स्वस्थ जीवन के लिए अपनी दिनचर्या में शामिल करें उपविष्ठ कोणासन
नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएएनस)। हर उम्र के लोगों की सेहत के लिए योग सबसे आसान और कारगर तरीका बन चुका है। रोजाना कुछ ही समय तक योग करने से शरीर लचीला व मन शांत रहता है और कई बीमारियों से बचाव भी होता है। इन्हीं में से उपविष्ठ कोणासन एक ऐसा योगासन है, जो शरीर को कई तरह के लाभ देता है।
उपविष्ठ कोणासन एक संस्कृत शब्द है। उपविष्ठ का अर्थ बैठा हुआ और कोण का अर्थ फैलाव। यानी कि यह एक ऐसा आसन है जिसको करते समय जमीन पर बैठकर दोनों पैरों को चौड़ा फैलाते हैं और शरीर को आगे की ओर झुकाते हैं। यह आसन न केवल पैरों की मांसपेशियों को गहरा खिंचाव देता है, बल्कि यह रीढ़ की हड्डी को लंबा करने और कूल्हों के जोड़ को खोलने में भी सहायक है। इसे अंग्रेजी में सीटेड वाइड-एंगल स्ट्रैडल पोज के नाम से भी जाना जाता है।
आयुष मंत्रालय ने इसके महत्व पर प्रकाश डाला है। उनके अनुसार, उपविष्ठ कोणासन एक ऐसा प्रमुख योगासन है जो जांघों, कूल्हों और रीढ़ को गहरा खिंचाव प्रदान करता है, शरीर को लचीला बनाता है और मानसिक शांति देता है।
आसन के अभ्यास करने से पेट के अंगों पर हल्का दबाव पड़ता है, जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और यह शरीर में जमी हुई अतिरिक्त चर्बी को कम करने में भी मदद करता है। इसके अलावा, यह मासिक धर्म संबंधी परेशानियों में भी फायदेमंद माना जाता है।
उपविष्ठ कोणासन के नियमित अभ्यास करने से शरीर में ऊर्जा का संतुलन बना रहता है और शरीर पूरा तरोताजा महसूस करता है। हालांकि, उपविष्ठ कोणासन दिखने में जितना आसान है, उतना है नहीं। शुरुआत में इसका अभ्यास करते समय असुविधा महसूस हो सकती है, इसलिए इसका अभ्यास योग विशेषज्ञ की निगरानी में ही करें।
आसन को करना बेहद आसान है। अगर आपको घुटने, कूल्हे या कमर में कोई पुरानी चोट है, तो अभ्यास करने से पहले डॉक्टर या किसी योग विशेषज्ञ की सलाह लें। गर्भवती महिलाएं इस आसन को संशोधित रूप में ही करें।
--आईएएनएस
एनएस/पीयूष
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
इन 4 खिलाड़ियों की वजह से न्यूजीलैंड नहीं बन पाई वर्ल्ड चैंपियन, फाइनल में चल जाते तो हाथ में होती ट्रॉफी
T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हारकर भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब तीसरी बार अपने नाम किया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के पास इतिहास रचते हुए पहली बार वर्ल्ड कप जीतने का मौका था लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए और भारत ने 96 रनों से फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया. ये भारत का बतौर होस्ट पहला टी20 वर्ल्ड कप है, जबकि लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप जीतने वाली वो पहली टीम बन गई है.
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम भारत के सामने काफी बौनी नजर आई. इस पूरे मुकाबले में कभी भी और कही भी न्यूजीलैंड की टीम भारत को टक्कर नहीं दे पाई. तो आइए आज हम आपको न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के उन 4 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके निराशाजनक प्रदर्शन के चलते न्यूजीलैंड के हाथों से ट्रॉफी निकल गई.
????????????????????-???????????????? ???????????????????????????????????? ????
— ICC (@ICC) March 8, 2026
A milestone home #T20WorldCup triumph for India ???? pic.twitter.com/jBk9UWsOh8
न्यूजीलैंड की हार के तीन गुनेहगार
1 - मिचेल सेंटनर :
Despite the Final defeat, a #T20WorldCup campaign to be proud of for Mitchell Santner and his New Zealand side ???? ???????? pic.twitter.com/oSRyAIStTT
— ICC (@ICC) March 8, 2026
2 - मार्क चैपमैन
3 - फिन एलन
4 - लॉकी फर्गुसन
ये भी पढ़ें : पाकिस्तानी खिलाड़ियों का भारत के वर्ल्ड चैंपियन बनने पर आया रिएक्शन, जानिए उगला जहर या तारीफ में पढ़ें कसीदे
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation




















