जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी रहेंगे: फारूक अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी रहेंगे: फारूक अब्दुल्लादर्दनाक! मैदान पर बिजली गिरने से हुई फुटबॉलर की मौत, 24 साल की उम्र में LIVE मैच के दौरान गई जान
Footballer dies due to lightning strike : खेला का मैदान कब मौत की क्रब बन जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है. ऐसा ही कुछ हाल ही के दिनों में देखने को मिला है, जहां फुटबॉल के मैदान पर एक खिलाड़ी की मौत हो गई. एक 24 साल के फुटबॉलर की लाइव मैच के दौरान आसामानी बिजली गिरने से मौत हो गई. ये पूरा नजारा काफी भयानक और डरावना था, जिसको देखकर मैदान पर मैच देखने के लिए पहुंचे फैंस में अफरा-तफरी मच गई और साथ खिलाड़ी भी मृतक खिलाड़ी को उठाकर जगाने की कोशिश करते हुए नजर आए लेकिन उस प्लेयर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था.
मौत के इस दर्दनाक खेला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मौत का पूर मंजर कैद हो गया है. अब इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर मौजूद लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं, जिसके चलते ये देखते ही देखते वायरल हो गया है. ये पूरी घटना कब, कहां और कैसे हुई. ये मरने वाला खिलाड़ी कौन है और कहां का है. आइए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं.
Horrifying footage from Thailand.
— Chay Bowes (@BowesChay) August 5, 2026
24yo footballer Sofwan Awar was struck dead by lightning mid-match.
The bolt also sent 12 other players to the hospital.
None of us knows when our time is up. pic.twitter.com/iejaA0yq8Y
ये भी पढ़ें : इस दिन कोलकाता में रचा जाएगा इतिहास, फुटबॉल किंग ब्राजील के सीनियर टीम से भिड़ेगी भारतीय टीम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
News Nation










