भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा। भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को तो वहीं न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। भारतीय टीम ने वानखेड़े स्टेडियम में करीबी मुकाबले में इंग्लैंड को सात रनों से हराया। इस दौरान स्टेडियम में भारत के पूर्व क्रिकेटर एमएस धोनी, रोहित शर्मा और कई खिलाड़ी टीम को सपोर्ट करने के लिए मौजूद रहे। वहीं टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाने के लिए पूर्व क्रिकेटर एमएस धोनी भी अहमदाबाद पहुंचे हैं।
एमएस धोनी रविवार सुबह अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। भारत के पूर्व कप्तान और वर्ल्ड कप विजेता महेंद्र सिंह धोनी मुंबई में भारत के सेमीफाइनल मैच को देखने के बाद आज शाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में भारत बनाम न्यूजीलैंड का मुकाबला देखने के लिए पहुंच हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में धोनी कार में बैठे हुए हैं और चारों ओर फैंस और सिक्योरिटी स्टाफ उन्हें घेरकर खड़े हैं।
इससे पहले धोनी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में देखा गया था, जहां उन्होंने अपनी पत्नी साक्षी धोनी और कई बॉलीवुड हस्तियों के साथ भारत और इंग्लैंड के बीच हुए रोमांचक सेमीफाइनल को देखा था। धोनी ने 2007 में वर्ल्ड कप जीता था और अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम अपना खिताब बचाने उतरेगी। न्यूजीलैंड ने कोलकाता में साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।
Continue reading on the app
आज यानी 8 मार्च को पूरी दुनिया में 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026' मनाया जा रहा है। इस खास दिन पर महिलाओं की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए ध्यान दिया जाता है। महिलाओं को संशक्त बनाने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। बॉलीवुड में भी वीमेन पावर को मजबूत बनाने के लिए कई फिल्में बनाई गई हैं। कई फिल्मों के जरिए महिलाओं के उन मुद्दों को उठाया है, जिन पर लोग कम ही बात करना चाहचे हैं। आइए आपको बताते हैं महिला दिवस के मौके पर आपको कौन-सी फिल्में जरुर देखनी चाहिए।
थप्पड़ (2020)
अभिनेत्री तापसी पन्नू इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। इस फिल्म में दिखाया गया है कि एक महिला कैसे अपने ही घर में घरेलू हिंसा का शिकार होती है। फिल्म में महिला अपनी मर्जी से घर में रहने और उसे संभालने को चुनती है। लेकिन उसके को लगता है कि यह मजबूर है। ऐसे में एक थप्पड़ महिला को अपनी स्थिति को सोचने पर मजबूर करता है।
लिपस्टिक अंडर माय बुर्का (2017)
इस फिल्म में चार अलग-अलग महिलाओं की जिंदगी को दर्शाया गया है। हर महिला की परिस्थिति और संघर्ष अलग है, लेकिन सभी किसी न किसी तरह से पीड़ा का सामना कर रही हैं। एक महिला उम्र के कारण अपनी इच्छाओं को दबाने पर मजबूर होती है। दूसरी को अपनी पसंद के मुताबिक काम करने की आजादी नहीं मिलती। तीसरी महिला को स्वतंत्र जीवन जीने से रोका जाता है, जबकि चौथी की शादी उसकी इच्छा के विरुद्ध कर दी जाती है।
मॉम (2017)
इस फिल्म में यौन हिंसा, कानूनी प्रणाली की विफलता को दर्शाया है, जिसमें एक मां को बेटी को इंसाफ दिलाने काफी संघर्ष करना पड़ता है। श्रीदेवी इस फिल्म में मुख्य भूमिका है। इसके साथ ही सजल अली, अक्षय खन्ना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अहम किरदार निभाया है।
पिंक (2016)
तापसी पन्नू की सबसे बेहतरीन अभिनय इस फिल्म में देखा गया है। पिंक मूवी में जरुरी मुद्दे को उठाया गया है। इसमें यह बताने की कोशिश की गई है कि महिला की 'ना' को ना ही समझा जाए। यह मान लेना गलत है कि यदि कोई पुरुष किसी महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता है, तो यह जरुरी नहीं है कि महिला की उसमें हां होगी। हर व्यक्ति की अपनी सहमति और इच्छा होती है। अगर कोई महिला स्पष्ट रूप से मना करती है, तो उसके फैसले और उसकी ‘ना’ का सम्मान करना बेहद जरूरी है।
दंगल (2016)
Dangal में Aamir Khan की शानदार अदाकारी के जरिए यह दिखाया गया है कि जब कोई लड़की खेल के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखती है, तो उसे समाज और परिस्थितियों से कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही फिल्म यह संदेश भी देती है कि अगर लड़कियां हिम्मत और मेहनत से आगे बढ़ें, तो वे अपने सपनों को जरूर पूरा कर सकती हैं।
Continue reading on the app