Responsive Scrollable Menu

UN में बोलीं ICC चीफ टोमोको अकाने: Donald Trump प्रशासन की पाबंदियों से नहीं झुकेगी अदालत

संयुक्त राष्ट्र, तीन नवंबर (एपी) अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) की अध्यक्ष ने ट्रंप प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह न्यायाधिकरण पर दंड लगाकर अंतरराष्ट्रीय न्याय में बाधा डालने की कोशिश कर रहा है और कहा कि उसका यह प्रयास सफल नहीं होगा। अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण सोमवार को संयुक्त राष्ट्र को डिजिटल माध्यम से संबोधित कर रहीं जापान की न्यायाधीश टोमोको अकाने ने न केवल आईसीसी का हिस्सा रहे 125 देशों से बल्कि संयुक्त राष्ट्र के सभी 193 सदस्य देशों से अपील की कि वे “अदालत के बचाव में, व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से, ठोस कदम उठाएं”। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने आईसीसी अधिकारियों पर कई प्रतिबंध लगाए हैं। इसके अलावा, पिछले महीने उन्होंने पूरी अदालत को ही निशाना बनाया। यह कदम उस अभियान का हिस्सा है, जिसका मकसद अमेरिका और इजराइल समेत उसके सहयोगियों के खिलाफ हो रही जांच को लेकर इस न्यायाधिकरण को खत्म करना है। अकाने ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा को डिजिटल माध्यम से उनका संबोधन अमेरिका के उन ‘‘असाधारण’’ और ‘‘अभूतपूर्व’’ कदमों का परिणाम है, जिनसे न्यायाधीशों, अभियोजकों और एक संस्था के रूप में खुद आईसीसी को खतरा पैदा हो गया है।

उन्होंने नौ अक्टूबर को ट्रंप प्रशासन द्वारा अदालत पर व्यापक नए प्रतिबंधों की घोषणा किए जाने के समय का भी उल्लेख किया। उसी दिन दक्षिण अफ्रीकी कानून विशेषज्ञ और आईसीसी की पूर्व न्यायाधीश नवी पिल्ले को शांति और अंतरराष्ट्रीय कानून को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था। आईसीसी अध्यक्ष ने कहा, “दोनों के बीच का विरोधाभास इससे ज्यादा स्पष्ट नहीं हो सकता। एक तरफ अंतरराष्ट्रीय न्याय के महत्व को वैश्विक स्तर पर मान्यता मिली है, तो दूसरी तरफ उस संस्था को ही दबाने की कोशिश की जा रही है जो इस न्याय का प्रतीक है।” अकाने की टिप्पणियों पर अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई।

Continue reading on the app

'उसकी मां ने मुझे गालियां दीं...' ओरी ने बताया सारा अली खान ने मुश्किल वक्त में छोड़ा साथ, कभी नहीं मांगी माफी

Orry on Sara Ali Khan: सोशल मीडिया सेंसेशन और इंफ्लूएंसर ओरी (Orry) यानी ओरहान अवत्रामणि किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. जब से ओरी लाइमलाइट में आए हैं तब से लोग उनके बारे में जाने के लिए इच्छुक रहते हैं. उन्होंने सोशल मीडिया के दम पर गजब की फैन फॉलोइंग तैयार की है, जो उन्हें खूब प्यार करती है. ओरी हमेशा अपने राय खुलकर सामने रखते हैं. ओरी ने एक बार फिर खुलेआम एक्ट्रेस सारा अली खान (Bigg Boss 20) और उनकी मां अमृता सिंह संग अपने बिगड़े रिश्तों पर बात की. ओरी ने खुलासा किया कि अमृता सिंह ने उन्हें गालियां दी थीं और मुश्किल वक्त में सारा ने उनका साथ छोड़ दिया था. 

सारा अली खान को लेकर क्या बोले ओरी?

दरअअसल, ओरी हाल ही में एक्ट्रेस नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी के पॉडकास्ट 'डबल डेट' में शामिल हुए. इस दौरान ओरी ने सारा अली खान के साथ अपने झगड़े के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने खुलासा किया कि सारा अली खान की मां ने उन्हें डांटा और गालियां दी. जब उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब सारा गायब हो गईं थीं. ओरी ने यह भी बताया कि उन्होंने सारा अली खान और अमृता दोनों को ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ब्लॉक किया कर दिया है.

'मैं उसके साथ खड़ा रहा'

नेहा धूपिया ओरी से पूछती है कि ऐसा कौन सा मॉस्ट फेमस शख्स है जिसे आपने सोशल मीडिया पर अनफॉलो किया है. ओरी इसका जवाब बिना झिझक देते हैं. उन्होंने कहा, 'सारा अली खान और उनकी यानी अमृता अली खान को उन्होंने अनफॉलो कर दिया है.' उनके इस जवाब से नेहा धूपिया भी हैरान रह जाती है. ओरी बताते हैं, 'वो इस चीज को लेकर बहुत ज्यादा पब्लिक हैं. उन्होंने कहा कि उसकी मां अमृता अली खान ने उन्हें बहुत डांटा था. सारा अली खान मेरी बचपन की दोस्त थी हम कॉलेज में भी फ्रेंड थे और इसके दस साल तक दोस्त रहे. सारा के साथ कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी, उस समय हम गोवा में थे. मैं उसके साथ खड़ा रहा, उसकी साइड कभी नहीं छोड़ी.' 

'उसकी मां ने मुझे गालियां दीं...'

ओरी ने सारा को लेकर आगे कहा, 'जब आपके बुरे समय में लोग साथ छोड़ रहे थे और लोग मुझे बोल रहे थे कि उसके साथ मत रहो. उसका साथ छोड़ दो. जब भी मैं आपके साथ रहा. आपकी मां और भाई का ख्याल रखा. और जब मेरा मुश्किल टाइम आया तो आप मेरा साथ एक बार भी नहीं खड़े हुए, एक फॉन कॉल तक नहीं किया. आज अगर मैं मान भी लूं कि आप मेरी दोस्त हो, लेकिन आपने जो मेरा साथ किया. आपकी मां ने मुझे गालियां दीं. ये सब ठीक है. अगर हम दोस्त होते. लेकिन अब हम दोस्त नहीं रह सकते. उन्होंने इसको लेकर आज तक माफी नहीं मांगी.' 

क्या है पूरा विवाद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओरी और सारा अली खान के बीच लड़ाई की मैन वजह सारा की मां अमृता का गलत बिहेवियर माना जाता है. ओरी ने खुलासा किया कि साल 2020 में जब सारा गोवा में एक बड़े कानूनी मामले और मुश्किल दौर से गुजर रही थीं, तब उन्होंने औरों के मना करने के बाद भी पूरे दिल से सारा, उनके भाई इब्राहिम और मां अमृता का साथ दिया था. हालांकि, जब ओरी की जिंदगी में बेहद कठिन समय आया, तो सारा ने एक बार भी फोन करके उनका हालचाल नहीं लिया और पूरी तरह गायब हो गईं. इसके साथ ही, ओरी ने आरोप लगाया कि साल 2021 की एक केस के दौरान अमृता सिंह ने उन्हें दूसरों के सामने बहुत डांटा, गालियां दीं और मानसिक सदमा दिया, जिसके लिए उन्होंने कभी माफी नहीं मांगी. इस मनमुटाव के बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ीं और ओरी ने सोशल मीडिया पर '3 सबसे खराब नाम' वाली एक रील शेयर की, जिसमें सारा और अमृता का नाम शामिल था. इसके बाद सारा और उनके भाई इब्राहिम ने ओरी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया, और ओरी ने भी सारा के फिल्मी करियर तीखे तंज कसे, जिससे यह 10 साल पुरानी बचपन की दोस्ती टूट गई.

ये भी पढ़ें: दिया मिर्जा से पहले ये सेलेब्स भी कर चुके हैं पटाखे न जलाने की अपील, लिस्ट में प्रियंका, आलिया तक का नाम

Continue reading on the app

  Sports

Video: विराट कोहली की मैच विनिंग पारी के बाद न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी का बड़ा बयान सुनिए

विराट कोहली की मैच विनिंग पारी के बाद न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी का बड़ा बयान सुनिए Wed, 4 Nov 2026 18:10:25 +0530

  Videos
See all

US Midterm Election 2026 : रिपब्लिकन सिर्फ हारे नहीं, ट्रंप की भी हुई बेइज्जती! | Donald Trump | #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T12:40:51+00:00

Gold Rate Today : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 24 कैरेट और 22 कैरेट का नया रेट | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T12:45:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers