IND vs NZ Final: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल की तैयारी, रोड किनारे शेव कराते नजर आए पूर्व कप्तान
IND vs NZ Final: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले को लेकर दुनिया भर के क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस बड़े मैच से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन भी काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक मजेदार पोस्ट शेयर कर फाइनल को लेकर अपनी तैयारी दिखाई।
माइकल वॉन ने अपने पोस्ट में लिखा, आज रात होने वाले फाइनल की तैयारी। यानी वह फाइनल मैच के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही।
All ready for the final tonight on @cricbuzz .. #Mumbai #India .. Whoever is chasing to win #ICCMensT20WorldCup pic.twitter.com/rmMZTlEvd9
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) March 8, 2026
इन तस्वीरों में माइकल वॉन सड़क किनारे बने नाई की दुकान पर शेव करवाते हुए नजर आ रहे। फोटो में देखा जा सकता है कि वह कुर्सी पर आराम से बैठे हैं, जबकि नाई उनका दाढ़ी ट्रिम कर रहा। ऐसा लग रहा है कि वह बड़े मुकाबले को देखने से पहले खुद को तैयार कर रहे थे।
वॉन की ये तस्वीरें फैंस के लिए काफी दिलचस्प साबित हुईं। आमतौर पर क्रिकेट के बड़े नाम लग्जरी जगहों पर नजर आते हैं, लेकिन सड़क किनारे शेव करवाते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान वॉन का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आया। सोशल मीडिया पर फैंस ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दीं और कहा कि वॉन भारत के स्थानीय माहौल का पूरा आनंद ले रहे हैं।
भारत में रहते हुए माइकल वॉन अक्सर क्रिकेट से जुड़े अपने विचार और अनुभव साझा करते रहते हैं। इस बार भी उन्होंने फाइनल मुकाबले को लेकर अपनी उत्सुकता खुलकर दिखाई है। उनका यह पोस्ट बताता है कि क्रिकेट का यह बड़ा मैच सिर्फ खिलाड़ियों के लिए ही नहीं बल्कि पूर्व क्रिकेटरों और फैंस के लिए भी बेहद खास होता है।
फाइनल से पहले माइकल वॉन का यह हल्का-फुल्का अंदाज क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। उनकी सड़क किनारे शेव करवाते हुए तस्वीरें यह दिखाती हैं कि वह भारत के माहौल को करीब से महसूस कर रहे हैं और बड़े मैच का पूरा आनंद लेने के लिए तैयार हैं।
Prithvi Shaw Engagement: 'मेरी परफेक्ट इनिंग्स...' पृथ्वी शॉ ने पक्की कर ली पार्टनरशिप, गर्लफ्रेंड से की सगाई
Prithvi Shaw Engagement: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली। इस खुशखबरी को खुद शॉ और आकृति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। दोनों ने सगाई समारोह की तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे। क्रिकेट फैंस और दोस्तों ने इस जोड़ी को नई शुरुआत के लिए बधाई दी।
पृथ्वी शॉ ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बेहद दिलचस्प अंदाज में अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, 'मैदान पर छक्कों से लेकर मैदान के बाहर जिंदगी भर के हिट्स तक... वह मेरी परफेक्ट इनिंग्स है! #justengaged. इस पोस्ट के साथ उन्होंने आकृति के साथ अपनी सगाई की तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में दोनों काफी खुश और उत्साहित नज़र आ रहे हैं।
हालांकि शॉ और आकृति अग्रवाल ने कभी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी, लेकिन दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें पोस्ट करते रहे। हाल ही में यह जोड़ी मुंबई में अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक की शादी में भी साथ नजर आई थी, जिसके बाद से उनके रिश्ते को लेकर चर्चा और तेज हो गई थी।
सगाई के बाद अब शॉ का फोकस जल्द ही फिर से क्रिकेट पर होगा। उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए देखा जाएगा। फ्रेंचाइजी ने उन्हें इस बार की नीलामी में 75 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है या नहीं।
दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल 2025 की नीलामी में शॉ अनसोल्ड रह गए थे, लेकिन इस बार वह फिर से उसी टीम में लौटे हैं जिसके लिए उन्होंने अपने पूरे आईपीएल करियर में खेला है। शॉ ने आईपीएल में 2018 में डेब्यू किया था और तब से अब तक वह सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स के लिए ही मैदान पर उतरे हैं। अगर उनके आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें तो शॉ ने अब तक 79 मैचों में 1892 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत लगभग 24 रहा है, जबकि स्ट्राइक रेट 147.46 का रहा है। उन्होंने टूर्नामेंट में 14 अर्धशतक भी लगाए हैं।
हालांकि पिछले कुछ सीजन में खराब फॉर्म के कारण उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा और यही वजह रही कि पिछले साल नीलामी में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला। लेकिन घरेलू क्रिकेट में नई टीम महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए शॉ ने बेहतर प्रदर्शन किया, जिससे उनकी वापसी की राह खुली। अब दिल्ली कैपिटल्स के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद शॉ एक बार फिर खुद को साबित करने के लिए तैयार हैं।
एक तरफ उनकी निजी जिंदगी में नई शुरुआत हुई है, वहीं दूसरी तरफ क्रिकेट के मैदान पर भी वह नई ऊर्जा के साथ वापसी करने की कोशिश करेंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi



















