Responsive Scrollable Menu

श्रीनगर के सांसद पार्टी और सांसदी से इस्तीफा देंगे:कहा- सरकार ने धारा 370 पर वादा पूरा नहीं किए; नेशनल कॉन्फ्रेंस के 25 विधायक अल्टीमेटम दे चुके

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेंहदी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) छोड़ने और लोकसभा से आज इस्तीफे का ऐलान करेंगे। यह घोषणा वे बडगाम में अपने पिता आगा सैयद मेंहदी की 26वीं पुण्यतिथि पर होने वाली एक जनसभा में करेंगे। रुहुल्लाह का आरोप है कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पार्टी प्रमुख फारूक अब्दुल्ला 2024 के विधानसभा चुनाव में जनता से धारा 370 पर किए गए वादों से पीछे हट रहे हैं। रुहुल्लाह बडगाम से तीन बार विधायक रह चुके हैं और 2024 में श्रीनगर से सांसद चुने गए थे। इसके आलाव जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के 25 विधायकों ने रविवार को पार्टी ही नेतृत्व को 14 दिन का अल्टीमेटम दिया थी। विधायकों ने मांगें पूरी नहीं होने पर सरकार से समर्थन वापस लेने की धमकी भी दी है। विधायकों का 4 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बनाया बैठक में विधायकों ने 4 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल बनाने का फैसला किया। इसकी अगुआई पार्टी के सीनियर लीडर और गुरेज विधायक नजीर अहमद गुरेजी तथा थानामंडी विधायक मुजफ्फर इकबाल खान करेंगे। प्रतिनिधिमंडल पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मिलकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपेगा। विधायकों ने नेतृत्व के जवाब का इंतजार करने और उसके बाद आगे की रणनीति तय करने का फैसला किया है। कैबिनेट विस्तार में कई दावेदारों को नहीं मिली जगह 27 अक्टूबर के कैबिनेट विस्तार में नेशनल कॉन्फ्रेंस के 4 विधायक अली मोहम्मद सागर, मीर सैफुल्लाह, शमीमा फिरदौस और अल्ताफ अहमद कल्लू मंत्री बनाए गए। वहीं, निर्दलीय विधायक सतीश शर्मा को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया था। इस विस्तार में कई ऐसे वरिष्ठ विधायक मंत्री नहीं बन सके, जिनके नाम की चर्चा थी। इनमें नजीर अहमद गुरेजी और मुबारक गुल भी शामिल हैं। मुबारक गुल को बाद में फारूक अब्दुल्ला ने अली मोहम्मद सागर की जगह पार्टी का महासचिव नियुक्त किया। --------- यह खबर भी पढ़ें फारूक बोले- पाकिस्तान कश्मीर का मुद्दा उठाकर हमें बचा रहा जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को एक बार फिर कश्मीर का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सरकार हमारी मदद नहीं कर सकती। हमारे पड़ोसी को देखिए वह हर जगह कश्मीर का मुद्दा उठा रहा है। वह हमें बचा रहा है, वरना हमारी सरकार की नीयत ठीक नहीं है। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

इंडियन नेवी ने लुटेरों से ईरानी जहाज को बचाया:सोमालिया के लुटेरों ने क्रू के 20 लोगों का अपहरण किया था; मुंबई से 3000 किमी दूर ऑपरेशन

भारतीय नौसेना ने सोमाली समुद्री लुटेरों के कब्जे से मछली पकड़ने वाला जहाज अजिनी छुड़ा लिया। नौसेना ने जहाज के 20 ईरानी क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचाया। यह ऑपरेशन सोमवार को पूरा हुआ। 12 हथियारबंद समुद्री लुटेरों ने गुरुवार को सोमालिया के उत्तर-पूर्वी तट जहाज का अपहरण किया था। मुंबई से 3,000 किमी से ज्यादा दूर चले 48 घंटे के ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना ने भी मदद की। सोमालिया के तट से जहाज कब्जे में लिया गया भारतीय नौसेना ने अजिनी को खोजकर रोका। इसके बाद जहाज और उसके क्रू को समुद्री लुटेरों से छुड़ाया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय नौसेना को सफल ऑपरेशन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना ने समय पर मदद की। आशंका थी कि लुटेरे इसका इस्तेमाल व्यापारिक जहाजों पर आगे हमले करने के लिए करेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, अपहरण के समय जहाज पर 21 ईरानी क्रू सदस्य और दो सोमाली सुरक्षा गार्ड थे। इस तरह जहाज पर कुल 23 लोग सवार थे। सोमाली समुद्री लूट की घटनाएं फिर बढ़ीं अजिनी का अपहरण अदन की खाड़ी और पश्चिमी हिंद महासागर में सोमाली समुद्री लूट की घटनाएं बढ़ने के बीच हुआ। हाल के महीनों में कई व्यापारिक जहाजों पर हमले हुए हैं। सोमाली में भारतीय सेना के प्रमुख ऑपरेशन्स… 29 मार्च 2024: 12 घंटे के सटीक अभियान में नौसेना ने ईरानी जहाज 'अल-कंबर' को 9 लुटेरों के चंगुल से छुड़ाकर सभी 23 पाकिस्तानी नागरिकों को बचाया। 16 मार्च 2024: 40 घंटे चले बड़े ऑपरेशन में मार्कोस कमांडोज ने 35 सोमाली लुटेरों को आत्मसमर्पण कराया और बंधक बनाए गए मालवाहक जहाज 'एमवी रुएन' से 17 लोगों को मुक्त कराया। 29 जनवरी 2024: आईएनएस सुमित्रा ने सोमालिया तट पर 11 हथियारबंद समुद्री लुटेरों को घेरकर मछली पकड़ने वाले जहाज 'अल-नईमी' के 19 क्रू मेंबर्स को सकुशल बचाया। -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… भारतीय नौसेना ने 40 घंटे में बचाया हाइजैक हुआ जहाज:3 महीने बाद हुआ 17 लोगों का रेस्क्यू, 35 समुद्री लुटेरों ने सरेंडर किया भारतीय नौसेना ने 3 महीने पहले अदन की खाड़ी में हाईजैक हुए जहाज MV रुएन को बचाने का ऑपरेशन पूरा कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

अर्शदीप सिंह ने दिखाया नया विकेट सेलिब्रेशन, गर्लफ्रेंड समरीन कौर से है कनेक्शन- VIDEO

ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे मैच में अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए, जिसके दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को 185 रन पर रोक दिया. मगर उनकी बॉलिंग से ज्यादा सेलिब्रेशन हिट हो गया. Wed, 04 Nov 2026 12:03:42 +0530

  Videos
See all

Cyclone Murasu Alert: 22 राज्यों में मुरासु से भयंकर बारिश!| IMD Alert |Heavy Rain | Weather Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T02:40:40+00:00

Iran America War: ईरान को अमेरिका का सीक्रेट संदेश! ऐसा क्या कहा? US War Update। World News । N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T03:00:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers