MP: अवधेश नायक को बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस प्रदेश महासचिव नियुक्त, दतिया उपचुनाव में निभाई थी अहम भूमिका
दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस एक्टिव मोड में नजर आ रही है। 5 अगस्त को सभी विभागों और प्रकोष्ठों की इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग करने के बाद अब अवधेश नायक को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूरे उपचुनाव में पार्टी के लिए अहम भूमिका निभाने वाले अवधेश नायक को प्रदेश कांग्रेस महासचिव बनाया गया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के अनुमोदन से उनके नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इसमें उनसे पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और संगठनात्मक अनुशासन के अनुरूप संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा जताई गई है।
बता दें कि दतिया उपचुनाव के समय अवधेश नायक का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहा था। उन्होंने सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक जमकर पार्टी के पक्ष में प्रचार किया था। वे कांग्रेस की सभाओं और जनसंपर्क अभियान में भी शामिल हुए थे। बताया जाता है कि पूर्व गृह मंत्री से मतभेद के चलते 2023 में नायक भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे, इसके बाद उन्हें कांग्रेस ने टिकट दिया था, लेकिन फिर कुछ समय बाद ही कांग्रेस ने उनकी जगह राजेंद्र भारती को मैदान में उतार दिया था, जिन्होंने जीत हासिल की थी।
इस बार भी अवधेश नायक कांग्रेस से टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन पार्टी ने उनकी जगह पूर्व विधायक और राजघराने से ताल्लुख रखने वाले कुंवर घनश्याम सिंह को टिकट दे दिया। इसके बाद से उनके नाराज होने की खबरें भी लगातार सामने आती रही थी। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी खुद उन्हें मनाने के लिए उनके निवास पहुंचे थे। चर्चा है कि चुनाव के दौरान जीतू पटवारी ने उनसे संगठन में बड़ा पद दिलाने का वादा किया था, जिसे अब पूरा कर दिया है। इसके अलावा दतिया उपचुनाव के बीच भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के अवधेश नायक के घर पहुंचने की भी चर्चाओं ने भी सबका ध्यान खींचा था। नायक ने इस दौरान कहा था कि उनके पास सभी विकल्प खुले हैं।
बहरहाल दतिया उप चुनाव में मिली जीत के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस का उत्साह बढ़ गया है , सियासी पंडित इस जीत को आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बूस्ट के तौर पर देख रहे हैं, पार्टी पूरे संगठन में निचले स्तर पर आमूलचूल परिवर्तन भी कर रही है निश्चित ही इसे चुनाव की मजबूत तैयारी के रूप में देखा जा सकता है
CM धामी से मिले NCC के DG वीरेन्द्र वत्स, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के बढ़ावा पर हुई चर्चा
CM Dhami: राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेन्द्र वत्स, YSM, SM, VSM ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय कैडेट कोर के विस्तार, सीमांत एवं दुर्गम क्षेत्रों तक एनसीसी की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने तथा संगठन की आधुनिक एवं सुदृढ़ आधारभूत संरचना के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई.
बैठक के दौरान महानिदेशक एनसीसी ने राज्य के अधिकाधिक युवाओं को एनसीसी से जोड़ने के उद्देश्य से सीमावर्ती एवं दूरस्थ क्षेत्रों में नई एनसीसी इकाइयों के गठन एवं विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने राज्य में आधुनिक प्रशिक्षण अवसंरचना के विकास, प्रशिक्षण सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा प्रस्तावित एनसीसी अकादमी की स्थापना सहित विभिन्न भावी योजनाओं की रूपरेखा से मुख्यमंत्री को अवगत कराया.
उत्तराखंड निवास, नई दिल्ली में एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स जी से भेंट हुई। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के सीमांत और दुर्गम क्षेत्रों में एनसीसी के विस्तार के साथ ही संगठन की आधुनिक एवं सुदृढ़ आधारभूत संरचना के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।… pic.twitter.com/9bw66Ek1l6
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 6, 2026
एनसीसी की है महत्वपूर्ण भूमिका
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास, राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा सेवा-भाव को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर युवाओं में राष्ट्रीय चरित्र, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने वाला देश का एक प्रतिष्ठित संगठन है, जिसकी राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है.
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान में 1.34 लाख से ज्यादा लोगों ने लिया हिस्सा, 20 हजार से अधिक शिकायतों का हुआ समाधान
सीएम धामी ने दिलाया भरोसा
मुख्यमंत्री ने राज्य में एनसीसी के विस्तार तथा प्रस्तावित आधारभूत संरचना विकास से संबंधित सभी पहलों के लिए राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि इन परियोजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन प्रयासों से राज्य के युवाओं को व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व प्रशिक्षण एवं राष्ट्र सेवा के अधिक अवसर उपलब्ध होंगे.
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में खुलेंगे EPFO के क्षेत्रीय और जिला कार्यालय! धामी सरकार के प्रस्ताव पर विचार करेगा केंद्र
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News Nation









.jpg)

