Responsive Scrollable Menu

IND vs NZ: "कुछ नया बोले", मिचेल सैंटनर के कॉपी-पेस्ट वाले बयान पर भड़के भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा. दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मैच में भिड़ेंगी. फैंस इस फाइनल मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं टीम मैच में टीम इंडिया इतिहास रचने के इरादे से उतरेगी, क्योंकि कोई भी टीम आज तक ट्रॉफी को डिफेंड नहीं कर पाई है. वहीं इस खिताबी मैच से एक पहले दोनों टीमों के कप्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और सवालों के जवाब दिए. न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने ऐसा बयान, जिसपर भारतीय कप्तान ने अपने बयान से उनकी बोलती बंद कर दी है. 

मिचेल सैंटनर ने पैट कमिंस की लाइन को किया कॉपी

फाइनल मैच से एक दिन पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. सैंटनर ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, खिताब जीतकर अच्छा लगेगा, सबको पता है कि हम फेवरेट नहीं हैं, लेकिन हमे इससे फर्क नहीं पड़ता है. हमें पता है कि हम यह कर सकते हैं, अगर हमने सही से छोटी-छोटी चीजों को किया और मजबूत टीम प्रदर्शन किया तो हम अच्छी स्थिति में होंगे और खिताब अपने नाम करेंगे. ट्रॉफी जीतने के लिए अगर कुछ लोगों के दिल टूटते हैं तो मुझे फर्क नहीं पड़ेगा."

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मिचेल सैंटनर की बोलती की बंद

अब इस पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान सामना आया है. सूर्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हर कोई इसी बात को दोहराने में लगा है. उन्हें कुछ नया लेकर आना चाहिए." बता दें कि इसी तरह का बयान वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने दिया था. कमिंस ने अहमदाबाद में खेले गए 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल से पहले कहा था कि वो इस मैच में सभी भारतीय फैंस का चुप कराना चाहते हैं. 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक शानदार मुकाबला होगा - सूर्यकुमार यादव

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच को लेकर पूछे सवाल के जवाब देते हुए कहा कि मैंने टीवी पर उनके टी20 वर्ल्ड कप का मैच नहीं देखे हैं. हमने हाल में उनके खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेली थी और यह लगभग वहीं टीम है, जिसका सामना हमने किया था. वो अच्छा खेल रहे हैं और हम भी...इसलिए एक बेहतरीन मैच की उम्मीद की जा सकती है. सूर्या ने आगे का कि घरेलू फैंस के सामने वर्ल्ड कप फाइनल खेलना अपने आप में एक खास अनुभव है और इस पल को लेकर टीम का हर एक सदस्य उत्साहित है. एक कप्तान के तौर पर मुझपर काफी दवाब होगा, जिसे मैं इनकार नहीं कर सकता हूं, लेकिन ऐसे ही प्रेशर में आप अपना बेस्ट खेल खेलने के लिए खुद को तैयार करते हैं. 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत और न्यूजीलैंड का स्क्वाड:

भारत का स्क्वाड: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर

न्यूजीलैंड का स्क्वाड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे

यह भी पढ़ें:  IND vs NZ: "मैं थक गया हूं बार-बार कहते...", फाइनल मैच से पहले वरुण चक्रवर्ती पर भड़के आर अश्विन

Continue reading on the app

'राष्ट्रपति के इस अपमान के लिए उनका प्रशासन जिम्मेदार है', PM मोदी ने ममता पर बोला हमला

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर खास टिप्पणी की. उन्हें अपनी ‘छोटी बहन' बताया. राष्ट्रपति ने कहा कि क्या वह ‘नाराज' हैं, क्योंकि प्रदेश में उनके दौरे के दौरान उनके स्वागत के लिए न तो मुख्यमंत्री आईं न ही कोई अन्य मंत्री मौजूद था. उन्होंने कहा कि मैं भी बंगाल की बेटी हूं. मुझे नहीं पता कि वह नाराज हैं या नहीं. इससे किसी तरह का फर्क नहीं पड़ता है. आप सब ठीक रहें. पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इस वाक्ये को लेकर सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोला है. 

अपमान के लिए उनका प्रशासन जिम्मेदार है: मोदी

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, "यह शर्मनाक और अभूतपूर्व है. लोकतंत्र और आदिवासी समुदायों के सशक्तीकरण में विश्वास रखने वाला हर शख्स निराश है. स्वयं आदिवासी समुदाय से आने वाले राष्ट्रपति की ओर से पीड़ा और दुख ने भारत की  जनता के मन में गहरा दुख जताया है. पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार ने सारी हदों को पार कर दिया है. राष्ट्रपति के इस अपमान के लिए उनका प्रशासन जिम्मेदार है."

राष्ट्रपति का पद राजनी​ति से ऊपर है : मोदी

उन्होंने कहा कि यह भी उतना दुर्भाग्यपूर्ण है कि पश्चिम बंगाल सरकार संथाल संस्कृति जैसे अहम विषय पर इतनी लापरवाह है. राष्ट्रपति का पद राजनी​ति से ऊपर है और इस पद   की गरिमा का हमेशा से सम्मान करना चाहिए. आशा है कि पश्चिम बंगाल सरकार और टीएमसी में सुधरने की भावना जागृत होगी.

Continue reading on the app

  Sports

पैर में छाले... मांसपेशियों में खिंचाव, लक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, क्या खत्म होगा 25 साल का खिताबी सूखा

Lakshya Sen final all englad open: लक्ष्य सेन ने शानदार जीत दर्ज कर ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में जगह बना ली है. भारत क्या इस टूर्नामेंट में 25 साल का खिताबी सूखा इस बार खत्म कर पाएगा. लक्ष्य 2022 में उपविजेता रहे थे, इसलिए यह उनका दूसरा ऑल इंग्लैंड फाइनल होगा. Sat, 7 Mar 2026 22:47:24 +0530

  Videos
See all

Girls Gang vs Peace:पापा की परियों की पूरी पोल खुल गई,सुख चैन छीनने वाली टोलियां! Girls Power vs Fun #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T20:00:46+00:00

Iran News : खामेनेई का सच ईरानी अभिनेत्री ने बताया ! #irannews #iranvsisrael #khamenei #iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T19:32:14+00:00

Iran Vs America: ईरानी अभिनेत्री का बड़ा खुलासा, सब हैरान ! #elnaaznorouzi #iran #khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T19:30:13+00:00

Iran Attack on Israel: 2 बजते ही ईरान की मिसाइलों से जल गया तेल अवीव? | Netanyahu | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T20:30:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers