कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद शशि थरूर आज यानी की 09 मार्च को अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं। उनकी पर्सनल लाइफ काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। संयुक्त राष्ट्र में एक शानदार करियर के बाद उन्होंने भारत सरकार में दो बार मंत्री का पद संभाला है। इसके साथ ही वह गैर-काल्पनिक और काल्पनिक पुस्तकों के प्रशंसित लेखक भी है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर शशि थरूर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों में...
जन्म और परिवार
लंदन में 09 मार्च 1956 को लंदन में शशि थरूर का जन्म हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा भी विदेश से पूरी की है। बता दें कि उनकी अंग्रेजी को समझना हर किसी के बस की बात नहीं है। उनकी अंग्रेजी को समझने के लिए हाथ में डिक्शनरी लेकर बैठना पड़ता है। शशि थरूर छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हैं।
सियासी सफर
शशि थरूर को अंतरराष्ट्री मामलों का बड़ा जानकार माना जाता है। साल 2006 में भारत सरकार ने उनका नाम संयुक्त राष्ट्र महासचिव के पद के लिए रखा था। शशि थरूर ने यूएन में 29 साल तक अपनी सेवाएं दी। वह द वाशिंगटन पोस्ट, न्यूयॉर्क टाइम्स, गार्जियन जैसे भारतीय और अंतरर्राष्ट्रीय प्रकाशनों में जटिल विषयों पर लंबे लेख भी लिखते हैं।
बता दें कि शशि थरूर ने 4 बार कांग्रेस के सांसद रहने की उबलब्धि हासिल की है। वहीं साल 2009 में वह तिरुवनंतपुरम से 15वीं लोकसभा में चुने जाने के बाद से 3 बार सांसद बने हैं। उन्होंने यहां से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार को बड़े अंतर से हराया था। फिर साल 2014 में 16वीं लोकसभा में शशि थरूर तिरुवनंतपुरम से फिर सांसद बने थे। इसके बाद साल 2019 के 17वें लोकसभा चुनावों में भी शशि थरूर को जीत मिली थी।
वहीं साल 2024 में कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केरल की तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट पर लगातार चौथी बार जीत हासिल की है। साल 2009 में वह मनमोहन सिंह सरकार में विदेश मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। वहीं साल 2012 में शशि थरूर को केंद्रीय राज्य मंत्री, मानव संसाधन विकास के रूप में फिर से कैबिनेट में शामिल किया गया।
Continue reading on the app
मध्य प्रदेश के सीमा से लगे सिंगरौली जिले में कुछ दिन पहले 20 वर्षीय संदीप यादव की हत्या के मामले का पुलिस ने बीते दिनों इसका खुलासा किया। यह वारदात बरगवां थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में हुई थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे प्रेम संबंध विवाद कारण बना। इस मामले में पुलिस ने युवक की प्रेमिका, उसकी मां और भाई सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने संदीप को अपने घर बुलाया, जहां पहले उसे बिजली का करंट दिया गया। इसके बाद लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की गई और कुल्हाड़ी से उसका पैर काट दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पूरा मामला सिंगौली के घिन्हा गांव से सामने आया है। लड़की और उसके परिवार ने तय किया कि संदीप को समझाने के बहाने घर बुलाया जाएगा। रात का समय था। पूजा ने फोन किया और संदीप को मिलने के लिए बुलाया। संदीप यह सोच कर पहुंच गया कि शायद बात बन जाए और दोनों की शादी हो सके। लेकिन वहां उसका इंतजार किसी बातचीत का नहीं बल्कि एक भयानक साजिश का था। जैसे ही संदीप वहां पहुंचा पहले उसे बिजली का करंट लगाया गया। जब वह बेसूद हो गया तो उस पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया और उसका एक पैर काट दिया गया। इतना ही नहीं घटना को छुपाने के लिए उसका कटा हुआ पैर जंगल में फेंक दिया गया ताकि लोगों को लगे कि जंगली जानवरों ने हमला किया है। सुबह जब गांव के लोगों ने संदीप को अचेत हालत में देखा तो तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर रेफर किया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला पुलिस तक पहुंचा तो जांच शुरू हुई। साइबर सेल की मदद से कॉल डिटेल खंगाली गई और धीरे-धीरे शक पूजा और उसके परिवार पर आ गया। कड़ाई से पूछताछ हुई तो पूरी साजिश सामने आ गई।
पुलिस ने पूजा, पनीिका, उसकी मां, भाई और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल किए गए औजार, कुल्हाड़ी, बिजली का तार और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं। दिनांक 28 फरवरी 2026 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी सुबह 6:00 बजे कि ग्राम प्रोखरा में एक खेत के पास संदीप यादव निवासी आजादपुर बेहोशी हालत में पड़े हैं। जिनका एक बाया पैर कटा हुआ है और कई जगह चोटे हैं। कुछ जलने के भी निशान थे। ऐसी स्थिति में प्रकरण की गंभीरता पर तत्काल जानलेवा हमला की धाराओं में अपराध पंजीबत किया गया और इसमें टीम लगाई गई जो स्थानीय एसडीओपी गौरव पांडे, एसडीओपी राहुल सयाम और डीएसपी रोशनी और टीम लगाई गई और इसमें साइबर सेल की भी मदद ली गई।
Continue reading on the app