Responsive Scrollable Menu

NEET विवाद के बाद Abhijit Dipke की कॉजपा शुरू करेगी देशव्यापी क्या बोलती पब्लिक अभियान

छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र), छह अगस्त कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बृहस्पतिवार को कहा कि कॉजपा अगले महीने देशभर में लोगों से संवाद करने और उनकी समस्याओं को जानने के लिए ‘‘क्या बोलती पब्लिक’’ मुहिम शुरू करेगी। वह महाराष्ट्र में अपने गृहनगर छत्रपति संभाजीनगर में कॉजपा की ‘कोर टीम’ की बैठक खत्म होने के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कोर टीम बुधवार से ही दीपके के घर पर वार्ता कर रही थी।

दीपके ने कहा, ‘‘इस ‘क्या बोलती पब्लिक’ मुहिम के दौरान हमें पता चलेगा कि देश के मौजूदा हालात के बारे में लोग क्या सोचते हैं और उन्हें किन मुद्दों का सामना करना पड़ रहा है।’’ केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों के विरोध-प्रदर्शन की सबसे बड़ी कामयाबी बताते हुए दीपके ने कहा, ‘‘पिछले 10-12 साल में इस सरकार ने लोगों के मन में जो डर पैदा किया था, वह अब खत्म हो गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब लोग सड़कों पर उतरेंगे। आज उन्होंने एक व्यक्ति का इस्तीफा मांगा है। कल वे अन्य व्यक्तियों का भी इस्तीफा मांगेंगे।’’ दीपके ने कहा, ‘‘कॉजपा विकसित भारत के लिए बाबासाहेब आंबेडकर, महात्मा गांधी और पंडित (जवाहरलाल) नेहरू की दृष्टि के अनुसार काम करेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारी विचारधारा वही है जो भारत के संविधान की है।’’ संवाददाता सम्मेलन में कॉजपा के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास, प्रवक्ता आशुतोष रांका और अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

नीट प्रश्नपत्र लीक और परीक्षा में अन्य गड़बड़ियों को लेकर पिछले महीने नयी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉजपा के नेतृत्व में हुए विरोध-प्रदर्शन के कारण धर्मेंद्र प्रधान को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। दीपके ने कहा कि जंतर-मंतर पर हुए विरोध-प्रदर्शन में सिर्फ छात्र ही नहीं, बल्कि बेरोजगार युवा भी शामिल हुए थे। उन्होंने कहा, ‘‘बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है, हम इसे देशव्यापी मुद्दा बनाएंगे।

हम शिक्षा में सुधार के लिए काम करेंगे। शिक्षा, स्कूली शिक्षा से ही वहनीय नहीं है। शिक्षा मुनाफा कमाने का कारोबार बन गयी है।

लेकिन हम इसे बदलना चाहते हैं।’’ दीपके ने उल्लेख किया कि देश में 60 प्रतिशत लोग 35 साल से कम उम्र के हैं और जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने वालों में भी ऐसे ही लोग शामिल थे। कॉजपा के संस्थापक ने यह भी कहा कि मीडिया की विश्वसनीयता को फिर से बहाल करने की जरूरत है।

Continue reading on the app

Rupali Ganguly: 'काश PM Modi तानाशाह होते...' रुपाली गांगुली की टिप्पणी से बवाल, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

Rupali Ganguly Dictator Remark Row: टीवी अभिनेत्री और BJP नेता रुपाली गांगुली एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवादों में आ गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में की गई उनकी टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स ने उनके बयान की आलोचना की, जबकि कुछ लोगों ने उनका समर्थन भी किया।

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक नाबालिग लड़की पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती और उनकी तस्वीर पर चप्पल मारती नजर आई। इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए रुपाली गांगुली ने एक्स पर लिखा, "प्रधानमंत्री का इस तरह अपमान करने के गंभीर परिणाम होने चाहिए। काश, वह सच में तानाशाह होते।"

उदयनिधि स्टालिन का भी किया जिक्र

रुपाली गांगुली ने एक और पोस्ट री-शेयर की, जिसमें दावा किया गया था कि प्रधानमंत्री का अपमान करने वाली लड़की के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई, जबकि अभिनेता विजय और तृषा कृष्णन पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में उदयनिधि स्टालिन को हिरासत में लिया गया। इस पोस्ट में तंज कसते हुए लिखा गया था, "सार, नरेंद्र मोदी डिक्टेटर हैं।" रुपाली ने इसे री-शेयर कर अपनी सहमति जताई।

सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल
रुपाली के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनकी आलोचना शुरू कर दी। कुछ लोगों ने उनके लोकप्रिय शो 'साराभाई वर्सेज साराभाई' के किरदार 'मोनिशा' का जिक्र करते हुए तंज कसा। एक यूजर ने लिखा, "मोनिशा बेटा, वापस स्कूल जाकर संविधान और इतिहास पढ़ो।"

वहीं कुछ अन्य यूजर्स ने लिखा कि लोकतंत्र में तानाशाही की बात करना सही नहीं है। कई लोगों ने इतिहास के तानाशाहों का उदाहरण देते हुए भी रुपाली की टिप्पणी पर सवाल उठाए।

अब तक नहीं आई कोई सफाई
फिलहाल रुपाली गांगुली ने पूरे विवाद पर कोई नई प्रतिक्रिया या सफाई नहीं दी है। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है।

यह भी पढ़े-  'मैं बीफ खाता हूं...' रणबीर कपूर के पुराने बयान पर बवाल; निकिता रावल बोलीं- 'पहले माफी मांगें, फिर बनें राम'

Continue reading on the app

  Sports

IND-W vs SA-W: टीम इंडिया की सीरीज में जुड़े 3 नए मैच, इस बड़े टूर्नामेंट की तैयारी में आएंगे काम

भारतीय टीम ने इस साल के अंत में साउथ अफ्रीका का दौरा करना है, जहां उसे एक ऐतिहासिक टेस्ट मैच भी खेलना है. मगर अब ये दौरा सिर्फ 2 हफ्ते का न रहकर करीब 3 हफ्ते तक बढ़ गया है क्योंकि 2 मैच भी जुड़ गए हैं Fri, 07 Aug 2026 00:24:09 +0530

  Videos
See all

Yogi Adityanath Live Speech: 'ST समाज सिर्फ वोट बैंक नहीं', विपक्ष पर योगी का सीधा हमला | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T23:00:31+00:00

Punjab Election से पहले Harbhajan Singh ने CM Bhagwant Mann पर साधा निशाना.. दे दिया बड़ा बयान ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T22:56:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers