Explainer: तीन दिन में 117 से 324 तक पहुंचा AQI, GRAP-2 की पाबंदियां और दिवाली पर ग्रीन पटाखों का सच...
Delhi Air Pollution: दिवाली से कुछ दिन पहले दिल्ली की हवा ने फिर करवट ली. 31 अक्टूबर को राजधानी का AQI 117 'मध्यम' श्रेणी था. अगले दिन यह 261 पर पहुंचा और 2 नवंबर को शाम 4 बजे तक 324 हो गया. जिसके तुरंत बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने पूरे NCR में GRAP का दूसरा चरण लागू कर दिया. आज 3 नवंबर को हालात और बिगड़ गए है. मौसम विभाग के मुताबिक दिनभर का औसत AQI 331 रहा है. जबकि कई निगरानी केंद्रों पर तो ये आंकड़ा 400 के पार चला गया है.
CPCB के मुताबिक डेटा खंगाले तो मंगलवार को जहांगीरपुरी में 449, रोहिणी में 429 और पंजाबी बाग में 424 एक्यूआई दर्ज किया गया है. अब अगले कुछ दिन भी इसके हाई रहने का अनुमान है. बता दें सुप्रीम कोर्ट ने 2 नवंबर को आदेश दिया कि दिवाली पर सीमित समय के लिए ग्रीन पटाखे चलाए जा सकते हैं.
#WATCH | Delhi: The Air Quality Index (AQI) in the area around India Gate and Janpath is at 335, categorised as 'Very Poor', as per the CPCB (Central Pollution Control Board).
— ANI (@ANI) November 2, 2026
(Visuals shot at 06:39 am) pic.twitter.com/IKyYMg0TBk
GRAP क्या है और अभी किस चरण में हैं?
GRAP यानी ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान प्रदूषण का 'इमरजेंसी मैनुअल' होता है. हवा जितनी बिगड़ती है पाबंदियां उतनी सख्त होती जाती हैं. इसके चार चरण हैं. चरण 1 में AQI 201 से 300 ('खराब') श्रेणी में होता है. इसी तरह चरण 2 में AQI 301 से 400 ('बहुत खराब'), चरण 3 में AQI 401 से 450 ('गंभीर') और चरण 4 में AQI 450 से ऊपर ('गंभीर प्लस') रहता है.
GRAP-2 में क्या-क्या बंद?
GRAP-2 के दौरान गाड़ियों, डीजल जनरेटरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और सड़क की धूल से निकलने वाला धुआं घटाए जाने पर काम हो रहा है. ऐसे में कुछ सख्त कदम उठाए जाते हैं जैसे...
- निजी गाड़ियों से लोगों को हटाने के लिए पार्किंग शुल्क बढ़ाना.
- होटल, रेस्तरां और ढाबों में तंदूर के लिए कोयले और लकड़ी का इस्तेमाल बंद किया गया है, इनकी जगह बिजली या गैस वाले उपकरण चलाने के निर्देश दिए गए हैं.
- सड़कों पर मैकेनिकल स्वीपिंग बढ़ाई गई है और धूल दबाने वाले रसायनों के साथ पानी का छिड़काव हो रहा है.
- कार्यालयों से कहा गया है कि कर्मचारियों के लिए साझा परिवहन का इंतजाम करें. आम लोगों से सार्वजनिक परिवहन और कारपूल अपनाने की अपील की गई है.
आम आदमी की जिंदगी पर क्या असर पड़ेगा?
सबसे पहला असर सड़क पर दिख रहा है. बीते सोमवार को दिल्ली की सीमाओं पर गाड़ियों की जांच तेज होने से लंबा जाम लगा और कई यात्री घंटों फंसे रहे. पुलिस ने नो-एंट्री उल्लंघन के 433 चालान भी काटे हैं.
ग्रीन पटाखों पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
- बिक्री: 4 से 6 नवंबर तक, सिर्फ जिला प्रशासन के तय स्थानों पर. ऑनलाइन बिक्री पर रोक है.
- चलाने का समय: 7 और 8 नवंबर को सुबह 6 से 7 बजे और रात 8 से 10 बजे तक.
- पूर्ण प्रतिबंध की वापसी: 9 नवंबर से NCR में पटाखों पर पूरा बैन फिर लागू हो जाएगा
- प्रमाणन: सिर्फ CSIR-NEERI से मंजूर और PESO लाइसेंस वाले निर्माता पटाखे बना सकेंगे. हर डिब्बे पर अलग QR कोड होना जरूरी है.
- प्रतिबंधित चीजें: बेरियम वाले पटाखे और लड़ी (सीरीज) वाले पटाखे नहीं चलेंगे.
- नो-क्रैकर जोन: अस्पताल, नर्सिंग होम, वृद्धाश्रम, शैक्षणिक संस्थान और साइलेंस जोन के 300 मीटर के दायरे में पटाखे नहीं चलेंगे.
- निगरानी: पुलिस को बाजारों में QR कोड जांचने और नकली या पारंपरिक पटाखे जब्त करने को कहा गया है. NCR में घुसने वाले वाहनों की भी जांच होगी.
ग्रीन पटाखे क्या होते हैं?
ये धुआं-रहित या प्रदूषण-रहित पटाखे नहीं हैं. CSIR-NEERI ने इनके फॉर्मूले में बदलाव किए हैं ताकि जलने पर कम कण और गैसें निकलें. संस्थान के मानक के अनुसार इनमें समान श्रेणी के पारंपरिक पटाखे की तुलना में कम से कम 30 प्रतिशत कम पार्टिकुलेट मैटर निकलना चाहिए. दूसरा विकल्प यह है कि पार्टिकुलेट मैटर में कम से कम 20 प्रतिशत और गैसीय उत्सर्जन में कम से कम 10 प्रतिशत की कमी हो.
CM Fadnavis On Operation Regime Change: देश संविधान के हिसाब से चलेगा- CM फडणवीस #shorts #ytshorts
CM Fadnavis On Operation Regime Change: देश संविधान के हिसाब से चलेगा- CM फडणवीस #shorts #ytshorts #shorts #ytshorts #devendrafadnavis #regimechange #hindinews #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










