Responsive Scrollable Menu

शी चिनफिंग ने चीनी विशेषता वाले चिकित्सा व स्वास्थ्य विकास रास्ते पर चलने पर बल दिया

बीजिंग, 7 मार्च (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 6 मार्च को दोपहर बाद चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन (सीपीपीसीसी) की 14वीं राष्ट्रीय समिति के चौथे पूर्णाधिवेशन में भाग ले रहे किसान व मजदूर लोकतांत्रिक पार्टी, च्योसान ससाइटी, चिकित्सा व स्वास्थ्य जगत और सामाजिक कल्याण व गारंटी जगत के सदस्यों को देखा और संयुक्त बैठक में भाग लेकर सदस्यों की राय व सुझाव सुने।

उन्होंने बल दिया कि वर्ष 2035 तक स्वस्थ चीन का निर्माण पूरा करना चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी द्वारा लिया गया एक रणनीतिक फैसला है। 15वीं पंचवर्षीय योजना इस लक्ष्य को पूरा करने का महत्वपूर्ण काल है। हमें समग्र दृष्टि से गति देकर निर्णायक प्रगति करने की कोशिश करनी है।

बैठक में उपस्थित सदस्यों की बातें सुनने के बाद शी ने एक महत्वपूर्ण भाषण दिया। उन्होंने बल दिया कि चीन एक समाजवादी देश है और एक विकासशील देश भी है। उसकी विशाल आबादी है, और शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच एक बड़ा फासला मौजूद है। स्वस्थ चीन के निर्माण में, चीनी राष्ट्रीय स्थिति के मुताबिक, चीनी विशेषता वाले चिकित्सा और स्वास्थ्य विकास रास्ते पर डटकर कायम रहना चाहिए और नये युग में चिकित्सा और स्वास्थ्य कार्य की नीतियां लागू करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ चीन का निर्माण एक व्यवस्थित परियोजना है। जनता की बढ़ती विविधतापूर्ण मांग के सामने महत्वपूर्ण मुद्दों पर फोकस रखकर सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था का सुधार करने, श्रेष्ठ और कार्यकुशल चिकित्सकीय व्यवस्था का निर्माण करने और स्वस्थ तथा सभ्यतापूर्ण जीवन शैली को लोकप्रिय बनाने में मुख्य शक्ति और संसाधन लगाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन को अपनी भूमिका निभाकर संबंधित सिद्धांतों और व्यवहारों पर फोकस रखकर गहरा पड़ताल कर व्यावहारिक उपाय व सुझाव पेश करना चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने पर AAP का केंद्र सरकार पर हमला, अमेरिका के दावे पर भी उठाए सवाल

आम आदमी पार्टी ने LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹60 की बढ़ोतरी पर मोदी सरकार की कड़ी आलोचना की है. AAP ने कहा कि सरकार अमेरिकी दबाव में निर्णय ले रही है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था और आम जनता प्रभावित हो रही है.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ T20 World Cup: फाइनल एक-चुनौतियां अनेक, टीम इंडिया के चैंपियन बनने की राह में ये 3 रुकावटें

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले का गवाह बनेगा. टीम इंडिया लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन सकती है, जबकि न्यूजीलैंड पहली बार खिताब जीत सकती है. Sat, 07 Mar 2026 23:52:12 +0530

  Videos
See all

Girls Gang vs Peace:पापा की परियों की पूरी पोल खुल गई,सुख चैन छीनने वाली टोलियां! Girls Power vs Fun #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T20:00:46+00:00

Deadly storms and tornadoes strike the US state of Michigan. #Tornado #US #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T19:30:06+00:00

Iran US Israel War Update: Epstein Files पर देश के लोग जवाब चाहते हैं, बोले Congres प्रवक्ता #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T19:30:10+00:00

Iran Vs America: ईरानी अभिनेत्री का बड़ा खुलासा, सब हैरान ! #elnaaznorouzi #iran #khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T19:30:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers