‘बिहार में क्राइम हो सकता है पर अपराध नहीं’, दिल्ली में बोले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक ऐसा बयान दिया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. अब इस बयान पर सियासी विवाद भी शुरू हो गया है. 3 नंवबर को दिल्ली दौरे के दौरान, सम्राट चौधरी ने दावा किया कि बिहार में अपराध का कॉन्सेप्ट ही खत्म हो गया है. बिहार में क्राइम हो सकता है लेकिन अपराध नहीं. हमारे यहां कोई अपराध नहीं है. अब बिहार में कोई अपराधी नहीं बचा. मुुख्यमंत्री के इस बयान पर तेजस्वी यादव ने तंज कसा है.
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हए लिखा ‘बिहार में 'Crime' हो सकता है, 'अपराध' नहीं!’ उन्होंने सम्राट चौधरी पर निशाना साधा हुए उनको प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चुना गया मुख्यमंत्री बताया और 'नमूना' कहकर तंज कसा. तेजस्वी ने अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री पर कई गंभीर आरोप भी लगाए.
IAS-IPS अधिकारियों पर भी उठाए सवाल
RJD नेता ने अपने पोस्ट में मंच पर मौजूद IAS और IPS अधिकारियों को भी निशाने पर लिया. उन्होंने सवाल किया कि मुख्यमंत्री के साथ मंच साझा करने वाले अधिकारी खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं या अपमानित.
दिल्ली में किस कार्यक्रम में शामिल हुए थे मुख्यमंत्री?
सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे के तीसरे दिन बिहार सरकार और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इसी दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने बिहार की कानून-व्यवस्था पर अपनी बात रखी और दावा किया कि राज्य में अपराध का कॉन्सेप्ट समाप्त हो चुका है. उनके बयान का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाएं आने लगीं. विपक्षी नेताओं ने इसे बिहार में कानून-व्यवस्था की वास्तविक स्थिति से जोड़कर सरकार पर सवाल उठाए.
कानून-व्यवस्था पर फिर आमने-सामने सत्ता पक्ष और विपक्ष
बिहार में कानून-व्यवस्था लंबे समय से राजनीतिक बहस का प्रमुख मुद्दा रही है. RJD लगातार राज्य सरकार को अपराध और प्रशासनिक व्यवस्था के मुद्दे पर घेरती रही है. दूसरी ओर मुख्यमंत्री का दावा है कि राज्य में अपराध खत्म हो चुका है.
इस ताजा बयान ने एक बार फिर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज कर दिए हैं. जहां मुख्यमंत्री ने राज्य में अपराध समाप्त होने की बात कही, वहीं तेजस्वी यादव ने उनके दावे और राजनीतिक नेतृत्व पर सवाल खड़े किए हैं. अब इस मुद्दे पर सरकार की ओर से आने वाली प्रतिक्रिया पर भी नजर रहेगी.
CM Fadnavis On Operation Regime Change: ऑपरेशन रिजीम चेंज पर CM फडणवीस का पोस्ट #shorts #ytshorts
CM Fadnavis On Operation Regime Change: ऑपरेशन रिजीम चेंज पर CM फडणवीस का पोस्ट #shorts #ytshorts #shorts #ytshorts #devendrafadnavis #regimechange #hindinews #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










