Responsive Scrollable Menu

फिर शुरू हुआ युद्ध; US ने ईरान पर कर दिया अटैक; समझौते की बात कर खेल गए ट्रंप?

ट्रंप ने हाल ही में इशारा दिया था कि ईरान के साथ समझौता हो सकता है। हालांकि इससे पहले कई ऐसे संकेत सामने आए थे जिससे यह हमला तय माना जा रहा है। खबर है कि केशम द्वीप पर हमला हुआ है।

Continue reading on the app

मालदीव के विपक्षी नेता अब्दुल्ला शाहिद गिरफ्तार:नाबालिग से यौन शोषण का आरोप; भारत विरोधी राजनीति पर राष्ट्रपति मुइज्जू को चेतावनी दी थी

मालदीव के विपक्षी नेता अब्दुल्ला शाहिद को नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वह मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) के प्रमुख हैं। 64 साल के शाहिद को सोमवार रात 10 बजे राजधानी माले में अदालत के वारंट पर हिरासत में लिया गया। पुलिस ने कहा कि शाहिद पर 18 साल से कम उम्र के एक नाबालिग के यौन शोषण का आरोप है। गिरफ्तारी से पहले कहा- अफवाह न फैलाएं गिरफ्तारी से कुछ समय पहले शाहिद ने सोशल मीडिया पर लोगों से उनके बारे में झूठ न फैलाने की अपील की थी। उन्होंने अपने खिलाफ चल रहे आरोपों को मानहानिकारक बताया था। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, हुलहुमाले स्थित शाहिद के घर के बाहर कई पुलिसकर्मी तैनात रहे। यहीं से उन्हें हिरासत में लिया गया। रिमांड और हिरासत को लेकर आगे कोर्ट की कार्यवाही होने की उम्मीद है। मालदीव पुलिस ने धिवेही भाषा में जारी बयान में गिरफ्तारी की जानकारी दी। पुलिस ने मामले से जुड़ी दूसरी जानकारियां नहीं दी हैं। उसने सिर्फ इतना बताया कि जांच जारी है। भारत विरोधी राजनीति को लेकर मुइज्जू को चेताया था शाहिद की गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है, जब मालदीव में राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की विदेश नीति को लेकर राजनीतिक बहस तेज है। खासकर पाकिस्तान के साथ उनके बढ़ते संपर्क और भारत के साथ संबंधों पर इसके संभावित असर को लेकर विपक्ष सवाल उठा रहा है। शाहिद ने हाल ही में मुइज्जू के पाकिस्तान से बढ़ते संपर्कों की आलोचना की थी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि मालदीव के राष्ट्रपति 2023 में सत्ता तक पहुंचने के लिए चलाए गए भारत विरोधी अभियान को फिर से शुरू कर सकते हैं। यह विवाद तब और बढ़ गया, जब मुइज्जू ने 20 से 22 अक्टूबर के बीच पाकिस्तान का पहला दौरा किया। 11 साल बाद मालदीव के किसी राष्ट्रपति का यह पहला पाकिस्तान दौरा था। तीन दिन की यह यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ के मौके पर हुई। मुइज्जू की इस यात्रा को लेकर विपक्षी नेताओं ने चिंता जताई। उनका कहना था कि पाकिस्तान के साथ करीबी संबंध बढ़ाने के मालदीव की रणनीति पर असर पड़ सकता है। MPD के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने के लिए प्रचार कर रहे शाहिद ने आरोप लगाया कि मुइज्जू 2023 के चुनाव जैसा एक और भारत विरोधी अभियान शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। मुइज्जू की पाकिस्तान यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच 20 समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर हुए। इनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यापार, कृषि, साइबर सुरक्षा, रक्षा और समुद्री सुरक्षा जैसे क्षेत्र शामिल हैं। 2028 के राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी कर रहे थे ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान के करीब जा रहे मालदीव राष्ट्रपति, विपक्ष ने चेताया:कहा- भारत को खतरा लगा तो नतीजा भुगतना पड़ेगा; मुइज्जू ने PAK से 20 समझौते किए मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के पाकिस्तान से बढ़ते रिश्तों पर देश में विरोध शुरू हो गया है। पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने चेतावनी दी है कि अगर भारत को अपनी सुरक्षा पर खतरा लगा, तो मालदीव को इसके गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

रोहित शर्मा-व‍िराट कोहली अंदर... 8 ख‍िलाड़ी बाहर, न्‍यूजीलैंड में वनडे सीरीज के ल‍िए बदल गई टीम इंड‍िया

8 Players out of team india squad: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड की जमीन पर टी20 सीरीज जीतकर अपने इरादे पहले ही साफ कर दिए थे, लेकिन अब चुनौती बिल्कुल अलग और बड़ी है. वनडे फॉर्मेट का मिजाज पूरी तरह अलग होता है जहां खिलाड़ियों के संयम, रणनीति और लंबे समय तक क्रीज पर टिके रहने की क्षमता की असली परीक्षा होती है. टी20 सीरीज के रोमांचक सफर को पीछे छोड़ते हुए अब दोनों टीमें अपनी पूरी ताकत के साथ इस पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए कमर कस चुकी हैं. सीरीज का आगाज 4 नवंबर से होगा और यह 15 नवंबर तक चलेगी, जिसमें दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. Tue, 3 Nov 2026 08:01:02 +0530

  Videos
See all

Top Headlines Of The Day: UP BJP Padyatra | Cyclone Murasu | Delhi Pollution | US Midterm Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-03T02:45:18+00:00

AAJTAK 2 | RUSSIA-UKRAINE WAR | फिर भड़की जंग, यूक्रेन ने रूस के तेल ठिकानों पर किए हमले! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-03T02:45:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers