Responsive Scrollable Menu

CM Bhajanlal Sharma Convoy: सीएम भजनलाल के काफिले पर क्यों उठ रहे हैं सवाल? हादसों के बाद घिरी सुरक्षा व्यवस्था

CM Bhajanlal Sharma Convoy: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अक्सर सार्वजनिक मंचों से लोगों को यह संदेश देते आए हैं कि उनकी सरकारVIP कल्चर को बढ़ावा देने के बजाय आम नागरिकों के हितों को प्राथमिकता देने वाले होते हैं. कई मौकों पर उन्हें ट्रैफिक सिग्नल पर रुकते हुए भी देखा गया, जिसे  सकारात्मक और जनता के हित के पहल के रूप में प्रस्तुत किया गया है. लेकिन दूसरी ओर CM के काफिले से जुड़े सुरक्षा इंतजाम और रास्ते में होने वाली दुर्घटनाओं ने प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. हाल ही में कुछ महीनों पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले के दौरान हुई घटनाओं ने सुरक्षा प्रोटोकॉल, ट्रैफिक मैनेजमेंट और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर नई बहस को जन्म दे दिया है.

रूट डायवर्जन और ट्रैफिक से आम लोगों की बढ़ रही परेशानी

CM का काफिला जब भी किसी मार्ग से गुजरता है तो उससे पहले पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरे रास्ते को खाली कराने में जुट जाता है. कई स्थानों पर आम लोगों के वाहनों को लंबे समय तक के लिए रोक दिया जाता है, जबकि सुरक्षा कारणों से यातायात को कुछ देर के लिए डायवर्ट भी किया जाता है. यह व्यवस्था VVIP सुरक्षा प्रोटोकॉल का हिस्सा होती है, लेकिन अब यह सवाल उठ रहे हैं कि जब इस दौरान किसी आम नागरिक को नुकसान उठाना पड़े या सुरक्षा में चूक के कारण दुर्घटना हो जाए, तो उसका जिम्मेदार कौन होगा.

ये भी पढ़ें-Rajasthan News: भीलवाड़ा के MGH में फिर 2 प्रसूताओं की मौत, नॉर्मल डिलीवरी के बाद कैसे मातम में बदल गई खुशियां, सरकार कहां कर रही चूक?

CM के काफीले से हुए कई हादसे

अभी कुछ समय पूर्व ही मुख्यमंत्री के काफिले से जुड़े कुछ हादसों ने इस बात की चिंता बढ़ा दी है कि क्या राज्य में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह प्रभावी है. विपक्ष ने भी आरोप लगाएं हैं कि अगर मुख्यमंत्री खुद VIP संस्कृति खत्म करने की बात करते हैं, तो फिर उनके काफिले की व्यवस्था ऐसी क्यों है जिसमें आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है या दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहे. वहीं, सरकार का कहना है कि CM की सुरक्षा प्राइमरी है और सभी व्यवस्थाएं निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप की जाती हैं.

कैसे रुकेंगे हादसे?

हालांकि, कहा जाता है कि किसी भी मुख्यमंत्री या संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की सुरक्षा महत्वपूर्ण होती है. लेकिन इसके साथ-साथ यह भी जरूरी होता है कि सुरक्षा व्यवस्था ऐसी हो जिससे आम नागरिकों को जान-माल का कोई खतरा न हो. अगर बार-बार काफिले से जुड़े हादसे सामने आते हैं तो सिक्योरिटी मैनेजमेंट की समीक्षा करना प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है. मॉडर्न टेक्नोलॉजी, बेहतर ट्रैफिक समन्वय और प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मियों के माध्यम से ऐसी घटनाओं को काफी हद तक नियंत्रित जा सकता है.

क्या यह प्रशासन का बड़ा फेलियर है?

विपक्ष इन घटनाओं को भजनलाल सरकार की प्रशासनिक विफलता बताते हुए इसकी निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं. उनका मानना है कि अगर किसी दुर्घटना में आम नागरिकों के प्रभावित होते हैं तो सिर्फ औपचारिक जांच पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि आखिर चूक कहां हुई है और भविष्य में उसे रोकने के लिए कौन से प्रशासनिक कदम उठाए जाएंगे. वहीं, दूसरी ओर सरकार का पक्ष है कि हर घटना की जांच संबंधित एजेंसियों द्वारा करवाई जाएं और जरूरत पड़ने पर सिक्योरिटी प्रोटोकॉल में सुधार भी किए जाएं.

कैसे निकलेगा इसका समाधान?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुख्यमंत्री की छवि सिर्फ उनके बयानों से नहीं बल्कि प्रशासनिक व्यवस्थाओं से भी तय की जाती है. अगर एक तरफ सरकार वीआईपी संस्कृति को खत्म करने का संदेश देती है और दूसरी तरप काफिले से जुड़े विवाद लगातार सामने आते हैं, तो स्वाभाविक रूप से जनता के मन में इन घटनाओं को लेकर सवाल उठेंगे. ऐसे में राजस्थान सरकार के लिए जरूरी है कि वह पारदर्शिता के साथ इन घटनाओं की समीक्षा करें, सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट को और ज्यादा प्रभावी बनाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि CM की सुरक्षा के साथ-साथ आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा भी समान रूप से प्राथमिकता मिल सके. तभी VIP कल्चर को समाप्त करने का संदेश व्यवहारिक रूप से भी मजबूत होगा.

ये भी पढ़ें- Rajasthan News: 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा निकला फर्जी! CM भजनलाल शर्मा के कार्यकाल में हुई पर्यावरण से जुड़ी बड़ी घपलेबाजी

Continue reading on the app

Protest Outside Deepak's House LIVE: दिपके के खिलाफ बगावत! | Chash in CJP | Breaking News

Protest Outside Deepak's House LIVE: दिपके के खिलाफ बगावत! | Chash in CJP | Breaking News दिपके के घर के बाहर समर्थकों और विरोधियों का भारी प्रदर्शन शुरू हो गया है। पार्टी में अंदरूनी कलह और फूट खुलकर सामने आ चुकी है। क्या पार्टी टूटने की कगार पर है? #CockroachParty #DipkeProtest #LiveNews #HindiNews #BreakingNews #PoliticalNews #DipkeNews #ProtestLive #ViralNews #TrendingNews ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

प्रज्ञाननंदा ने सेंट लुई रैपिड एंड ब्लिट्ज टूर्नामेंट जीता, ग्रैंड फाइनल में जगह लगभग पक्की

R Praggnanandhaa St. Louis Rapid & Blitz Title: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने अमेरिका के सेंट लुई रैपिड एवं ब्लिट्ज टूर्नामेंट का खिताब जीतकर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. 20 वर्षीय प्रज्ञाननंदा ने एक राउंड बाकी रहते ही 23.5 अंकों के साथ खिताब सुनिश्चित किया और उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव को पीछे छोड़ दिया. Fri, 7 Aug 2026 11:34:29 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 LIVE | UP KANWAR POLITICS | SAJID RASHIDI ने कांवड़ियों को बताया आतंकवादी, अब फंस गए! AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T06:03:20+00:00

AAJTAK 2 LIVE | DELHI RAIN TRAFFIC | NEPAL BIHAR FLOOD | ASSAM FLOOD | तबाही की तस्वीर! AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T06:02:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers