Kerala Red Alert: तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, कई इलाकों से उतरा बाढ़ का पानी
तिरुवनंतपुरम, छह अगस्त भारत मौसम विज्ञान विभाग ने केरल के तीन जिलों में बृहस्पतिवार को अत्यधिक तेज बारिश होने का अनुमान जताते हुए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया। इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ प्रभावित कई इलाकों में पानी कम होना शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वाह्न एक बजे पत्तनमथिट्ठा, कोट्टायम और इडुक्की जिलों के लिए दिनभर का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया।
‘रेड अलर्ट’ का अर्थ 24 घंटे में 204 मिलीमीटर से अधिक अत्यधिक तेज बारिश होने की आशंका है, जबकि ‘ऑरेंज’ अलर्ट 115 से 204 मिलीमीटर तक बहुत तेज बारिश की संभावना को दर्शाता है। विभाग ने कोल्लम, अलप्पुझा, एर्णाकुलम, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए भी बृहस्पतिवार को ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया। अधिकारियों ने बताया कि पत्तनमथिट्ठा, कोट्टायम और एर्णाकुलम जिलों के कई निचले इलाकों में बाढ़ का पानी कम होना शुरू हो गया है।
हालांकि, अलप्पुझा जिले के अपर कुट्टनाड और कुट्टनाड क्षेत्रों में अब भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है लेकिन जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। अलप्पुझा जिला प्रशासन के अनुसार, चेरथला, अंबालापुझा, कुट्टनाड, कार्तिकप्पल्ली, मावेलिक्करा और चेंगन्नूर तालुकों में 118 राहत शिविर संचालित किए जा रहे हैं। इन राहत शिविरों में 5,012 परिवारों के कुल 14,646 लोग रह रहे हैं।
अलप्पुझा-चंगनास्सेरी और अंबालापुझा-तिरुवल्ला मार्ग समेत कई प्रमुख सड़कें अब भी जलमग्न हैं जिससे आवाजाही बाधित हो रही है। जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया है। शुक्रवार के लिए पत्तनमथिट्ठा, कोट्टायम, इडुक्की, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है।
केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों को भारी बारिश के दौरान नदियों और अन्य जलाशयों में नहीं जाने की सलाह दी है। प्राधिकरण ने लोगों से तेज बारिश के दौरान गैर-जरूरी यात्रा से बचने और झरनों, जलाशयों तथा पर्वतीय पर्यटन स्थलों पर नहीं जाने का भी आग्रह किया। वाहन चालकों को जलाशयों के पास की सड़कों और उन मार्गों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, जहां मरम्मत कार्य जारी है क्योंकि भारी बारिश में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।
प्राधिकरण ने लोगों को नदियों और अन्य जलाशयों पर बने पुलों पर घूमने या सेल्फी लेने के लिए एकत्र नहीं होने तथा पर्वतीय क्षेत्रों में रात के समय यात्रा से बचने की भी सलाह दी। उसने तेज हवाओं के कारण पेड़ उखड़ने और बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त होने से जुड़ी दुर्घटनाओं की आशंका के प्रति भी आगाह किया।
IAS Transfer: प्रशासनिक फेरबदल, इन 6 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी
हिमाचल प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव देखा गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों को नया पदभार सौंपा गया है। उद्योग और ऊर्जा निदेशक बदले गए हैं। कुल्लू जिले में नए उपायुक्त की नियुक्ति की गई है। तबादले और नियुक्ति (IAS Transfer Posting) से संबंधित आदेश कार्मिक विभाग ने बुधवार को जारी किया है।
हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड पद पर कार्यरत बैच 2013 के आईएएस अधिकारी आदित्य नेगी को निदेशक, उद्योग पर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कमल कांत सरोच, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, HIMURJA को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ निदेशक, पर्यटन एवं सीए पद का एडिशनल चार्ज दिया गया है।
इन आईएएस अफसरों को भी मिला अतिरिक्त प्रभार
शुभ करण सिंह, विशेष सचिव (शिक्षा), हिमाचल प्रदेश सरकार को ऊर्जा निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शिवम प्रताप सिंह, डायरेक्टर, यूथ सर्विसेस एंड स्पोर्ट्स पद का अतिरक्त प्रभार दिया गया है। वहीं बैच 2018 के आईएएस अधिकारी अभिषेक वर्मा को निदेशक, डिजिटल तकनीक एवं गवर्नेंस पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में वह प्रबंध निदेशक, हिमाचल प्रदेश MILKFED पद पर कार्यरत हैं।
कुल्लू जिले के डीसी का तबादला हुआ
सिविल बोर्ड की सिफारिश पर हिंचाल प्रदेश के राज्यपाल ने बैच 2016 के आईएएस अधिकारी अनुराग चंद्र शर्मा उपायुक्त कुल्लू जिला का स्थानांतरण करके उन्हें अगली पोस्टिंग के लिए कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है। इससे संबंधित आदेश कार्मिक विभाग द्वारा 5 अगस्त को जारी किया गया है। सुरजीत सिंह जो वर्तमान में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विकास-सह- परियोजना निदेशक डीआरडीए कुल्लू पद पर कार्यरत है, उन्हें अगले आदेश तक उपायुक्त कुल्लू का अतिरिक्त प्रभार संभालने का निर्देश दिया गया है।
ViewFTPFile (4)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Mp Breaking News








