'हम सब मेरे पिताजी के मार्गदर्शन में काम करेंगे', JDU में शामिल होने पर बोले नीतीश के बेटे निशांत कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की आज आधिकारिक रूप से राजनीतिन में एंट्री हो गई. उन्होंने रविवार को जेडीयू की सदस्यता ग्रहण कर ली. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी मौजूद रहे. बता दें कि निशांत कुमार का जेडीयू में शामिल होना बिहार की राजनीति के लिए बेहद खास दिन माना जा रहा है. क्योंकि लाइमलाइट और सत्ता के गलियारों से दूर रहने वाले निशांत कुमार कुमार अब औपचारिक रूप से राजनीतिक मैदान में उतर चुके हैं. उन्होंने पटना स्थित जनता दल (यूनाइटेड) JD(U) के प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.
पार्टी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया
निशांत कुमार के राजनीतिक सफर के आगाज को लेकर प्रदेश जदयू कार्यालय में भव्य आयोजन किया गया था. प्रदेश जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार के कई दिग्गज नेता शामिल हुए. इस बिहार प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने निशांत कुमार के पार्टी में शामिल होने को लेकर प्रसन्नता जताई. इसके साथ पार्टी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया.
अपने पहले राजनीतिक संबोधन में निशांत कुमार ने कहा कि यहां पर मौजूद आप सभी लोगों का अभिनंदन है. आप लोग अपना कीमती समय निकाला. आप सबका स्वागत है. आपको नमन और आभार व्यक्त करता हूं.
निशांत ने कहा कि वे पार्टी कार्यालय जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करने आया हूं. सक्रिय सदस्य बनके पार्टी का ख्याल रखने का प्रयास करूंगा. मेरे पिताजी ने राज्यसभा जाने का फैसला लिया है. यह उनके निजी फैसला है. मैं इसे स्वीकार करता हूं, आदर करता हूं. हम सब मेरे पिताजी के मार्गदर्शन में काम करेंगे. पार्टी और जनता ने मुझ पर विश्वास किया है. मैं उसे पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा. पार्टी कार्यकर्ता के हिसाब से पार्टी संगठन को मजबूत करने का प्रयास करूंगा.
बिहार और देशवासियों को गर्व है: निशांत
निशांत ने आगे कहा कि उनके पिताजी ने 20 साल में जो किया, उसे जनता तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा. पिताजी ने 20 साल में जो भी काम किया है, वह सबको याद रहेगा. मुझे गर्व है. मेरे पिता ने 20 साल के लिए जो किया है, उसमें बिहार और देशवासियों को गर्व है. आप सभी पार्टी कार्यकर्ता जमीन स्तर के कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेता बिहार की जनता, देश की जनता सबसे मेरा अनुरोध है कि आप मेरे पिताजी के विश्वास को बनाए रखें और अपना मनोबल कायम रखें.
होर्मुज स्ट्रेट में डूबी टगबोट: इंडोनेशिया के 3 क्रू सदस्य लापता
जर्काता, 8 मार्च (आईएएनएस)। शुक्रवार को होर्मुज स्ट्रेट (जलडमरूमध्य) में टगबोट मुसाफ्फा 2 के डूबने की खबर आई। इस हादसे में इंडोनेशिया के तीन क्रू मेंबर्स के लापता होने की सूचना है। इंडोनेशिया के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है।
इंडोनेशिया के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि शुक्रवार को होर्मुज स्ट्रेट में संयुक्त अरब अमीरात के झंडे वाली टगबोट मुसाफ्फा 2 के डूबने के बाद इंडोनेशिया के क्रू के तीन सदस्य लापता हैं।
इसमें कहा गया, “एक इंडोनेशियाई नागरिक जो बच गया है, उसका अभी ओमान के खासाब शहर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह हादसे में झुलस गया था, वहीं बाकी तीन इंडोनेशियाई नागरिकों को अभी भी स्थानीय अधिकारी ढूंढ रहे हैं।”
बयान में कहा गया है कि डूबने से पहले, मुसाफ्फा 2 में एक धमाका हुआ, जिसके बाद आग लग गई थी। स्थानीय अधिकारी जांच कर रहे हैं।
शुक्रवार को, होर्मुज स्ट्रेट्स के आसपास के इलाके में हमला झेलने वाले जहाजों में से एक की मदद के लिए भेजा गया टगबोट भेजा गया था जिस पर अचानक हमला हुआ। कई क्रू मेंबर्स के मिसाइल हमले में मारे जाने की आशंका जताई गई थी।
यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने बताया था कि उन्हें ओमान के उत्तर में छह नॉटिकल मील दूर एक टग पर हमले की रिपोर्ट किसी तीसरे पक्ष से मिली थी। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
कई सिक्योरिटी कंसल्टेंट्स ने इस टग की पहचान यूएई के झंडे वाले मुसाफ्फा 2 के तौर पर की थी। 2012 में बना यह जहाज 134 ग्रॉस टन का था और इसकी लंबाई 26 मीटर (85 फीट) है।
माना जा रहा है कि टग यूएई के कंट्रोल वाले खराब कंटेनरशिप सफीन प्रेस्टीज की मदद को जा रहा था। उस जहाज पर बुधवार को हमला हुआ था और ओमान के तट से दूर इंजन रूम में आग लगने की खबर थी।
बता दें, अमेरिका और इजरायल के साथ जारी सैन्य संघर्ष और मिडिल ईस्ट में बढ़ते टकराव के बीच ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने सोमवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (जलडमरूमध्य) को पूरी तरह बंद करने की घोषणा कर दी थी। सेना ने चेतावनी दी कि इस रास्ते से गुजरने की कोशिश करने वाले किसी भी जहाज को जला दिया जाएगा।
होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के महत्वपूर्ण ऊर्जा केंद्रों में से एक है, जो वैश्विक तेल खपत का लगभग पांचवां हिस्सा है; ये फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ता है। इसी संकरे रास्ते से होकर सऊदी अरब, कुवैत, इराक, कतर, बहरीन और यूएई का तेल और गैस अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचता है। हालांकि, सऊदी अरब और यूएई के पास कुछ वैकल्पिक पाइपलाइन मार्ग हैं, लेकिन अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन के अनुसार, होर्मुज से गुजरने वाले अधिकांश ऊर्जा भंडार के पास क्षेत्र से बाहर निकलने का कोई दूसरा विकल्प नहीं है।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















