वैभव सूर्यवंशी राइजिंग स्टार एशिया कप की टीम में:तिलक कप्तानी करेंगे, अभिषेक भी शामिल; 22 नवंबर को पाकिस्तान-A से मुकाबला
BCCI ने 2 नवंबर को राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय इंडिया-A टीम घोषित की। तिलक वर्मा को कप्तान और रजत पाटीदार को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। टूर्नामेंट 19 से 29 नवंबर तक कतर की राजधानी दोहा में खेला जाएगा। भारत अपना पहला मैच 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 22 नवंबर को पाकिस्तान-A और 24 नवंबर को UAE से मुकाबला होगा। इंडिया-A की पूरी टीम: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार (उपकप्तान), रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियान, हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अरशद खान। क्या है राइजिंग स्टार एशिया कप और इसमें इंडिया-A क्यों खेलती है? राइजिंग स्टार एशिया कप एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) का टूर्नामेंट है। इसे पहले इमर्जिंग टीम एशिया कप के नाम से जाना जाता था। इसका मकसद एशिया की उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अनुभव देना है। इसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसे देशों की A टीमें हिस्सा लेती हैं। आसान भाषा में समझें तो A टीम सीनियर राष्ट्रीय टीम के ठीक नीचे का स्तर है। इस बार टूर्नामेंट 50 ओवर के फॉर्मेट में होगा। पिछले साल यह टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में खेला गया था। वैभव सूर्यवंशी पर नजर, 15 साल की उम्र में बना चुके हैं कई रिकॉर्ड तिलक को कप्तानी, पाटीदार को उपकप्तानी क्यों? तिलक वर्मा को कप्तानी देने के पीछे उनका अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट का अनुभव है। वे IPL में मुंबई इंडियंस के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। इसके अलावा हैदराबाद की रणजी टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। 2024 में उनकी कप्तानी में हैदराबाद ने रणजी ट्रॉफी का प्लेट डिवीजन जीता था। 2025 एशिया कप के फाइनल में उन्होंने नाबाद 69 रन बनाकर पाकिस्तान के खिलाफ जीत दिलाई थी। रजत पाटीदार को उपकप्तान बनाया गया है। वे मध्य प्रदेश के बल्लेबाज हैं और IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी करते हैं। उनकी कप्तानी में RCB ने 2025 और 2026 में लगातार दो IPL खिताब जीते। IPL 2026 में पाटीदार ने 501 रन बनाए थे। वे घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश और सेंट्रल जोन की कप्तानी भी कर चुके हैं। अभिषेक और रिंकू जैसे इंटरनेशनल खिलाड़ी भी टीम में अभिषेक शर्मा दुनिया के नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज हैं। टी-20 इंटरनेशनल में उनका बेस्ट स्कोर 135 रन है। रिंकू सिंह मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं। IPL 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने लगातार 5 छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत दिलाई थी। विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र को टीम में जगह मिली है। प्रभसिमरन पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और IPL में पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं। IPL 2026 में उन्होंने 14 मैचों में 510 रन बनाए थे। कुमार कुशाग्र झारखंड से आते हैं। गेंदबाजी में तेज और स्पिन, दोनों तरह के विकल्प 8 टीमें, दो ग्रुप, भारत के सामने पाकिस्तान की चुनौती टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। इन्हें चार-चार टीमों के दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-A: बांग्लादेश-A, श्रीलंका-A, अफगानिस्तान-A और हॉन्गकॉन्ग-चीन। ग्रुप-B: भारत-A, पाकिस्तान-A, नेपाल और UAE। हर टीम अपने ग्रुप की बाकी तीन टीमों से एक-एक मैच खेलेगी। जीतने वाली टीम को 2 अंक मिलेंगे। ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पहले सेमीफाइनल में ग्रुप-A की नंबर-1 टीम का मुकाबला ग्रुप-B की नंबर-2 टीम से होगा। दूसरे में ग्रुप-B की पहली टीम ग्रुप-A की दूसरी टीम से खेलेगी। ग्रुप स्टेज के बाद पहला सेमीफाइनल 26 नवंबर और दूसरा 27 नवंबर को खेला जाएगा। फाइनल 29 नवंबर को होगा। तीनों नॉकआउट मुकाबले वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम में होंगे। पिछले साल का खिताब पाकिस्तान-A यानी पाकिस्तान शाहीन्स ने जीता था। उसने फाइनल में बांग्लादेश-A को सुपर ओवर में हराया था।
Explainer: करण जौहर के कॉफी विद करण शो में सितारे क्यों खोलते हैं पर्सनल लाइफ के राज? जानिए इसके पीछे की वजह
Why Celebs Reveal their Personal On Koffee with Karan: बॉलीवुड डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर (Karan Johar) का चैट कॉफी विद करण एक ऐसा शो है, जहां पर सेलेब्स अपनी फिल्मों, रिश्तों, दोस्तों, दुश्मनों और पर्सनल लाइफ से जुड़े सवालों का सामना करते हैं. करण जौहर के इस शो में कई बार ऐसी बातें सामने आईं, जिनकी चर्चा एपिसोड खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक लोगों के बीच होती रही. इस शो में किसी बयान ने विवाद खड़ा किया, तो किसी ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म की बहस को तेज किया.
साल 2026 में इस शो का 9वां सीजन आ रहा है और यह आखिरी सीजन होगा है. करण जौहर ने खुद इस बारे में कंफर्म किया था. ऐसे में सवाल है कि आखिर सितारे इस शो में अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात क्यों करते हैं? क्या यह सिर्फ एंटरटेनमेंट का तरीका है या इसके पीछे पब्लिसिटी, लोगों की दिलचस्पी और फिल्मी दुनिया की इमेज से जुड़ी वजहें भी हैं?
2004 में कैसे शुरू हुआ था ‘कॉफी विद करण’?
‘कॉफी विद करण’ की शुरुआत साल 2004 में हुई थी. इसका पहला एपिसोड शाहरुख खान और काजोल के साथ आया था. करण जौहर उस टाइम तक फिल्ममेकर के पॉपुलर हो चुके थे. लेकिन इस शो ने उन्हें होस्ट के तौर पर भी लोगों के बीच एक अलग पहचान दी. इसका कॉन्सेप्ट दूसरे इंटरव्यू शो से थोड़ा अलग था. यहां सीरियस सवाल-जवाब के बजाय दोस्तों के बीच होने वाली बातचीत जैसा माहौल रखा गया.
शो में सेलेब्स सोफे पर बैठकर अपनी फिल्मों, रिलेशनशिप, पसंद-नापसंद और इंडस्ट्री के दूसरे लोगों के बारे में बात करते थे. रैपिड फायर राउंड, इसका सबसे मजेदार सेगमेंट रहा है. इसमें सवाल और गिफ्ट हैम्पर इसके खास हिस्से बने. करण की सेलिब्रिटीज से पर्सनल जान-पहचान भी बातचीत को सहज बनाने में मदद करती थी. धीरे-धीरे यह शो बॉलीवुड की गॉसिप और पॉप कल्चर का अहम हिस्सा बन गया.
सितारे पर्सनल लाइफ के राज क्यों बताते हैं?
इसकी पहली बड़ी वजह है
इसकी एक बड़ी वजह है शो का फॉर्मेट. यहां एक्टर से सिर्फ उनकी फिल्मों के बारे में सवाल नहीं किए जाते, बल्कि उनसे रिलेशन, दोस्ती, पुरानी कॉन्ट्रोवर्सी और दूसरे सितारों पर उनकी राय भी पूछी जाती है. ऐसे सवालों से बातचीत में दिलचस्पी बढ़ती चली जाती है और दर्शकों को स्टार की ऐसी इमेज के बारे में पता चलता है, जो आमतौर पर फिल्म के प्रमोशन में सामने नहीं आती.
दूसरी वजह है पब्लिसिटी
दूसरी वजह है पब्लिसिटी. किसी एक्टर का बयान अगर एपिसोड के बाद सुर्खियों में आ जाए, तो उससे शो और उस सेलिब्रिटी दोनों को मीडिया कवरेज मिलता है. सोशल मीडिया पर छोटी-छोटी क्लिप वायरल हो सकती हैं और कॉन्ट्रोवर्सी भी दोबारा चर्चा में आ जाते हैं. हालांकि, हर सेलिब्रिटी जानबूझकर विवाद पैदा करने के लिए ही ऐसा नहीं करता है, कई बार बात मजाक में कही जाती है, लेकिन उसका मतलब दर्शक अलग तरह से निकाल लेते हैं.
तीसरी वजह है करण जौहर का गेस्ट्स के साथ पुराना रिश्ता.
तीसरी वजह है करण जौहर का गेस्ट्स के साथ पुराना रिश्ता. वह बॉलीवुड के कई एक्ट्रेस और एक्टर्स को जानते हैं और उनके दोस्त भी हैं. इतना ही नहीं सेलेब्स के साथ काम कर चुके हैं. इस वजह से बातचीत कभी-कभी इंटरव्यू के बजाय पर्सनल बातचीत जैसी लगती है. लेकिन कैमरे पर कही गई बात पब्लिक हो जाती है और उसका असर भी पर्सनल बातचीत से कहीं ज्यादा हो सकता है. ‘कॉफी विद करण’ के 22 साल पुराने इस शो के दौरान कई सेलेब्स के बयानों ने सुर्खियां बटोरी और कॉन्ट्रोवर्सी भी कई हुईं. इसके कुछ एपिसोड में कही गई बातों ने बड़े विवाद खड़े किए.
शो के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल बयान
कंगना रनौत ने करण जौहर को नेपोटिज्म का चेहरा बताया
2017 में पांचवें सीजन के दौरान कंगना रनौत, सैफ अली खान के साथ शो में पहुंची थीं. बातचीत के दौरान कंगना ने करण जौहर को ‘नेपोटिज्म का झंडाबरदार’ कहा. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में स्टार किड्स को मिलने वाले मौकों और बाहर से आने वाले लोगों के सर्घष पर सवाल उठाए. इस बयान के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म की बहस और तेज हो गई.
दीपिका ने रणबीर को एक विशेष ब्रांड का एड करने की बात कही
2010 में तीसरे सीजन के दौरान दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर शो में गेस्ट के तौर आई थीं. रैपिड फायर राउंड के दौरान रणबीर कपूर को लेकर दीपिका ने एक कमेंट किया, जो विवाद में आ गया था. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि रणबीर को एक विशेष ब्रांड का एड करना चाहिए. सोनम ने भी बातचीत में रणबीर की रिलेशनशिप इमेज पर कमेंट किया था.
हार्दिक पंड्या और केएल राहुल के बयान पर हुई कार्रवाई
2019 में क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और केएल राहुल शो में शामिल हुए थे. एपिसोड में महिलाओं और अपने निजी संबंधों को लेकर की गई कुछ टिप्पणियों पर काफी आलोचना हुई. दर्शकों ने इन्हें सेक्सिस्ट और महिलाओं के प्रति अपमानजनक बताया. विवाद इतना बढ़ा कि मामला क्रिकेट प्रशासन तक पहुंच गया. बीबीसीआई ने दोनों खिलाड़ियों को उस समय सस्पेंड कर दिया था. इतना ही नहीं दोनों पर 20-20 लाख जुर्माना भी लगा.
इमरान हाशमी ने ऐश्वर्या राय के लिए कहा था ‘प्लास्टिक’
चौथे सीजन में इमरान हाशमी और फिल्ममेकर महेश भट्ट के साथ आए थे. उन्होंने रैपिड फायर राउंड के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए एक शब्द बताने को कहा गया, तो इमरान ने ‘प्लास्टिक’ कहा. उनके इस कमेंट पर काफी विवाद हुआ था. इससे यह भी सामने आया कि रैपिड फायर राउंड में जल्दी जवाब देने की शर्त कभी-कभी एक्टर को ऐसा जवाब देने की तरफ ले जाती है, जो बाद में सुर्खियों में बना रहता है.
आलिया भट्ट जनरल नॉलेज की वजह से हुईं ट्रोल
आलिया भट्ट से करण जौहर ने शो के दौरान भारत का राष्ट्रपति कौन है ये सवाल पूछा था. जिसका उन्होंने गलत जवाब दिया था. यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई और उनके जवाब को लेकर मीम बनने लगे. बाद में
हालांकि, यह मामला पर्सनल रिश्तों से जुड़ा नहीं था, लेकिन इससे पता चला कि शो में दिया गया एक छोटा-सा जवाब भी सोशल मीडिया पर अलग वायरल हो जाता है.
शो का मकसद क्या था?
करण जौहर के मुताबिक, शो का आइडिया सेलेबस को एक आम माहौल में बातचीत करते दिखाना था. वह चाहते थे कि लोग कलाकारों को सिर्फ उनकी फिल्मों और स्क्रीन पर निभाए गए किरदारों से नहीं, बल्कि उनकी पर्सनैलिटी और आपसी रिश्तों से भी जानें. पहले के दौर में फिल्मी सितारों की पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आती थीं. ऐसे में इस शो ने दर्शकों को उनके करीब महसूस करने का मौका दिया. शो में रैपिड फायर, सवाल-जवाब और दूसरे गेम भी इसी मकसद से रखे गए थे.
ये भी पढ़ें: Explainer: रावण से पहले भगवान राम ने किन-किन राक्षसों का किया था वध? 'रामायण' में दिखेंगे ये बड़े युद्ध
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation









