हरियाणा BJP नेता 10 दिन दुबई में फंसे रहे:बोले- इजराइल-ईरान जंग में मिसाइलें गिरती रहीं, दवाई-खाने को तरसे, ₹1.5 लाख में वापसी टिकट मिला
हरियाणा के भाजपा नेता 10 दिन तक पत्नी के साथ दुबई में फंसे रहने के बाद आखिरकार भारत लौट आए। BJP नेता वहां छुट्टियां मनाने गए थे, लेकिन तभी ईरान-इजराइल युद्ध शुरू हो गया और दुबई में मिसाइलें बरसने लगीं। अब स्वदेश वापसी हुई तो BJP के कई लीडर्स ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद उन्होंने अपनी दुबई यात्रा के किस्से बताए। पंचकूला में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा नेता ने बताया कि वो पत्नी के साथ 23 फरवरी को दुबई घूमने गए थे। 28 फरवरी को जब लौट रहे थे तभी 2 मिसाइलें हवा में टकराई और आग का गुब्बार दूर तक दिखा। अचानक मोबाइल पर अलर्ट मैसेज भी आया तो ड्राइवर ने वापस होटल का रूख कर लिया। इरान के हमले के बाद दुबई में हालात बिगड़ गए। वहां खाने और दवाई तक के लाले पड़ गए। कीमतें आसमान छूने लगीं। इसके बाद दुबई के एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ तो उनकी वापसी टल गई। यहां तक की उन्हें वापसी की टिकट 10 गुना महंगे रेट में करीब डेढ़ लाख रुपए में मिली। BJP नेता ने बताए दुबई के हालात और अपनी परेशानी… ईरान-इजराइल जंग के बारे में जानिए… दरअसल, 28 फरवरी 2026 को इजराइल और अमेरिका ने मिलकर ईरान के कई सैन्य ठिकानों, मिसाइल सिस्टम और रणनीतिक स्थानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। इस ऑपरेशन को इजराइल ने अपनी सुरक्षा के लिए प्री-एम्प्टिव स्ट्राइक बताया। इन हमलों में तेहरान सहित कई शहरों में विस्फोट हुए और ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। अमेरिका ने मध्य-पूर्व में बने अपने सैन्य बेसों की मदद से ईरान में हमले किए थे। इसके जवाब में ईरान ने इजराइल और अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए और कई खाड़ी देशों के इलाकों में भी तनाव फैल गया। दोनों तरफ से अभी तक हवाई हमले जारी हैं। ------------------- ईरान-इजराइल जंग में फंसे हरियाणा के 2 भाई:कतर में समंदर से ऑयल निकालने का काम, मिसाइलें उड़ती देखीं; बोले- सामने ही अमेरिकी बेस, डर लग रहा इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच चार दिन से चल रही जंग में हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले दो भाई अमित मलिक और अनिल मलिक भी फंस गए है। दोनों भाई कतर में समंदर के बीच ऑयल रिंग पर काम करते है। ऑयल रिग से समंदर के 18 हजार फीट नीचे से गैस और ऑयल निकाला जाता है। पढ़ें पूरी खबर…
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भोपाल रेल मंडल का अनूठा प्रयास, महिला कर्मचारियों ने ही संभाली ट्रेन की कमान
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल द्वारा एक विशेष पहल की गई। इस अवसर पर ट्रेन संख्या 18235 भोपाल–बिलासपुर एक्सप्रेस का संचालन पूर्णतः महिला कर्मचारियों द्वारा किया गया, जो रेलवे में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और उनकी कार्यक्षमता …
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Mp Breaking News





















