Responsive Scrollable Menu

Raksha Bandhan 2026 Gift Ideas: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को क्या दें गिफ्ट? ये 7 शानदार आइडिया बना देंगे दिन को और भी खास

Raksha Bandhan 2026 Gift Ideas: रक्षाबंधन आते ही सबसे बड़ा सवाल होता है- इस बार भाई या बहन को क्या गिफ्ट दें? हर साल वही पुराने तोहफे देने की बजाय अगर कुछ ऐसा चुना जाए, जो उनकी जरूरत के साथ आपकी भावनाएं भी जाहिर करे, तो त्योहार की खुशी दोगुनी हो सकती है।

महंगा गिफ्ट देना जरूरी नहीं, बल्कि सही गिफ्ट चुनना ज्यादा मायने रखता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे गिफ्ट आइडिया, जो इस रक्षाबंधन को और भी यादगार बना सकते हैं।

1. यादों से भरा फोटो फ्रेम या फोटो एल्बम
अगर आप अपने गिफ्ट में इमोशनल टच देना चाहते हैं, तो भाई-बहन की बचपन से लेकर अब तक की तस्वीरों वाला फोटो फ्रेम या एल्बम बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह हमेशा यादगार रहेगा।

यादों से भरा फोटो फ्रेम या फोटो एल्बम

2. स्किनकेयर या पर्सनल केयर किट
आजकल लड़के और लड़कियां दोनों अपनी स्किन और ग्रूमिंग का ध्यान रखते हैं। ऐसे में उनकी पसंद के अनुसार स्किनकेयर या पर्सनल केयर किट एक यूजफुल गिफ्ट हो सकता है।

स्किनकेयर या पर्सनल केयर किट

3. पसंदीदा किताब या खूबसूरत डायरी
अगर आपके भाई या बहन को पढ़ने या लिखने का शौक है, तो उनकी पसंद की कोई किताब या अच्छी क्वालिटी की डायरी उन्हें जरूर पसंद आएगी। यह ऐसा तोहफा है, जो लंबे समय तक काम आता है।

पसंदीदा किताब या खूबसूरत डायरी

4. रोजमर्रा में काम आने वाला स्मार्ट गैजेट
स्मार्टवॉच, वायरलेस ईयरबड्स, पावर बैंक या मोबाइल एक्सेसरी जैसे छोटे-छोटे गैजेट भी अच्छे गिफ्ट साबित हो सकते हैं। खरीदते समय उनकी जरूरत और पसंद का जरूर ध्यान रखें।

रोजमर्रा में काम आने वाला स्मार्ट गैजेट

5. इंडोर प्लांट
अगर आपका भाई या बहन पौधों का शौक रखता है, तो एक सुंदर इंडोर प्लांट भी बेहतरीन विकल्प है। यह घर की सजावट बढ़ाने के साथ ताजगी का एहसास भी देता है।

इंडोर प्लांट

6. चॉकलेट और ड्राई फ्रूट गिफ्ट पैक
अगर आप ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं जो लगभग हर किसी को पसंद आए, तो चॉकलेट और ड्राई फ्रूट का खूबसूरत गिफ्ट पैक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे सुन्दर पैकिंग के साथ और भी खास बनाया जा सकता है।

चॉकलेट और ड्राई फ्रूट गिफ्ट पैक

7.छोटा-सा सरप्राइज .और हाथ से लिखा नोट
हर खुशी महंगे गिफ्ट से नहीं जुड़ी होती। कई बार अपने हाथों से लिखा एक छोटा-सा नोट, पसंदीदा चॉकलेट या कोई छोटी-सी पसंदीदा चीज भी सामने वाले के चेहरे पर बड़ी मुस्कान ला सकती है।

गिफ्ट चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान
गिफ्ट खरीदते समय सिर्फ उसकी कीमत न देखें, बल्कि यह सोचें कि सामने वाले को क्या पसंद है और उसकी जरूरत क्या है। दिल से चुना गया छोटा-सा तोहफा भी रिश्ते की मिठास को और बढ़ा सकता है।

यह भी पढ़ें: वेडिंग सीजन के लिए बेस्ट हैं ये 5 ट्रेंडी साड़ियां, हर किसी की नजरें आप पर होंगी

Continue reading on the app

Monsoon Fashion Tips: मानसून में क्या पहनें और क्या नहीं? कपड़ों से मेकअप तक जानें एक्सपर्ट स्टाइलिंग टिप्स

मानसून का मौसम जहां ठंडी हवाओं और हरियाली की खूबसूरती लेकर आता है, वहीं फैशन के मामले में थोड़ी सावधानी भी मांगता है. बारिश और नमी के बीच ऐसे कपड़े, फुटवियर और स्टाइलिंग अपनानी चाहिए, जो आपको आराम के साथ ट्रेंडी लुक भी दें. सही फैब्रिक, रंग और एक्सेसरीज का चुनाव करके आप मानसून में भी अपने फैशन गेम को बरकरार रख सकते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

5000th ODI: ऐतिहासिक मैच का रोमांचक अंत, पहला शतक जमाकर इस बल्लेबाज ने स्कॉटलैंड को जिताया

स्कॉटलैंड और कनाडा के बीच खेला गया वनडे मैच इस फॉर्मेट का 5000वां मैच था. करीब 55 साल पहले शुरू हुए इस मैच के ऐतिहासिक पड़ाव पर भले ही 2 बड़ी टीमों की टक्कर नहीं हुई लेकिन रोमांचक मुकाबला जरूर हुआ. Sat, 08 Aug 2026 00:14:35 +0530

  Videos
See all

Ranchi Student Protest: 'बिग-बॉस' चले जाएंगे दिपके पर झारखंड नहीं जा पा रहे ! ?Arnab Goswami #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T18:58:43+00:00

Speeding Bus Crash: कई वाहनों को रौंदती चली गई बस, दर्दनाक हादसा कैमरे में कैद! Crime News | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T19:00:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers