Responsive Scrollable Menu

Uttarakhand News: जनपद दौरे पर पहुंचे CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को लोहियाहेड हेलीपैड पर आम लोगों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके जल्द समाधान के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि आम जनता की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए.

समय पर समस्याओं का समाधान करना प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं को लंबित न रखा जाए. उनका समयबद्ध और प्रभावी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ काम कर रही है. इसमें प्रशासन की जवाबदेही सबसे महत्वपूर्ण है. अधिकारियों को जनता की शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए.

विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं पर चर्चा

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और स्थानीय जरूरतों को लेकर भी बातचीत की. उन्होंने नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई. साथ ही अधिकारियों को आवश्यक समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए.

कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, भवानी भंडारी, दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा और भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय मौजूद रहे. इसके अलावा जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एएसपी अजय गणपति, सीडीओ दिवेश शाशनी सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: धामी सरकार का बड़ा तोहफा, 755 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी; कैंची धाम बाईपास से लेकर कुंभ तक विकास को मिलेगी रफ्तार

 

 

Continue reading on the app

बिहार के मुख्यमंत्री की 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ छोड़ने की अपील का चिराग पासवान ने किया समर्थन

बिहार के मुख्यमंत्री की 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ छोड़ने की अपील का चिराग पासवान ने किया समर्थन

Continue reading on the app

  Sports

HBD Virat Kohli: मेलबर्न की वो रात और किंग कोहली का ऐतिहासिक 'बर्थडे, पाकिस्तान को पीटने के बाद जमकर हुआ सेलीब्रेशन

virat kohli birthday memories: पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद भारतीय टीम का कारवां आगे बढ़ा, लेकिन ज़िम्बाब्वे के खिलाफ अपने आखिरी ग्रुप मैच के लिए जब टीम इंडिया दोबारा मेलबर्न लौटी, तो मौका और माहौल दोनों बेहद खास थे क्योंकि यह समय था दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली के 34वें जन्मदिन का. ये मौका हम सब के लिए भी बहुत खास था क्योंकि विराट ने वो जन्मदिन मेल्बर्न के स्टैंड उन लोगों के साथ मनाया जो पाकिस्तान को हराने के साक्षी बने थे Thu, 5 Nov 2026 06:01:03 +0530

  Videos
See all

Viral Video: अनियंत्रित कार ने कई राहगीरों को कुचला #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T01:40:20+00:00

Top Headlines Of The Day: US Midterm Election | Trump | Rahul Gandhi | UP Election | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T01:40:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers