Responsive Scrollable Menu

धोनी बोले- कोच साहब, आप पर मुस्कुराहट अच्छी लगती है:इनक्रेडिबल वर्क, टीम इंडिया- सचिन; कोहली ने कहा- अहमदाबाद में भारत की अद्भुत जीत

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप जीत ने एमएस धोनी को भी सोशल मीडिया पोस्ट करने पर मजबूर कर दिया। पूर्व कप्तान धोनी ने चैंपियन टीम की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की और लिखा, अहमदाबाद में इतिहास रचा गया। कोच साहब (गौतम गंभीर), आपके चेहरे पर मुस्कुराहट अच्छी लगती है। वहीं सचिन तेंदुलकर पूरे मैच के दौरान एक्स पर एक्टिव नजर आए। जीत के बाद उन्होंने कहा, टीम इंडिया ने इनक्रेडिबल वर्क किया। वहीं विराट कोहली बोले, अहमदाबाद में भारत ने अद्भुद जीत हासिल की। भारत ने रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल जीता। टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया और लगातार तीसरा ICC टाइटल अपने नाम किया। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप भी तीसरी बार ही जीता। भारत की जीत पर पूर्व क्रिकेटर्स के रिएक्शन... बुमराह चैंपियन बॉलर- धोनी एमएस धोनी ने 21 महीने बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कोई फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा, "अहमदाबाद में इतिहास रचा गया। टीम इंडिया, सपोर्ट स्टाफ और सभी फैंस को बधाइयां। आप सभी को खेलते हुए देखकर बहुत खुशी हुई। कोच साहब (गौतम गंभीर) आपके चेहरे पर मुस्कुराहट अच्छी लगती है। मैच इंटेंसिटी के साथ आपकी स्माइल एक किलर कॉम्बिनेशन है। बेहतरीन प्रदर्शन, मजे कीजिए। बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो ही अच्छा है। चैंपियन बॉलर।" धोनी ने इससे पहले 2024 में टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर ही सोशल मीडिया पर बधाई दी थी। इस बार तो वे सेमीफाइनल और फाइनल के दौरान स्टेडियम में भी मौजूद रहे। संजू ने स्मार्ट बैटिंग की- सचिन सचिन तेंदुलकर फाइनल के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक्टिव नजर आए। उन्होंने संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल और जसप्रीत की तारीफ की। संजू पर उन्होंने कहा, 'सैमसन बड़ी स्मार्ट बैटिंग कर रहे हैं, वे जानते हैं कि कहां अटैक करना है और कहां डिफेंड करना है। ईशान किशन ने भी बेहतरीन शॉट्स खेले।' मैच के बाद तेंदुलकर बोले, "भारत और न्यूजीलैंड के बॉलर्स में यही अंतर रहा कि इंडिया ने स्लोअर गेंदें बहुत ज्यादा इस्तेमाल कीं। अहमदाबाद में शॉर्ट पिच गेंदें और वैरिएशन ही कारगर रहे। टी-20 वर्ल्ड कप लगातार 2 बार जीतना एक खास अहसास है। भारत इस ट्रॉफी को जीतना डिजर्व करता है। भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, टीम ने स्पेशल ब्रांड का क्रिकेट खेला। बेहतरीन टीम इंडिया, जय हिंद। जीत के बाद सेलिब्रेशन के लिए मुंबई में नहीं हूं, लेकिन मेरे घर के बाहर लोगों के जश्न के वीडियो देख रहा हूं। बेहतरीन रात। बेहतरीन काम, टीम इंडिया।" अहमदाबाद में अद्भुत जीत- कोहली विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान क्रिकेट से जुड़ी 2 ही पोस्ट शेयर की। एक 27 फरवरी को, जब रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया था। तब कोहली ने रिंकू के पिता को श्रद्धांजलि दी थी। कोहली की दूसरी पोस्ट भारत के चैंपियन बनने के बाद आई। विराट बोले, "चैंपियंस। अहमदाबाद में टीम इंडिया की अद्भुत जीत। पूरे टूर्नामेंट में हमारा कोई मुकाबला नहीं रहा। मुश्किल सिचुएशन में भी टीम इंडिया ने अटैकिंग क्रिकेट खेला और लगातार दूसरा टी-20 टाइटल जीता। प्लेयर्स और मैनेजमेंट को इस जीत पर बधाइयां। जय हिंद।" मोदी बोले- जीत कठिन परिश्रम से मिलती है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, “T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतकर टीम इंडिया ने साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, संयम और आत्मविश्वास का संगम ही जीवन में सफलता का मूलमंत्र है। यह जीत हमें यह भी बताती है कि सही दिशा में कठिन परिश्रम से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। अभीप्सां स्वात्मनो रक्षाऽविरतं सुस्थिरं तया। यत्नमातिष्ठ धैर्येण ततः सिद्धिर्भवेद् ध्रुवम् ।।” संजू, ईशान, अभिषेक का बेहतरीन प्रदर्शन- युवराज भारत के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन युवराज सिंह ने कहा, "सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने अलग खेल दिखाया। संजू, ईशान और अभिषेक ने फाइनल में बेहतरीन पारियां खेलीं। सैमसन ने फिर एक बार दिखाया कि वे क्यों मैच विनर हैं। शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या ने मोमेंटम को टीम इंडिया के हाथ से जाने नहीं दिया। बुमराह मुश्किल सिचुएशन में बहुत स्पेशल रहे, अक्षर, अर्शदीप और वरुण ने भी उनका बखूबी साथ निभाया। कोच गौतम गंभीर और पूरे सपोर्ट स्टाफ को बधाई। भारत, फिर एक बार वर्ल्ड चैंपियन।" भारत ने दिग्गजों का सम्मान किया- अख्तर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी टीम इंडिया की तारीफ की। उन्होंने पाकिस्तानी टीवी शो में कहा, "भारत की पॉलिसी, सिस्टम और मेरिट ने उन्हें ये जीत दिलाई। गौतम गंभीर ने प्लेयर्स को मेरिट और प्रदर्शन के आधार पर चुना। रोहित और कोहली के संन्यास के बावजूद टीम ने टाइटल जीत लिया। भारत ने अपने दिग्गजों का सम्मान किया। तीनों वर्ल्ड चैंपियन कप्तान फाइनल में मौजूद रहे, सभी ने एक साथ सेलिब्रेट किया।" भारत टी-20 में बहुत आगे- वसीम जाफर टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट प्लेयर वसीम जाफर ने कहा, "टूर्नामेंट ने बताया कि टीम इंडिया टी-20 क्रिकेट में बहुत आगे है। ग्रुप स्टेज में हमने गलतियां कीं, लेकिन फिर भी टीम ने क्वालिफाई किया। बड़े मैचों में टीम के बैटर्स ने काम किया और हम चैंपियन बने। संजू और बुमराह पूरे टूर्नामेंट में वहां चमके, जहां टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी। पूरी टीम को बधाई।" मोर्ने मॉर्केल को बधाई- डेल स्टेन साउथ अफ्रीका के दिग्गज पेसर डेल स्टेन ने कहा, "मेरे भाई और दोस्त मोर्ने मॉर्केल को ढेर सारी बधाइयां। आपकी मेहनत और डेडिकेशन ने ये जीत दिलाई, आप इसके हकदार हैं।" भारत को नॉकआउट में हराना आसान नहीं- सैमी वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने कहा, "मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए आपको नॉकआउट स्टेज में भारत को हराना ही होगा। ये आसान काम नहीं है। भारत को तीसरे टी-20 टाइटल के लिए बधाई, न्यूजीलैंड ने भी अच्छा खेल दिखाया।" -------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… 26 तस्वीरों में टी-20 वर्ल्डकप 2026 चैंपियन बनने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पिच की मिट्टी अपने माथे पर लगाई। वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाने के बाद संजू सैमसन घुटनों पर बैठ गए। वहीं सुपर-8 स्टेज से बाहर होने के बाद कई पाकिस्तानी खिलाड़ी रो पड़े। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

महिंद्रा BE 6 का बैटमैन एडिशन रिलॉन्च, कीमत ₹28.49 लाख:इलेक्ट्रिक SUV में गोल्डन फिनिश के साथ डार्क नाइट थीम, फुल चार्ज पर 682km चलेगी

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक एसयूवी BE 6 का स्पेशल बैटमैन एडिशन भारत में एक बार फिर लॉन्च किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 28.49 लाख रुपए है, जो पुराने मॉडल से 70,000 रुपए ज्यादा है। वहीं, चार्जर के लिए अलग से ₹50,000 से ₹75,000 देने होंगे। स्पेशल एडिशन की डिमांड को देखते हुए महिंद्रा ने इसे दोबारा रिलॉन्च किया है। महिंद्रा BE 6 बैटमैन एडिशन की बुकिंग 10 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इस बार 24 घंटे में जितनी बुकिंग मिलेंगी, कंपनी उतनी ही कारें बनाएगी और 20 अप्रैल 2026 से डिलीवरी शुरू करेगी। कंपनी ने पिछली बार सिर्फ 300 यूनिट ही सेल की थी। महिंद्रा ने BE 6 के इस स्पेशल एडिशन के लिए DC कॉमिक्स के साथ पार्टनरशिप की है। कार फुल चार्ज पर 682km की रेंज के साथ आती है। ये गाड़ी भारत में टाटा कर्व ईवी, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक और MG ZS EV को टक्कर देती है। एक्सटीरियर: सैटिन ब्लैक कलर और गोल्डन फिनिश यह स्पेशल एडिशन BE 6 के टॉप 'पैक थ्री' वैरिएंट पर बेस्ड है, लेकिन इसमें 'डार्क नाइट' मूवी से इन्स्पायर्ड कई बदलाव किए गए हैं। पूरी कार सैटिन ब्लैक पेंट में आती है। फ्रंट फेंडर, व्हील कैप और रियर बम्पर पर बैटमैन का लोगो दिया गया है। कार के सस्पेंशन और ब्रेक कैलिपर्स को गोल्डन फिनिश दी गई है। इसमें बड़े 20-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। इसके पैनोरमिक ग्लास रूफ में रेड कलर की बैटमैन थीम वाली लाइटिंग है। साथ ही, पडल लैंप्स जमीन पर बैटमैन का लोगो प्रोजेक्ट करते हैं। इंटीरियर: ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड और यूनिक नंबर वाली नेमप्लेट अंदर आपको प्रीमियम 'बैटमैन' कार का अनुभव मिलता है। केबिन को पूरी तरह ब्लैक रखा गया है, जिसमें डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल पर गोल्डन ट्रिम्स का इस्तेमाल हुआ है। सीटों पर ब्लैक स्वेड लेदर फिनिश के साथ गोल्डन स्टिचिंग और बैटमैन लोगो दिया गया है। सेंटर कंसोल पर एक गोल्डन प्लेट लगी है, जिस पर हर कार का एक यूनिक प्रोडक्शन नंबर लिखा होगा। स्टीयरिंग व्हील पर लगे बूस्ट मोड बटन पर भी बैटमैन का लोगो मौजूद है। फीचर्स: डुअल स्क्रीन और 16-स्पीकर साउंड सिस्टम पैक थ्री वैरिएंट पर बेस्ड होने के कारण इसमें फीचर्स की कोई कमी नहीं है। कार में 12.3-इंच की दो बड़ी स्क्रीन (इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर) दी गई हैं। ऑगमेंटेड रियलिटी बेस्ड हेड-अप डिस्प्ले (HUD) और 360-डिग्री कैमरा मिलता है। वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 16-स्पीकर वाला हरमन कार्डन साउंड सिस्टम दिया गया है। सेफ्टी फीचर्स: लेवल-2 ADAS और 7 एयरबैग्स सुरक्षा के लिहाज से महिंद्रा ने इसे लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) से लैस किया है। इसमें 7 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और सुरक्षा के कई आधुनिक फीचर्स मिलते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Pakistan Cricket: पाकिस्तान के 10 खिलाड़ी लापता, शाहिद अफरीदी ने पूछा- कहां गए ये क्रिकेटर?

Shahid Afridi, Pakistan Cricket Team: शाहिद अफरीदी ने 10 खिलाड़ियों के बारे में पूछा है कि वो कहां हैं? आखिर कौन हैं पाकिस्तान के वो 10 क्रिकेटर और वो कैसे लापता हैं? आइए जानते हैं. Mon, 09 Mar 2026 16:00:54 +0530

  Videos
See all

नाबालिग हिन्दू बच्ची को हवस का शिकार बनाने वाले मोहम्मद जफर को फांसी देने की मांग | Meerut | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T10:40:00+00:00

Dharmayudh Yatra का तीसरा दिन Shankaracharya ने कही ये बड़ी बात | #ytshorts #trending #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T10:35:38+00:00

कोच्चि में ईरानी शिप को डॉक करना सही कदम: जयशंकर [Jaishankar on Iranian ship being docked Kochi] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T10:37:56+00:00

Turkey F-16 in Cyprus: Turkey के Cyprus में F-16 तैनात| #middleeast #turkey #cyprus #warbreaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T10:38:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers