Responsive Scrollable Menu

जब मैं पूरी तरह हारकर बैठा था, तब सर ने मेरा साथ दिया, गौतम गंभीर नहीं, संजू सैमसन ने लिया पूर्व क्रिकेटर का नाम

Sanju Samson credited Sachin Tendulkar: भारतीय टीम के ओपनर संजू सैमसन की कहानी हर किसी के लिए प्रेरणादायक है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले खराब फॉर्म की वजह से प्लेइंग इलेवन से बाहर हुए और जब वापसी का मौका मिला तो टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाकर दम लिया. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को दिया है.

Continue reading on the app

BSEB 12th Result 2026: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जल्द होगा जारी, टॉपर को मिलेगा 2 लाख इनाम

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉपियों के मूल्यांकन का काम तेजी से चल रहा है और लगभग 50 प्रतिशत कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है।

बिहार बोर्ड ने इस साल इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कराया था। अब छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है, जो इसी महीने के तीसरे या चौथे सप्ताह तक खत्म हो सकता है।

रिजल्ट के साथ जारी होगी टॉपर्स लिस्ट
हर साल की तरह इस बार भी रिजल्ट के साथ बिहार बोर्ड टॉपर्स लिस्ट जारी करेगा। राज्य स्तर पर टॉप करने वाले छात्रों को बिहार सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। पिछले साल की तरह इस बार भी टॉपर्स के लिए आकर्षक पुरस्कार तय किए गए हैं।

टॉपर्स को मिलेगा यह इनाम

  1. पहला स्थान: 2 लाख रुपये
  2. दूसरा स्थान: 1.5 लाख रुपये
  3. तीसरा स्थान: 1 लाख रुपये

इसके अलावा टॉपर्स को लैपटॉप, किंडल ई-बुक रीडर, मेडल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं चौथे और पांचवें स्थान पर रहने वाले छात्रों को 30-30 हजार रुपये, लैपटॉप, मेडल और प्रशस्ति-पत्र दिए जाएंगे।

ऑनलाइन जारी होगा रिजल्ट
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। छात्र अपना परिणाम results.biharboardonline.com पर जाकर देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से आसानी से मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे।

ऐसे चेक करें बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम देख सकते हैं:
स्टेप 1: सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर दिए गए इंटर रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें और सबमिट करें।
स्टेप 4: इसके बाद स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।

लाखों छात्रों को रिजल्ट का इंतजार
हर साल बिहार बोर्ड देश के सबसे पहले बोर्डों में से एक है जो इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित करता है। ऐसे में इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि मार्च के अंत तक परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: 4 शतक ठोकने वाला बना इस टीम का असिस्टेंट कोच, 2 बार जीत चुका है IPL

Gujarat Titans: आईपीएल 2026 के लिए गुजरात टाइटंस ने अपने असिस्टेंट कोच का ऐलान कर दिया है. उसने अपने करियर में 4 शतक लगाने वाले को असिस्टेंट कोच बनाया है. Wed, 11 Mar 2026 23:59:32 +0530

  Videos
See all

Bihar New CM : बिहार में नए CM पर बड़ा ऐलान!| CM Nitish Kumar | Patna News | Bihar | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T20:30:10+00:00

जमीन के लिए दबंगों ने महिला को पीटा #ViralVideo #CCTVViral #CrimeNews #LandDispute #WomanAssaulted #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T20:30:00+00:00

Mortgage rates rise and deals pulled amid conflict in Middle East. #Iran #UK #Finance #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T20:15:00+00:00

Boyfriend के साथ शादी कर सुर्खियों में आईं Monalisa #monalisa #viralvideo #viralshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T20:15:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers