Responsive Scrollable Menu

जापोरिजिया में रूस का खौफनाक हमला, मानवीय सहायता केंद्र पर बमबारी में 18 की मौत

जापोरिजिया में रूस का खौफनाक हमला, मानवीय सहायता केंद्र पर बमबारी में 18 की मौत

Continue reading on the app

गूगल के शेयर में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट:13% गिरकर बंद, मार्केट कैप ₹48 लाख करोड़ घटा; AI पर भारी खर्च से इन्वेस्टर्स चिंतित

गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के शेयरों में 13% की गिरावट दर्ज की गई। 2004 में कंपनी के पब्लिक होने के बाद से यह एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट है। इस बिकवाली के कारण कंपनी की मार्केट वैल्यू 500 बिलियन डॉलर यानी करीब ₹48 लाख करोड़ घट गई। AI पर भारी खर्च से इन्वेस्टर्स चिंतित, इसलिए गिरे शेयर अल्फाबेट ने बुधवार रात तिमाही नतीजे जारी किए थे। कंपनी का फ्री कैश फ्लो माइनस 9.07 बिलियन डॉलर पर आ गया, जबकि एक्सपर्ट्स को 2.7 बिलियन डॉलर के पॉजिटिव कैश फ्लो की उम्मीद थी। कंपनी ने अपने पूरे साल के कैपिटल एक्सपेंडिचर के गाइडेंस को $195 बिलियन से $205 बिलियन यानी करीब ₹18 से ₹19 लाख करोड़ के बीच बरकरार रखा है। इसका मतलब यह है कि गूगल AI की रेस में आगे रहने के लिए डेटा सेंटर्स, सर्वर और चिप्स खरीदने पर पानी की तरह पैसा बहा रहा है। इससे उसके पास आने वाले पैसों के मुकाबले जेब से जाने वाला खर्च इतना बढ़ गया कि उसका फ्री कैश फ्लो माइनस ₹76,000 करोड़ पर पहुंच गया,जबकि बाजार को मुनाफे की उम्मीद थी। यानी कंपनी एआई इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी निवेश तो कर रही है, लेकिन उससे अभी वैसी कमाई नहीं निकल पा रही है, जिससे घबराकर इन्वेस्टर्स ने शेयर बेच दिए। सर्च बिजनेस की सुस्त ग्रोथ बनी गिरावट की वजह गूगल की कमाई का सबसे बड़ा जरिया सर्च एडवरटाइजिंग है। सितंबर तिमाही में यह 12% बढ़कर $63.35 बिलियन यानी करीब 6 लाख करोड़ रहा, लेकिन एनालिस्ट्स के अनुमान से पीछे रह गया। अल्फाबेट के चीफ बिजनेस ऑफिसर फिलिप शिंडलर ने कहा कि एआई मोड के भीतर कम मॉनेटाइजेशन के कारण सर्च बिजनेस पर असर पड़ा है। ChatGPT से गूगल सर्च को मिल रही टक्कर ओपनएआई के ChatGPT और एंथ्रोपिक के Claude जैसे AI चैटबॉट्स के आने से गूगल के दबदबे को चुनौती मिल रही है। यूजर अब गूगल के बाहर भी सर्च क्वेरी कर रहे हैं। 400 करोड़ यूजर्स गूगल की सबसे बड़ी ताकत चुनौतियों के बावजूद बाजार विशेषज्ञ गूगल के भविष्य को लेकर हताश नहीं हैं। रोजेनब्लाट सिक्योरिटीज के एनालिस्ट स्कॉट डेविट का कहना है कि यह कोई स्थायी बदलाव नहीं है। उन्होंने कहा, अल्फाबेट के पास 400 करोड़ यूजर्स का बेस है। जब AI में विज्ञापनों और कमाई का मॉडल सेट हो जाएगा, तो यही यूजर्स AI कस्टमर बन जाएंगे, जो कंपनी को मजबूत करेगा।" माइक्रोसॉफ्ट का शेयर फ्लैट, कैश फ्लो में 27% की कमी दूसरी ओर, टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट का शेयर लगभग फ्लैट कारोबार करता दिखा। तिमाही के दौरान माइक्रोसॉफ्ट का कैपिटल एक्सपेंडिचर और फाइनेंस लीज 30% बढ़कर $45.2 बिलियन रहा। हालांकि, यह एनालिस्ट्स के $50.67 बिलियन के अनुमान से कम था। कंपनी का फ्री कैश फ्लो 27% गिरकर $18.63 बिलियन पर आ गया, लेकिन यह अल्फाबेट की तरह नेगेटिव में नहीं गया। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि माइक्रोसॉफ्ट अपना एआई इंफ्रास्ट्रक्चर ज्यादा संभलकर तैयार कर रही है, जिससे निवेशकों को कम झटके लग रहे हैं। ----------------------------------------------------------------------- बिजनेस से जुड़ी ये खबर भी पढ़े… इतिहास की सबसे बड़ी क्रिप्टो हैकिंग:दुनिया के सबसे बड़े एक्सचेंज बाइनेंस से ₹50,000 करोड़ चोरी होने का अनुमान; विड्रॉल रुका दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बाइनेंस हैक हो गया है। इसे इतिहास की सबसे बड़ी क्रिप्टो हैकिंग माना जा रहा है। कंपनी ने डिपॉजिट और विड्रॉल पर अस्थायी रोक लगा दी है। पूरी खबर पढ़े…

Continue reading on the app

  Sports

मैदान पर टक्कर के बाद 30 साल के फुटबॉलर की मौत, मैच के दौरान आया था कार्डियक अरेस्ट

स्पेनिश क्लब सीडी टेनेरिफ के स्ट्राइकर जीसस डी मिगुएल का 30 साल की उम्र में निधन हो गया. एफसी एंडोरा के खिलाफ मुकाबले के आखिरी पलों में गोलकीपर से टक्कर के बाद उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था. अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

The post मैदान पर टक्कर के बाद 30 साल के फुटबॉलर की मौत, मैच के दौरान आया था कार्डियक अरेस्ट appeared first on Prabhat Khabar.

Tue, 03 Nov 2026 23:30:00

  Videos
See all

Israel Election Results: इजरायल में अब मुस्लिम PM? Netanyahu की कुर्सी खतरे में! N18G | Israel News #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-03T23:30:07+00:00

America vs Iran: क्या Donald Trump शुरू करेंगे नया सैन्य अभियान? #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-03T23:30:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers