई पैसे या नेग देते हैं. ऐसे में हम आपके लिए कुछ ऐसे गिफ्ट आइडियाज लेकर आए हैं जिन्हें आप इस साल राखी पर दे सकते हैं. इस साल रक्षा बंधन 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा.
रक्षा बंधन पर बहनों को दें ये तोहफे
1.हेल्थ इंश्योरेंस प्लान
आप रक्षा बंधन पर बहनों को पैसे न देकर उन्हें सेहत का तोहफा दे सकते हैं. आप अपनी बहन को हेल्थ इंश्योरेंस प्लान गिफ्ट कर सकते हैं. यह एक बेहतरीन तोफहा है, जो भाई अपनी बहनों को दे सकते हैं. अधिकांश बहनों के पास ऐसा कोई टर्म प्लान नहीं होता है.
2.पर्सनलाइज्ड ज्वेलरी
ज्वेलरी कौन सी लड़की की पसंद नहीं होती है. लेकिन अगर उसमें पर्सनल टच जुड़ जाए तो उस गहनें की खासियत और भी ज्यादा बढ़ जाती है. इस रक्षा बंधन पर आप भी अपनी बहन के नाम का पेंडेंट, ब्रेसलेट या उसकी DOB या किसी खास मैसेज के साथ उसे कस्टमाइज्ड करवाकर उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं. यह गिफ्ट हमेशा उसके पास रहेगा और हर बार आपकी याद दिलाएगा.
3.स्किनकेयर और ब्यूटी हैम्पर
अगर आपकी बहन को स्किनकेयर या मेकअप की शौक है, तो आप उसके लिए एक अच्छा सा ब्यूटी हैम्पर ले सकते हैं. इसमें फेस सीरम, मॉइस्चराइजर, सनस्क्रीन, लिप बाम, फेस मास्क और बाकी स्किनकेयर प्रोडक्ट्स भी गिफ्ट में दे सकते हैं. आप उसकी स्किन टाइप के अनुसार, प्रोडक्ट्स चुनेंगे तो यह गिफ्ट और भी यूजफूल बन जाएगा. आप चाहे तो उनके पसंदीदा ब्रांड्स का स्किनकेयर उन्हें दे सकते हैं.
4.स्मार्ट गैजेट्स
आजकल सबकुछ डिजीटल हो गया है. लोगों को स्मार्ट गैजेट्स काफी पसंद आते हैं. अगर आपका बजट थोड़ा अच्छा है, तो रक्षा बंधन पर आप अपनी बहन को स्मार्टवॉच, वायरलेस ईयरबड्स, ब्लूटूथ स्पीकर, किंडल या फिटनेस बैंड गिफ्ट कर सकते हैं. ये गिफ्ट न सिर्फ स्टाइलिश होते हैं बल्कि डेली यूज में भी काफी काम आते हैं.
5.फैशन एक्सेसरीज
अगर आपकी बहन फैशनेबल है, तो उन्हें ट्रेंडिंग हैंडबैग, स्लिंग बैग, स्टाइलिश वॉलेट, सनग्लासेस, घड़ी या ट्रेंडी फुटवियर जैसी चीजें भी गिफ्ट कर सकते हैं. आप उसकी पसंद और स्टाइल को ध्यान में रखते हुए कोई ऐसी चीज चुन सकते हैं, जिसे वह रोजाना इस्तेमाल कर सके.
6.डिजिटल गोल्ड
रक्षाबंधन पर कई भाई अपनी बहनों को गोल्ड देना पसंद करते हैं लेकिन इस रक्षाबंधन पर आप कुछ अलग कर सकते हैं और आज की डिमांड के अनुसार आप अपनी बहन को फिजिकल गोल्ड की जगह डिजिटल गोल्ड दे सकते हैं. आज के समय में डिजिटल गोल्ड में इंवेस्ट करना एक बेहतरीन ऑप्शन है. इन दिनों इसकी डिमांड भी है और इसे बेचने पर भी अच्छा प्रॉफिट मिलता है. साथ ही इसके चोरी होने की संभावना भी नहीं रहती है.
7.स्टॉक्स
रक्षाबंधन पर आप अपनी बहनों को कुछ डिफरेंट गिफ्ट करना चाहते हैं तो उन्हें स्टॉक्स दे सकते हैं. इसके लिए आप उनका डीमैट अकाउंट खुलवाना होता है. इसके बाद डीमैट अकाउंट से कुछ शेयर्स खरीद कर दें.
ये भी पढ़ें-Hair Care Tips by Baba Ramdev: बालों को जड़ से मजबूत बनाएंगे ये 5 फूड्स, हेयरफॉल भी होगा कम
Emraan Hashmi की Awarapan 2 का Trailer हुआ रिलीज, फैंस ने की दमदार वापसी की तारीफ
इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी की फिल्म आवारापन 2 का ट्रेलर 6 अगस्त 2026 को रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेलर का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया और इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है।
ट्रेलर को मिला शानदार रिस्पॉन्स
ट्रेलर सामने आते ही फैंस ने इसकी जमकर तारीफ करनी शुरू कर दी। कई लोगों का कहना है कि फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार है और इसमें इमरान हाशमी का किरदार एक बार फिर भावनाओं से जुड़ा नजर आ रहा है। दर्शकों का कहना है कि पहली आवारापन से उनकी कई यादें जुड़ी हैं, इसलिए इस फिल्म को लेकर उत्साह और भी ज्यादा है।
इसे भी पढ़ें: Mini Mathur ने जीता 'Alliance' का पहला सीज़न! Aly Goni और Ruhee Dosani को दी मात, 50 लाख का कैश प्राइज किया अपने नाम
फैंस ने कमेंट कर कही ये बातें
सोशल मीडिया पर लोग लगातार अपनी राय दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "क्या कमाल का ट्रेलर बनाया है... इसे देखने के बाद तो टिकट खरीदना बनता है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "इमरान हाशमी एक बार फिर आवारापन के अंदाज में लौट रहे हैं और हम उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।"
14 अगस्त को होगी बड़ी बॉक्स ऑफिस टक्कर
आवारापन 2 की राह आसान नहीं होगी क्योंकि यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसी दिन सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 भी रिलीज होगी। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का भी दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है। इसे भी पढ़ें: Lock Upp 2 से निकलते ही Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से जुड़े विवाद पर तोड़ी चुप्पी
स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर होगा मुकाबला
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दोनों बड़ी फिल्मों की रिलीज से बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। अब यह देखना होगा कि दर्शक इमरान हाशमी की आवारापन 2 को ज्यादा पसंद करते हैं या फिर सनी देओल की बंटवारा 1947 को।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
prabhasakshi










