खाने को देखकर कंट्रोल खो देती हैं महिलाएं, क्या आप जानते हैं वजह?
इस आर्टिकल में हार्मोन स्पेशलिस्ट डॉक्टर से जानिए कि आखिर क्यों स्ट्रॉन्ग-स्वतंत्र महिलाएं खाने को देखकर अपना कंट्रोल खो देती हैं और ओवरईटिंग करती हैं।
IND vs NZ: ब्लैक में बेची जा रही थी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच की टिकट, अहमदाबाद में 2 लोगों को पुलिस ने पकड़ा
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच को लेकर फैंस में काफी उत्साह है. इसी बीच यह भी खबर सामने आ रही है कि भारत और बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच की टिकट ब्लैक में बेची जा रही है. खुफिया जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद शहर के क्राइम ब्रांच की टीम ने एक सुनियोजित जाल बिछाया और 2 संदिग्ध व्यक्तियों को घेरकर तलाशी ली गई. इनके पास से 8 टिकट बरामद किए गए जो ये तीन गुना दाम पर बेच रहे थे.
फाइनल मैच की टिकट को ब्लैक में बेचने वाले 2 लोगों को पुलिस ने पकड़ा
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच 8 मार्च को अहमादाबद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के टिकटों की अवैध बिक्री के संबंध में मिली विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, अहमदाबाद शहर अपराध शाखा की एक टीम ने सुनियोजित जाल बिछाया. गुजरात के उस्मानपुरा स्थित विद्यापीठ एस.टी. बस स्टैंड के पास निगरानी के दौरान, दो संदिग्ध व्यक्तियों को घेरकर तलाशी ली गई. टीम ने उनके पास से 8 मैच टिकट बरामद किए. जांच में पता चला कि आरोपियों ने ये टिकट ऑनलाइन अग्रिम रूप से बुक किए थे और क्रिकेट फैंस से प्रति टिकट 10,000 रुपये की मांग करते हुए इन्हें मूल कीमत से तीन गुना अधिक दाम पर अवैध रूप से बेच रहे थे. अहमदाबाद अपराध शाखा ने बताया कि अपराध शाखा ने सभी टिकट जब्त कर लिए हैं और इस रैकेट में शामिल किसी भी व्यापक नेटवर्क की आगे जांच करने के लिए दोनों व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है.
Ahmedabad, Gujarat: Acting on specific intelligence regarding the illegal sale of tickets for the ICC Men’s T20 World Cup 2026 Final, a team from the Ahmedabad City Crime Branch laid a strategic trap. During the surveillance near the Usmanpura, Gujarat Vidyapith S.T. bus stand,…
— ANI (@ANI) March 7, 2026
भारत और न्यूजीलैंड फाइनल मैच के लिए 2000 से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात
अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त जी.एस. मलिक ने कहा, "नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए पुलिस ने व्यापक तैयारियां कर ली हैं. भारत और न्यूजीलैंड के फाइनल मैच के लिए 3000 से ज्यादा पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है. इसके अलावा लगभग 1,000 होम गार्ड तैनात किए जाएंगे. इन सभी पुलिसकर्मी की तैनाती स्टेडियम के आस पास की गई है.
भगदड़ रोकने के लिए मुख्य सड़क पर गेट 1 और 2 के पास सुरक्षित स्थान बनाए गए हैं. स्टेडियम के पास मॉनिटरिंग के लिए एक स्पेशल कंट्रोल रूप भी स्थापित किया गया है. इसके अलावा शहर में और स्टेडियम के आसपास हर जगह सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी.
#WATCYH | Ahmedabad, Gujarat: On security arrangements ahead of India vs New Zealand final match, Police Commissioner, Ahmedabad, G S Malik says, "... The police have made extensive preparations for the T20 World Cup final to be held at the Narendra Modi Stadium. Over 3,000… pic.twitter.com/JEsJddfg1w
— ANI (@ANI) March 7, 2026
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: "मैं थक गया हूं बार-बार कहते...", फाइनल मैच से पहले वरुण चक्रवर्ती पर भड़के आर अश्विन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Hindustan
News Nation




















