Responsive Scrollable Menu

US-Israel Iran War News Live Updates: इजरायली ड्रोन ने तेहरान में तेल भंडारण सुविधाओं और मध्य बेरूत के एक होटल पर किया हमला

US-Israel Iran War News Live Updates: अमेरिका और इजरायल के ईरान में हमले जारी हैं. इस जंग ने पूरे मिडिल ईस्ट को अपनी चपेट में ले लिया है. पूरा मध्य पूर्व पिछले आठ दिनों से युद्ध की आग में चल रहा है. आज इस जंग को शुरू हुए नौवां दिन हैं. 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला किया  था. जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई. उसके बाद ईरान ने भी खाड़ी के देशों पर हमले करना शुरू कर दिया. जो अभी भी जारी हैं. इस जंग में ईरान में भारी नुकसान हुआ है. करीब 1500 लोगों की जान जा चुकी है. इनमें ईरान के टॉप लीडर्स, ईरानी सेना के कमांडर और खामेनेई के परिवार के कई सदस्य भी शामिल हैं.

इस बीच खबर आई है कि अब अमेरिका और इजरायल ईरान पर सबसे बड़ा हमला करने की तैयारी कर रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान में जमीनी ऑपरेशन शुरू करने के संकेत दिए हैं. माना जा रहा है कि अगर ऐसा हुआ तो ईरान में भारी तबाही मचेगी और ये युद्ध लंबा खिंच सकता है. बताया जा रहा है कि ट्रंप ने जमीनी हमले की संभावना को लेकर अपने सलाहकारों के अलावा रिपब्लिकन नेताओं के साथ भी बात की है. इस जंग में रूस के भी अप्रत्यक्ष रूप से शामिल होने के संकेत मिले हैं. अगर ऐसा हुआ तो हालात और खराब हो सकते हैं. आज (8 मार्च) युद्ध का 9वां दिन है. यहां पढ़िए इस युद्ध से जुड़ी सभी लाइन अपडेट्स...

Continue reading on the app

ईरान पर हमला 'पूरी ताकत' से जारी रहेगा : नेतन्याहू

यरूशलम, 8 मार्च (आईएएनएस)। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक लाइव प्रसारण में कहा कि इजराइल का ईरान पर हमला पूरी ताकत और बिना किसी समझौते के जारी रहेगा।

नेतन्याहू ने शनिवार को कहा कि इजरायल के पास ईरानी शासन को कमजोर करने और बदलाव लाने के लिए कई सरप्राइज के साथ एक अच्छी तरह से तैयार प्लान है। उनका कहना था कि इस योजना का उद्देश्य ईरान की मौजूदा सत्ता को कमजोर करना और वहां बदलाव की स्थिति बनाना है।

ईरान की जनता को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने कहा, “सच्चाई का समय करीब आ रहा है। हमारा मकसद ईरान को तोड़ना नहीं है, बल्कि उसे आजाद कराना है और उसके साथ शांति से रहना है।”

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की भी आलोचना की। उनका कहना था कि गाजा में ईरान से जुड़े समूहों के खिलाफ चल रही इस लड़ाई में संयुक्त राष्ट्र बिना वजह इजराइल की निंदा कर रहा है, जबकि ईरान में हो रही हिंसा पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।

इसके साथ ही नेतन्याहू ने लेबनान की सरकार से कहा कि वह युद्धविराम समझौते को सख्ती से लागू करे और हिजबुल्लाह को हथियार छोड़ने के लिए मजबूर करे।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया, तो हिजबुल्लाह की आक्रामक कार्रवाई लेबनान के लिए बहुत गंभीर परिणाम ला सकती है।

इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि एक हफ्ते की लड़ाई के बाद अमेरिका ने ईरान की सेना को काफी कमजोर कर दिया है। हालांकि उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अमेरिका के पास बातचीत में मजबूत स्थिति है, लेकिन फिलहाल वह तेहरान के साथ किसी समझौते की कोशिश नहीं कर रहा है।

शनिवार को एयर फोर्स वन विमान में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि इस संघर्ष की शुरुआती कार्रवाई ईरान की सेना के लिए बड़ा झटका साबित हुई है। अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ संयुक्त सैन्य अभियान शुरू किया था।

ट्रंप के अनुसार, “हमने उनकी नौसेना को लगभग खत्म कर दिया है। उनके 44 जहाज नष्ट कर दिए गए हैं। उनकी वायुसेना भी खत्म कर दी गई है। लगभग हर विमान को नष्ट कर दिया गया है।”

उन्होंने कहा कि अमेरिकी हमलों से ईरान की मिसाइल क्षमता और लॉन्च इंफ्रास्ट्रक्चर को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

ट्रंप ने बताया, “हमने उनके लगभग 70 प्रतिशत रॉकेट लॉन्चर नष्ट कर दिए हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि इन प्रणालियों को हासिल करना बहुत मुश्किल और बहुत महंगा होता है।

ट्रंप के मुताबिक, लॉन्चर और हथियार बनाने की क्षमता में कमी आने से ईरान की जवाबी कार्रवाई करने की ताकत काफी घट गई है। उन्होंने कहा कि अब ईरान उतने हमले नहीं कर पा रहा जितने उसने संघर्ष के पहले दो दिनों में किए थे। अब उसकी क्षमता लगभग 9 प्रतिशत तक रह गई है।

--आईएएनएस

एएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

सिंगर रिहाना के घर के बाहर फायरिंग से हड़कंप, AR-15 राइफल से चलीं कई गोलियां, महिला शूटर गिरफ्तार

दुनिया भर में अपनी आवाज और स्टाइल के लिए मशहूर पॉप स्टार रिहाना एक गंभीर सुरक्षा घटना के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में स्थित उनके घर के बाहर अचानक हुई गोलीबारी ने फैंस को चौंका दिया। बताया जा रहा है कि एक महिला ने AR-15 जैसी राइफल से कई … Tue, 10 Mar 2026 13:09:55 GMT

  Videos
See all

थूथुकुडी के इन गांवों में पानी के लिए मची है जंग #WaterCrisis #TamilNadu #thoothukudi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T08:33:06+00:00

LPG Cylinder : 2 बजे की बड़ी खबर पेट्रोल-गैस महंगा! | Iran America War Update | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T08:30:14+00:00

Oil prices dip as Trump says Iran war will end 'very soon' | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T08:32:40+00:00

Lok Sabha Live: लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव |No Confidence Motion Against Om Birla Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T08:38:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers