Responsive Scrollable Menu

कौन हैं सैयद रुहुल्लाह मेहंदी? उमर अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंस से 24 साल पुराना नाता क्यों किया खत्म?

जम्मू-कश्मीर की राजनीति में आगा सैयद रुहुल्लाह मेहंदी का नाम एक ऐसे नेता के तौर पर उभरा है, जिन्होंने अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई है. 3 बार विधायक और श्रीनगर से सांसद रहे रुहुल्लाह ने मंगलवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस छोड़ दी. रुहुल्लाह ने लोकसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है. दरअसल, उनका यह फैसला ऐसे समय आया है जब मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की सरकार को पार्टी के भीतर और बाहर दोनों तरफ से सवालों का सामना करना पड़ रहा है. 

जम्मू कश्मीर की राजनीति में लगातार हलचल बनी हुई है. बीते अक्टूबर में यहां कैबिनेट में विस्तार हुआ था. मीडिया में असंतुष्ट विधायकों की खबरें भी आई थीं. अब रुहुल्लाह मेहंदी ने पार्टी लीडरशिप पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दिया है. आखिर कौन हैं रुहुल्लाह मेहंदी और क्यों उन्होंने अब्दुल्ला परिवार की पार्टी से अलग होने का फैसला किया? आइए आपको मेहंदी का पूरा प्रोफाइल बताते हैं

 

खबर अपडेट की जा रही है

Continue reading on the app

Explainer: गाद से कैसे बनती है सड़क? बिहार में नदी की मिट्टी और बालू से नेशनल हाईवे बनाएंगे नितिन गडकरी, जानिए पूरा प्लान

Explainer: बिहार की नदियों में जमा गाद अब सिर्फ बाढ़ की समस्या नहीं रहेगी, बल्कि सड़क निर्माण के लिए उपयोगी संसाधन बन सकती है. राज्य की नदियों और जलस्रोतों से निकलने वाली मिट्टी, बालू और दूसरी निर्माण योग्य सामग्री का इस्तेमाल अब नेशनल हाईवे बनाने में किया जाएगा. इस दिशा में बिहार सरकार और केंद्र सरकार ने एक बड़ी पहल की है. इसके तहत नदियों से गाद निकालने का काम केंद्र सरकार अपने खर्च पर कराएगी और इससे मिलने वाली सामग्री का इस्तेमाल सड़क परियोजनाओं में किया जाएगा. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसे बिहार के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताया है.

मंगलवार को दिल्ली के होटल ताज पैलेस में बिहार सरकार और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के बीच इस संबंध में समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए. कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मौजूद रहे. इस समझौते के साथ बिहार में नदी पुनर्जीवन और सड़क निर्माण को एक-दूसरे से जोड़ने की योजना पर काम शुरू होने का रास्ता साफ हुआ है.

क्या है नदी संजीवनी योजना?

इस पहल को 'नदी संजीवनी' और नदी पुनर्जीवन अभियान से जोड़ा गया है. इसके तहत बिहार की नदियों और जलस्रोतों में लंबे समय से जमा गाद को वैज्ञानिक तरीके से हटाया जाएगा. नदियों के तल में जमा मिट्टी और रेत को ड्रेजिंग यानी विशेष मशीनों की मदद से बाहर निकाला जाएगा. इसके बाद निकाली गई सामग्री की जांच की जाएगी और निर्माण के लिहाज से उपयोगी सामग्री को अलग किया जाएगा.

दरअसल, नदियों में लगातार गाद जमा होने से उनका तल ऊंचा होता जाता है. इससे नदी की पानी रोकने और प्रवाहित करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है. बारिश के मौसम में पानी का स्तर तेजी से बढ़ने और आसपास के इलाकों में फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में गाद हटाने से नदी की जलधारण क्षमता और जल प्रवाह को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है.

इस योजना की खास बात यह है कि नदी की सफाई में निकलने वाली सामग्री को बेकार मानकर छोड़ने के बजाय उसका आर्थिक और निर्माण संबंधी इस्तेमाल किया जाएगा.

गाद से कैसे बनती है सड़क?

आमतौर पर सड़क बनाने के लिए मिट्टी, रेत, बजरी और पत्थर जैसी सामग्री की जरूरत होती है. सड़क की अलग-अलग परतें तैयार करने में इनका इस्तेमाल किया जाता है. नदियों से निकली गाद में मौजूद सामग्री भी कुछ परिस्थितियों में इस काम आ सकती है.

हालांकि, नदी से निकली हर तरह की गाद सीधे सड़क बनाने के लिए इस्तेमाल नहीं की जा सकती. इसके लिए सबसे पहले सामग्री की गुणवत्ता और तकनीकी जांच जरूरी होती है.

1. ड्रेजिंग से निकाली जाएगी गाद: सबसे पहले नदियों और जलस्रोतों के उन हिस्सों की पहचान की जाएगी, जहां बड़ी मात्रा में गाद जमा है. इसके बाद ड्रेजिंग मशीनों और अन्य उपकरणों की मदद से नदी के तल से मिट्टी, रेत और तलछट बाहर निकाली जाएगी.

2. मिट्टी और बालू का होगा अलग-अलग इस्तेमाल: निकाली गई सामग्री को उसके गुणों के आधार पर अलग किया जाएगा. उपयुक्त मिट्टी का इस्तेमाल सड़क के तटबंध और भराव में किया जा सकता है. वहीं, मानकों पर खरी उतरने वाली रेत और दूसरी सामग्री का इस्तेमाल सड़क निर्माण की निर्धारित परतों में किया जा सकता है.

3. गुणवत्ता की होगी जांच: सड़क निर्माण में इस्तेमाल से पहले सामग्री की ग्रेडिंग, नमी, मजबूती और अन्य तकनीकी मानकों की जांच की जाएगी. जरूरत पड़ने पर इसकी प्रोसेसिंग और मिश्रण भी किया जाएगा. केवल निर्धारित मानकों पर खरी उतरने वाली सामग्री को ही निर्माण कार्य में लगाया जाएगा.

4. नेशनल हाईवे निर्माण में होगा उपयोग: जांच में उपयोगी पाई गई सामग्री को संबंधित सड़क परियोजनाओं तक पहुंचाया जाएगा. इससे निर्माण के लिए बाहर से मिट्टी और बालू मंगाने की जरूरत कुछ हद तक कम हो सकती है.

इस तरह नदी की सफाई और सड़क निर्माण के बीच एक ऐसा मॉडल तैयार करने की कोशिश है, जिसमें एक काम से निकलने वाला संसाधन दूसरे काम में इस्तेमाल हो सके.

गाद निकालने के लिए बिहार सरकार को नहीं देना होगा पैसा

समझौते की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि नदियों से गाद निकालने का खर्च केंद्र सरकार उठाएगी. MOU पर हस्ताक्षर के बाद नितिन गडकरी ने स्पष्ट किया कि इस काम के लिए बिहार सरकार से एक भी पैसा नहीं लिया जाएगा. इतना ही नहीं, ड्रेजिंग से निकलने वाली सामग्री के बदले राज्य सरकार को कोई रॉयल्टी भी नहीं देनी होगी.

गडकरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार में इस मॉडल के सफल होने पर दूसरे राज्य भी इसे अपना सकते हैं. उन्होंने महाराष्ट्र के बुलढाणा मॉडल का उदाहरण भी दिया. उनके मुताबिक, वहां गाद निकालने और जलस्रोतों के पुनर्जीवन से जुड़े कार्यों के अच्छे नतीजे सामने आए हैं.

गडकरी ने विदर्भ क्षेत्र का जिक्र करते हुए बताया कि वहां पानी की कमी किसानों के लिए बड़ी चुनौती रही है. इस क्षेत्र में करीब 1600 तालाब बनाए गए हैं. उनका मानना है कि बिहार में भी नदी और जल प्रबंधन से जुड़ी ऐसी पहलें महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं.

बिहार को हर साल बाढ़ से होता है 10 हजार करोड़ का नुकसान

बिहार में इस योजना की जरूरत को समझने के लिए बाढ़ की समस्या को देखना जरूरी है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम में बताया कि राज्य को हर साल बाढ़ के कारण करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ता है.

उनके मुताबिक, नदियों में गाद जमा होने के कारण नदी का तल ऊपर उठ रहा है. इससे हाई फ्लड लेवल (HFL) में बदलाव और बाढ़ का खतरा बढ़ने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं. इसका असर किसानों की फसल, ग्रामीण इलाकों, सड़कों और दूसरी बुनियादी सुविधाओं पर पड़ता है.

मुख्यमंत्री ने बताया कि बिहार सरकार ने किसानों के खेतों से गाद हटाने के लिए भी पहली बार नीति बनाई है. इसके तहत सहायता राशि देने का प्रावधान किया गया है. अब केंद्र सरकार के सहयोग से नदियों में जमा गाद के प्रबंधन और जलस्रोतों के पुनर्जीवन पर काम करने की तैयारी है.

गंगा के दोनों किनारों पर फोरलेन सड़क बनाने का प्रस्ताव

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नितिन गडकरी के सामने एक और महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा. उन्होंने बिहार में गंगा नदी के दोनों किनारों पर एक छोर से दूसरे छोर तक फोरलेन सड़क बनाने की मांग की.

मुख्यमंत्री का कहना है कि इस परियोजना से करीब एक लाख एकड़ जमीन को उपयोग में लाने का अवसर मिल सकता है. इसके साथ ही गंगा के किनारे आधुनिक आवासीय क्षेत्र भी विकसित किए जा सकते हैं. उन्होंने इसे मुंबई की सी-फेसिंग की तर्ज पर गंगा-फेसिंग आवासीय विकास की संभावना से जोड़कर बताया.

सम्राट चौधरी के मुताबिक, बिहार में करीब पांच लाख करोड़ रुपये का निवेश हो रहा है. ऐसे में राज्य में सड़क और दूसरी आधारभूत सुविधाओं का विकास आर्थिक गतिविधियों को गति देने में अहम भूमिका निभाएगा.

फरक्का समझौते का भी उठा मुद्दा

मुख्यमंत्री ने गंगा में गाद जमा होने की समस्या पर चर्चा करते हुए फरक्का समझौते का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि गंगा में गाद के जमाव और उसके प्रभाव को समझने के लिए इस पहलू पर भी ध्यान देना जरूरी है.

सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि बिहार सरकार बांग्लादेश को पानी दिए जाने के खिलाफ नहीं है, लेकिन राज्य को खेती, पेयजल और उद्योगों के लिए पर्याप्त पानी मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि बिहार के हितों के साथ समझौता नहीं किया जा सकता.

बिहार के लिए कितनी फायदेमंद साबित होगी यह योजना?

नदी की गाद को सड़क निर्माण में इस्तेमाल करने की यह पहल कई स्तरों पर फायदेमंद साबित हो सकती है. इससे नदियों की सफाई, जल प्रबंधन और सड़क निर्माण के बीच तालमेल बनेगा. निर्माण सामग्री की उपलब्धता बढ़ सकती है और कुछ मामलों में परिवहन लागत भी कम हो सकती है. वहीं, नदी तल से अतिरिक्त गाद हटने पर बाढ़ के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है.

हालांकि, इस योजना की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि किन नदियों से कितनी गाद निकाली जाती है, उसकी गुणवत्ता कैसी है और ड्रेजिंग का काम वैज्ञानिक तरीके से कैसे किया जाता है. नदी की प्राकृतिक धारा, पर्यावरण और जलीय जीवों पर पड़ने वाले प्रभावों का ध्यान रखना भी जरूरी होगा.

कुल मिलाकर, बिहार में नदी की गाद को संसाधन के रूप में इस्तेमाल करने की यह पहल पारंपरिक नदी सफाई से आगे की सोच है. यदि इसे तकनीकी मानकों और पर्यावरणीय सावधानियों के साथ लागू किया गया, तो इससे बिहार को बाढ़ प्रबंधन और सड़क निर्माण दोनों मोर्चों पर फायदा मिल सकता है.

यह भी पढ़ें - 

Continue reading on the app

  Sports

Virat Kohli Birthday: विराट का पहला बल्ला कितने रुपये का था? कोहली के 38वें जन्मदिन पर जानिए 38 गजब बातें

टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली 38 साल के हो गए हैं. 5 नवंबर को दिल्ली में जन्मे विराट कोहली के 38वें जन्मदिन के मौके पर जानिए 38 दिलचस्प फैक्ट्स Thu, 05 Nov 2026 00:01:58 +0530

  Videos
See all

Delhi Latest News: दीवाली से पहले बाजारों में बढ़ी भीड़, Delhi में लगा भारी जाम ! #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T18:37:38+00:00

Delhi: दिल्ली-NCR में ग्रीन पटाखों की बिक्री शुरू #khanmarket #delhi #diwali #diwalicelebration #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T18:34:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers