टी20 विश्व कपः भारत की जीत के लिए काशी में क्रिकेट प्रेमियों ने किया हवन-पूजन
वाराणसी, 8 मार्च (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच को लेकर भारत के हर कोने में उत्साह है और लोग जीत के लिए दुआएं-प्रार्थना कर रहे हैं। इसी कड़ी में धर्मनगरी काशी में टी20 विश्व कप के फाइनल से पहले क्रिकेट प्रेमियों ने भारतीय टीम की जीत के लिए अस्सी घाट पर हवन कर प्रार्थना की। इस दौरान क्रिकेट प्रेमी हाथों में तिरंगा झंडा लेकर पहुंचे थे।
टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम इतिहास रचने के करीब, न्यूजीलैंड से पुराना हिसाब चुकता करने का अवसर
अहमदाबाद, 8 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम इतिहास रचने के करीब है। पिछले सवा दो वर्षों में टीम इंडिया चार बार आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल खेली है। इसमें 2 बार विजयी रही है, जबकि 2 बार मायूस होना पड़ा है। भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब दक्षिण अफ्रीका और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब न्यूजीलैंड को हराकर जीता था। जून 2023 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और नवंबर 2023 में वनडे विश्व कप फाइनल में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। दोनों बार विपक्षी टीम ऑस्ट्रेलिया थी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama

















