वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका में तूफान से 12 साल के बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, कई घायल
अमेरिका में रविवार को तूफान और बंबडर की वजह से 12 साल के बच्चे समेत 6 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान अमेरिका के मिशिगन और ओक्लाहोमा में हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, दक्षिणी मिशिगन में चार लोगों की मौत हुई। वहीं ओक्लाहोमा में दो लोगों की जान गई। इसके अलावा 12 लोगों के घायल होने की भी खबर है। अधिकारियों ने बताया कि कई घरों और इमारतों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। मिशिगन की गवर्नर ग्रेचैन विटमर ने इमरजेंसी घोषित कर दी है और कहा है कि प्रभावित लोगों की मदद के लिए रिसोर्स जुटाए जा रहे हैं। वहीं ओक्लाहोमा के गवर्नर केविन स्टीट्ट ने भी कई जिलों में इमरजेंसी घोषित कर दी है ताकि प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेजी से किए जा सकें। नेशनल वेदर सर्विस ने चेतावनी दी है कि ग्रेट प्लेन्स से लेकर टेक्सास तक वीकेंड तक भारी तूफान, आंधी और अचानक बाढ़ का खतरा बना रह सकता है।
टी20 वर्ल्ड कप खत्म, अब भारतीय टीम के खिलाड़ी कहां खेलने उतरेंगे मुकाबला, किन टीमों से होगा सामना
IPL 2026 Start Date in India Venue: भारतीय टीम के खिलाड़ी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अब अलग अलग टीमों की तरफ से खेलते नजर आएंगे. इंडियन प्रीमियर लीग में की शुरुआत इसी महीने के आखिर में होगी. तमान भारतीय खिलाड़ी अपनी फ्रेंचाइजी टीम के साथ जुड़ेंगे. आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18














.jpg)








