Responsive Scrollable Menu

झारखंड : भर्ती परीक्षा विवाद पर विधानसभा में भाजपा का प्रदर्शन, मरांडी ने दोहराई सीबीआई जांच की मांग

झारखंड : भर्ती परीक्षा विवाद पर विधानसभा में भाजपा का प्रदर्शन, मरांडी ने दोहराई सीबीआई जांच की मांग

Continue reading on the app

फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस का मुनाफा अप्रैल-जून अवधि में तिमाही आधार पर 19 प्रतिशत घटा

मुंबई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप की आईटी कंपनी फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस ने गुरुवार को वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। अप्रैल-जून अवधि में कंपनी का मुनाफा तिमाही आधार पर 19 प्रतिशत घटकर 166 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में 205 करोड़ रुपए था।

वित्त वर्ष 27 की जून तिमाही में कंपनी की ऑपरेशंस से आय तिमाही आधार पर 5.5 प्रतिशत बढ़कर 2,725 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि वित्त वर्ष 26 की मार्च तिमाही में 2,583 करोड़ रुपए थी।

कंपनी का परिचालन स्तर पर एबिट तिमाही आधार पर 45.2 प्रतिशत घटकर 337 करोड़ रुपए हो गया है।

वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में कंपनी का ईबीआईटी मार्जिन 20 आधार अंक बढ़कर 12.4 प्रतिशत हो गया है, जो कि वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में 12.2 प्रतिशत था।

नतीजों के बाद फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस के शेयरों में बड़ी गिरावट देखी गई। दोपहर 2:30 बजे यह 12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 296 रुपए के आसपास करोबार कर रहा था।

इन्ट्रा-डे में शेयर में 280.30 रुपए का लो और 339 रुपए का हाई बनाया है। यह दिखाता है कि शेयर में बड़ा उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

हालांकि, बड़ी गिरावट के बाद भी बीते एक महीने में 19 प्रतिशत का सकारात्मक रिटर्न दिया है। वहीं, छमाही आधार पर यह आंकड़ा 3 प्रतिशत है। इसके अतिरिक्त, बीते एक साल में शेयर ने 15 प्रतिशत का नकारात्मक रिटर्न दिया है।

दूसरी तरफ, भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। सेंसेक्स 192 अंक या 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 78,817 और निफ्टी 13 अंक की बढ़त के साथ 24,637 पर था।

बैंकिंग शेयर बाजार को लीड कर रहे थे। निफ्टी बैंक 302 अंक या 0.50 प्रतिशत की मजबूती के साथ 58,033 पर था।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

चोटिल होकर शुभमन गिल प्रैक्टिस मैच से बाहर, फिजियो विवाद के बीच टीम इंडिया के लिए एक और बुरी खबर

Shubman Gill Injury: 15 अगस्त से शुरू होने जा रही दो मैच की टेस्ट सीरीज से पहले आज यानी सात अगस्त से भारतीय टीम मेजबान श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेल रही, जिसके पहले दिन शुभमन गिल मैदान पर नहीं उतरेंगे क्योंकि प्रैक्टिस सेशन के दौरान उन्हें दो-दो बार चोट लग गई थी. Fri, 7 Aug 2026 09:54:37 +0530

  Videos
See all

कल Prayagraj में छात्रों से मिलेंगे Rahul Gandhi | Chhatron Ki Goonj | News18 India #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T04:46:16+00:00

Atiq Ahmed Son Died News LIVE: ऐसे पलटी अतीक के बेटे Aban की गाड़ी | Shaista Parveen | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T04:46:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers