Responsive Scrollable Menu

यूपी में 1 लाख की छूट तो कई राज्यों में टैक्स फ्री, ईवी लेने पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, सारी जानकारी यहां

EV Subsidy in India: इजरायल-ईरान जंग की वजह से पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के बीच 10 से 12 लाख रुपये की रेंज में टाटा और एमजी की इलेक्ट्रिक कारें बेस्ट ऑप्शन हैं. यूपी, बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों में सब्सिडी और एक्सचेंज बोनस के साथ इन्हें खरीदना अब और भी आसान हो गया है.

Continue reading on the app

Iran War के बीच US-UK की दोस्ती में आई दरार, Trump ने पीएम स्टॉर्मर को कहा- अब तुम्हारी मदद नहीं चाहिए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए साफ कर दिया है कि मिडिल ईस्ट में ईरान के साथ चल रहे युद्ध के लिए उन्हें अब यूनाइटेड किंगडम के एयरक्राफ्ट कैरियर की मदद नहीं चाहिए।

ट्रंप ने तंज कसते हुए कहा कि ब्रिटेन, जो कभी अमेरिका का सबसे बड़ा साथी हुआ करता था, अब बहुत देर से युद्ध में शामिल होने की सोच रहा है। उन्होंने लिखा, 'हमें उन लोगों की जरूरत नहीं है जो हमारे जीतने के बाद युद्ध में शामिल हों, लेकिन हम इस बात को याद रखेंगे।

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में कहा, 'कोई बात नहीं, प्राइम मिनिस्टर स्टारमर, हमें अब उनकी जरूरत नहीं है, लेकिन हम याद रखेंगे। हमें ऐसे लोगों की ज़रूरत नहीं है जो हमारे जीतने के बाद युद्ध में शामिल हों।'

ब्रिटेन-अमेरिका की दोस्ती में दरार

यह तल्खी पिछले साल ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद से लगातार बढ़ रही है। ट्रंप ने हाल ही में जर्मन चांसलर के साथ मीटिंग के दौरान भी कहा था कि वह ब्रिटेन से खुश नहीं हैं। उन्होंने ब्रिटिश पीएम कीर स्टारमर की तुलना विंस्टन चर्चिल से करते हुए उन पर निशाना साधा और कहा कि वह चर्चिल जैसे नेता नहीं हैं। दोनों देशों के बीच डिएगो गार्सिया मिलिट्री बेस और चागोस आइलैंड्स को लेकर भी पुराने मतभेद हैं, जिन्हें ट्रंप बेवकूफी भरा फैसला बता चुके हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Abbas Araghchi की Trump को खुली चेतावनी, कहा- US Army को भुगतना पड़ेगा गंभीर अंजाम


ब्रिटेन में बढ़ता विरोध

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रही इस जंग ने पूरे इलाके में डर का माहौल पैदा कर दिया है। इस युद्ध में अब तक ईरान में 1,300 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और अमेरिका ने भी अपने 6 सैनिकों की मौत की पुष्टि की है। ब्रिटेन में भी इस युद्ध को लेकर आम जनता में काफी गुस्सा है। लंदन में हजारों लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और सर्वे के मुताबिक, 56 प्रतिशत ब्रिटिश लोग इस पक्ष में थे कि अमेरिका को ब्रिटेन के मिलिट्री बेस इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए थी।

पीएम स्टारमर की सफाई

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर इस समय घरेलू और अंतरराष्ट्रीय, दोनों तरफ से दबाव में हैं। उन्होंने संसद में स्पष्ट किया कि ब्रिटेन सीधे तौर पर अमेरिकी और इजरायली हमलों में शामिल नहीं हो रहा है। हालांकि, ब्रिटेन ने अमेरिका को अपने कुछ मिलिट्री बेस इस्तेमाल करने की परमिशन दी है, जिसे उन्होंने बचाव के लिए उठाया गया कदम बताया है। उन्होंने फ्रांस और जर्मनी के साथ मिलकर एक बयान भी जारी किया है कि वे केवल अपने हितों की रक्षा के लिए ही कदम उठाएंगे।

पीएम कीर स्टारमर ने कहा, 'हम यूएस और इजरायली हमलों में शामिल नहीं हो रहे हैं। हम ब्रिटेन के राष्ट्रीय हित और ब्रिटिश लोगों की जान की रक्षा करेंगे।'

यूरोपीय देशों ने एक साझा बयान में कहा, 'हम अपने और इस इलाके में अपने साथियों के हितों की रक्षा के लिए कदम उठाएंगे... हम इस मामले पर यूएस और इस इलाके में साथियों के साथ मिलकर काम करने पर सहमत हुए हैं।'
 

इसे भी पढ़ें: दबाब कम करने के लिए दी गई छूट, Russia Oil खरीद पर Trump का बयान, भारत ने कहा- किसी की मंजूरी नहीं चाहिए


अमेरिका बदल रहा है अपने पुराने साथी?

ट्रंप प्रशासन अब अपने पुराने यूरोपीय साथियों के बजाय उन देशों की ओर झुक रहा है जो राजनीतिक रूप से उनके ज्यादा करीब हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी एक समिट में संकेत दिया कि जब जरूरत होती है, तो अक्सर पुराने साथी साथ नहीं देते। इस बीच, इजरायल और अमेरिका लगातार ईरान पर हमले कर रहे हैं, जिससे लेबनान, कुवैत और इराक जैसे देशों में भी तनाव और मौतें बढ़ रही हैं।

मार्को रुबियो ने कहा, 'ऐसे समय में जब हमने सीखा है कि, अक्सर, जब आपको किसी साथी की जरूरत होती है, तो वह शायद आपके लिए मौजूद न हो, ये ऐसे देश हैं जो हमारे लिए मौजूद रहे हैं।'

Continue reading on the app

  Sports

जय शाह के मुरीद हुए फीफा चीफ जियानी इन्फेंटिनो, टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को दी बधाई

फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो भारत की जीत से बहुत खुश हैं. उन्होंने क्रिकेट के इस सबसे बड़ टूर्नामेंट के सफल आयोजन की बहुत तारीफ की है. इन्फेंटिनो ने आईसीसी चेयरमैन जय शाह को इसके लिए विशेष रूप से बधाई दी है. उन्होंने कहा कि जय शाह उनके बहुत अच्छे और खास दोस्त हैं. दोनों खेल प्रशासकों के बीच यह शानदार तालमेल ग्लोबल स्पोर्ट्स के लिए बहुत अच्छा है. Wed, 11 Mar 2026 01:36:58 +0530

  Videos
See all

Gold Silver Price :सोने-चांदी के दामों में आई भारी गिरावट! |Iran Israel War |Top | Gold Rate Today | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T00:00:48+00:00

Iran America War Update ट्रंप की ईरान को चेतावनी, 'तेल की सप्लाई रुकी तो तबाही तय है #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T23:30:13+00:00

Saudi Arab | News Ki Pathshala | Sushant Sinha: सऊदी अरब पर क्या बोले ट्रंप के सीनटर? #israeliranwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T23:30:13+00:00

Nitish Kumar : किसे याद करके भावुक हुए निशांत कुमार? | Top News | Breaking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T00:01:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers