Responsive Scrollable Menu

Dhanteras 2026: शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा धनतेरस, जानें इस दिन सुबह से लेकर रात तक खरीदारी के शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2026: धनतेरस का दिन सुख-समृद्धि और आरोग्य का दिन माना जाता है. इस दिन भगवान कुबेर, धन्वंतरि देव और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं. धनतेरस से ही पंचपर्व की शुरुआत भी होती है. इस वर्ष धनतेरस 6 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा. शुक्रवार का दिन होने की वजह से धनतेरस की मान्यता काफी ज्यादा बढ़ जाती है. ये दिन लक्ष्मी मां को समर्पित होता है, ये तो प्रथम संयोग है. दूसरा संयोग है कि शुक्र अपनी तुला राशि में ही रहेंगे, जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है. इस बार धनतेरस के दिन तीन-तीन खरीदारी के शुभ मुहूर्त बताए जा रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त का समय.

शुक्रवार धनतेरस है दुर्लभ संयोग

इस साल धनतेरस का पर्व शुक्रवार को मनाया जा रहा है. यह दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है. धर्म-शास्त्रों में लक्ष्मी माता को धन, वैभव औऔर सुख-सुविधाओं की देवी कहा जाता है. यही कारण है कि शुक्रवार को उनकी पूजा और आराधना करने का विशेष महत्व होता है. इस दिन लक्ष्मी माता की कृपा पाने के लिए दीप-दान, दान पुण्य और पूजा करनी चाहिए. अगर इस बार धनतेरस पर लक्ष्मी माता की विधिवत पूजा करते हैं, उससे बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है.

ये भी पढ़ें- Choti Diwali 2026: कब है छोटी दिवाली? इस दिन कितने दीये जलाते हैं, जानें शुभ मुहूर्त

मालव्य राजयोग का संयोग

पंचांग के अनुसार, धनतेरस पर शुक्र अपनी राशि तुला में स्थित रहेंगे. ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख-सौंदर्य, वैभव, भौतिक सुख-सुविधाओं और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है. जब शुक्र अपनी स्वराशि यानी तुला में होते हैं, तो मालव्य राजयोग का निर्माण होता है. मालव्य राजयोग पंच महापुरुष योगों में से एक है. इस शुभ योग को सुख-सुविधाओं और भौतिक समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. इसलिए, धनतेरस पर इस शुभ योग का होना बहुत उत्तम माना जाता है.

धनतेरस 2026 पूजा व खरीदारी का शुभ मुहूर्त

इस दिन प्रदोष काल शाम 05 बजकर 49 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 23 मिनट तक रहेगा. इस अवधि में धन्वंतरि भगवान और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं. धनतेरस पर शाम के समय दीया जलाना चाहिए और पूजा-अर्चना करनी चाहिए.

1.चौघड़िया मुहूर्त

धनतेरस पर खरीदारी करने का पहला शुभ समय सुबह 8 बजकर 16 मिनट से लेकर 9 बजकर 48 मिनट तक रहने वाला है. इस अवधि में सोना-चांदी, बर्तन और घर का जरूरत का सामान लिया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- Diwali 2026: दिवाली से पहले चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, लक्ष्मी योग से मिलेगी खुशखबरी

2.अभिजीत मुहूर्त

दूसरा अभिजीत मुहूर्त दिन में सुबह 11 बजकर 48 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. इस दौरान भी सोना-चांदी और नए बर्तन तथा अन्य उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं.

3.शाम की पूजा और खरीदारी का मुहूर्त

धनतेरस के दिन खरीदारी करने का तीसरा शुभ मुहूर्त शाम का प्रदोष काल का समय है. प्रदोष काल शाम 05 बजकर 49 मिनट से लाक 08:23 मिनट तक रहेगा. इस दौरान आप पूजा और खरीदारी दोनों ही कर सकते हैं.

धनतेरस पर क्या खरीदने से बचना चाहिए?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के त्योहार पर हमें शुभ चीजों को खरीदना चाहिए. ऐसी चीजें लेनी चाहिए, जो घर में सकारात्मकता और तरक्की लेकर आए. मगर इस दिन पर हमें लोहे, स्टील, कांच और नुकीली वस्तुओं की खरीदारी से बचना चाहिए. ये चीजें नकारात्मक शक्तियों का प्रतीक मानी जाती हैं.

ये भी पढ़ें-Dhanteras 2026: धनतेरस पर तिजोरी से जुड़े ये उपाय करें, पैसों की तंगी से मिलेगी आजादी

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

 

Continue reading on the app

Fact Check: नशे में धुत पंजाब के सीएम भगवंत मान का वीडियो AI-निर्मित

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का अजीब व्यवहार करते हुए एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस कथित वीडियो में देखा जा सकता है कि भगवंत मान एक कुर्सी पर बैठे हैं और नशे में बहकी-बहकी बातें कर रहे हैं। […]

The post Fact Check: नशे में धुत पंजाब के सीएम भगवंत मान का वीडियो AI-निर्मित appeared first on Vishvas News.

Continue reading on the app

  Sports

Video: पहले वऩडे में मिली जीत के बाद विराट की जगह क्यों मिला अंशुल कंबोज को MOM, क्या है वजह जानिए

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में शानदार जीत दर्ज की, जिसमें विराट कोहली ने अपने जन्मदिन पर 74 रन की तेज़तर्रार पारी खेली और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। उनकी बल्लेबाजी में नया आत्मविश्वास, आक्रामकता और तकनीकी विविधता दिखी, साथ ही फील्डिंग में भी उनका योगदान सराहनीय रहा। टीम के टॉप बल्लेबाजों—विराट, रोहित और शुभमन गिल—की औसत और फॉर्म की तारीफ की गई, हालांकि रोहित थोड़े अनलकी रहे। गेंदबाजों ने भी उम्दा प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड को 185 रन पर रोक दिया, जिसमें अंशुल कंबोज की स्पीड और लेंथ में सुधार उल्लेखनीय रहा। बुमरा, शमी या कृष्णा की गैरमौजूदगी के बावजूद गेंदबाजों ने अच्छा किया, हालांकि पुराने बॉल से थोड़ी ढिलाई और निचले क्रम के बल्लेबाजों से मिले कुछ अतिरिक्त रन चिंता का विषय रहे। Wed, 4 Nov 2026 18:15:13 +0530

  Videos
See all

Gold Rate Today : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 24 कैरेट और 22 कैरेट का नया रेट | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T12:45:20+00:00

US Midterm Election 2026 : रिपब्लिकन सिर्फ हारे नहीं, ट्रंप की भी हुई बेइज्जती! | Donald Trump | #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T12:40:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers