Responsive Scrollable Menu

भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे:पाकिस्तान में फ्यूल ₹55 महंगा; ईरान-इजराइल जंग से कच्चे तेल के दाम एक हफ्ते में 27% बढ़े

कल की बड़ी खबर पेट्रोल-डीजल से जुड़ी रही। मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की चिंता खत्म हो गई है। क्योंकि, होर्मुज रूट बंद होने के बाद सरकार ने कुल इम्पोर्ट का 10% कच्चा तेल नए रूट से मंगाना शुरू कर दिया है। वहीं अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच कच्चे तेल की कीमत एक हफ्ते में लगभग 27% बढ़ गई है। ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव बढ़कर 92.69 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां... अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे: सरकार ने होर्मुज रूट प्रभावित होने पर नए रास्तों से कच्चे तेल की सप्लाई 10% बढ़ाई मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की चिंता खत्म हो गई है। क्योंकि, होर्मुज रूट बंद होने के बाद सरकार ने कुल इम्पोर्ट का 10% कच्चा तेल नए रूट से मंगाना शुरू कर दिया है। सरकार ने ये फैसला सप्लाई प्रभावित होने के कारण लिया है। सूत्रों के अनुसार, सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत के पास तेल का पर्याप्त भंडार है और स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि, होर्मुज रूट बंद होने की वजह से बीते 8 दिन में इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम 27% तक बढ़ गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. ईरान-इजराइल जंग से कच्चा तेल एक हफ्ते में 27% महंगा: कीमत 92 डॉलर प्रति बैरल के पार; वजह- होर्मुज रूट प्रभावित होने से 20% ग्लोबल सप्लाई पर असर अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच कच्चे तेल की कीमत एक हफ्ते में लगभग 27% बढ़ गई है। ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव बढ़कर 92.69 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। यह अप्रैल 2024 के बाद इसका उच्चतम स्तर भी है। 28 फरवरी को जंग की शुरूआत हुई थी, तब क्रूड ऑयल की कीमत 72.87 डॉलर प्रति बैरल थी। तब से अब तक यानी 8 दिन में क्रूड ऑयल की कीमत करीब 20 डॉलर प्रति बैरल बढ़ी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. डिजिटल फ्रॉड होने पर ₹25,000 तक का मुआवजा मिलेगा: RBI का नया ड्राफ्ट फ्रेमवर्क तैयार, 6 अप्रैल तक इस पर सुझाव मांगे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डिजिटल ट्रांजैक्शन में होने वाले फ्रॉड से ग्राहकों को बचाने के लिए नया ड्राफ्ट फ्रेमवर्क 'कस्टमर लायबिलिटी इन डिजिटल ट्रांजैक्शंस' जारी किया है। इसके तहत अगर किसी ग्राहक के साथ डिजिटल धोखाधड़ी होती है और वह इसकी तुरंत रिपोर्ट करता है, तो उसे 25,000 रुपए तक का मुआवजा मिल सकता है। नए नियमों का उद्देश्य बैंक शिकायतों के निपटारे में लगने वाले समय को कम करना और छोटे मूल्य के फ्रॉड के लिए एक बेहतर मुआवजा मैकेनिज्म तैयार करना है। आरबीआई ने इस ड्राफ्ट पर जनता और स्टेकहोल्डर्स से 6 अप्रैल, 2026 तक सुझाव मांगे हैं। इसके बाद सरकार इसे लागू करेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल 55 रुपए महंगा: पेट्रोल 336 और डीजल 321 रुपए लीटर हुआ, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का असर पाकिस्तान ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 20% की बढ़ोतरी की है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 55 रुपए (पाकिस्तानी रुपया) प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत अब 335.86 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल 321.17 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है। सरकार का तर्क है कि अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग व मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम तेजी से बढ़े हैं, जिसकी वजह से यह फैसला लेना पड़ा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...

Continue reading on the app

52,000 से ज्यादा भारतीय खाड़ी देशों से लौटे:32,107 भारतीय एयरलाइंस, बाकी विदेशी कमर्शियल फ्लाइट्स और नॉन-शेड्यूल्ड उड़ानों के जरिए वापस आए

विदेश मंत्रालय (MEA) ने शनिवार को पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर अपडेट देते हुए बताया कि 1 से 7 मार्च 2026 के बीच 52,000 से ज्यादा भारतीय सुरक्षित रूप से खाड़ी देशों से भारत लौटे। इसमें से 32,107 भारतीय एयरलाइंस के जरिए, बाकी लोग विदेशी कमर्शियल फ्लाइट्स और नॉन-शेड्यूल्ड फ्लाइट्स के जरिए वापस आए हैं। मंत्रालय के अनुसार, खाड़ी देशों में बिगड़ते हालात के बीच वहां फंसे भारतीयों की सहायता के लिए एक विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है, जो प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के सवालों का जवाब दे रहा है। MEA ने कहा कि क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को स्थानीय प्रशासन और भारतीय दूतावास/वाणिज्य दूतावास द्वारा जारी सलाहों का पालन करने की सलाह दी गई है। विभिन्न देशों में स्थित भारतीय मिशनों ने 24×7 हेल्पलाइन भी शुरू की हैं। मंत्रालय के बयान के अनुसार, हाल के दिनों में क्षेत्रीय हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से खुलने के बाद भारतीय और विदेशी एयरलाइंस कमर्शियल और स्पेशल फ्लाइट्स संचालित कर रही हैं। आने वाले दिनों में और उड़ानें संचालित करने की योजना है। MEA ने कहा कि जहां अभी कमर्शियल फ्लाइट्स उपलब्ध नहीं हैं, वहां भारतीय नागरिकों को निकटतम भारतीय दूतावास या वाणिज्य दूतावास से संपर्क करने की सलाह दी गई है। यात्रियों को कहा गया है कि वे दूतावास की वेबसाइट पर लगातार अपडेट्स चेक करते रहें। बिना वजह इधर-उधर न घूमें और सुरक्षित स्थानों पर ही रुकें। सरकार हर भारतीय की लोकेशन ट्रैक करने की कोशिश कर रही है ताकि मदद जल्द पहुंच सके। विदेश मंत्रालय ने कहा कि विदेशों में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और वह जरूरतमंद सभी लोगों की सहायता सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र भर की सरकारों के साथ लगातार संपर्क में है। पश्चिम एशिया में सुरक्षा स्थिति नाजुक बनी हुई है, क्योंकि अमेरिका और इजरायल ईरानी ठिकानों पर बमबारी जारी रखे हुए हैं, जबकि तेहरान पूरे क्षेत्र में इजरायली ठिकानों और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों पर हमले करके जवाबी कार्रवाई कर रहा है। इजराइल में 41 हजार से ज्यादा भारतीय ईरान की राजधानी तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी में कहा कि जनवरी तक ईरान में 10 हजार से ज्यादा भारतीय रह रहे थे। इनमें बड़ी संख्या में छात्र शामिल हैं, जो वहां मेडिकल और अन्य कोर्सेस की पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं इजराइल में 41 हजार से ज्यादा भारतीय मूल के लोग रहते हैं। दूतावास ने लोगों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी सुरक्षित शेल्टर की जानकारी रखें और गैर-जरूरी यात्रा से बचें। किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करना जरूरी बताया गया है। ------------- ये खबर भी पढ़ें... UAE में फंसे भारतीयों को राजस्थानी बिजनेसमैन ने बचाया:200 इंडियंस को गाड़ियों से दुबई में अपने फार्महाउस ले गए अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण तमाम भारतीय दुबई सहित अन्य देशों में फंसे हुए हैं। फ्लाइट्स कैंसिल होने के कारण ये लोग भारत लौट नहीं पा रहे। इसमें नौकरीपेशा से लेकर टूरिस्ट तक शामिल हैं। तमाम लोगों के पैसे भी खत्म हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

न्यूजीलैंड के लिए लकी रहा है भारत, ICC के दो टाइटल... दोनों इंडिया के खिलाफ

भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट इतिहास में चौथी बार किसी आईसीसी टाइटल के लिए फाइनल में भिड़ेंगे. खास बात ये है कि अब तक न्यूजीलैंड दो ही आईसीसी खिताब जीता है और दोनों में सामने भारतीय टीम ही थी. Sun, 8 Mar 2026 11:59:01 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Gurugram में Hero Honda Chowk के पास Firing, लग्जरी गाड़ियों के शोरूम के शीशे टूटे #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T06:09:05+00:00

सफीक सलमानी और अलीम अख्तर आमने सामने #Baghpat #UPNews #BreakingNews #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T06:04:11+00:00

युद्ध में अब तक 1300 से ज्यादा ईरानियों की मौत | #middleeastwar #iran #us #trump #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T06:04:57+00:00

कैमरा भी पड़ गया छोटा! #ONeal | #Shaquille | #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T06:05:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers