Responsive Scrollable Menu

विश्व के सबसे बड़े और उच्च गुणवत्ता वाले शिक्षा कार्यक्रम की मेजबानी करता चीन

बीजिंग, 7 मार्च (आईएएनएस)। 14वीं राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के चौथे सत्र के दौरान 7 मार्च को जनजीवन से संबंधित विषयों पर एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर चीन के शिक्षा मंत्री हुआई जिनफेंग ने बताया कि चीन इस समय विश्व के सबसे बड़े और उच्च गुणवत्ता वाले शिक्षा कार्यक्रम की मेज़बानी कर रहा है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में चीन में सभी स्तरों और प्रकारों के लगभग 4 लाख 40 हजार स्कूल संचालित हैं, जिनमें 28 करोड़ छात्र और 1 करोड़ 87 लाख शिक्षक कार्यरत हैं। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस से पहले की तुलना में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। उदाहरणस्वरूप, पूर्व-विद्यालय शिक्षा में सकल नामांकन दर 92.9 प्रतिशत तक पहुँच गई है, जो 28.4 प्रतिशत अंकों की वृद्धि दर्शाती है तथा यह ओईसीडी देशों के 84.7 प्रतिशत औसत स्तर से काफ़ी अधिक है। पिछले वर्ष निःशुल्क बाल्यावस्था शिक्षा नीति के माध्यम से 1 करोड़ 40 लाख से अधिक बच्चों को लाभ प्राप्त हुआ।

देशभर के 2,895 ज़िलों में अनिवार्य शिक्षा में बुनियादी संतुलन हासिल करने के बाद, वर्ष के अंत तक 572 ज़िलों अर्थात् कुल का 19.8 प्रतिशत ने उच्च गुणवत्ता वाला संतुलन प्राप्त कर लिया था। उच्च माध्यमिक शिक्षा के लिए सकल नामांकन दर 92 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो 18वीं कांग्रेस से पहले की तुलना में 7 प्रतिशत अंकों की वृद्धि दर्शाती है। वहीं, अनिवार्य शिक्षा में विकलांग बच्चों का नामांकन दर 97 प्रतिशत से ऊपर स्थिर बना हुआ है। छात्र वित्तीय सहायता प्रणाली के अंतर्गत हर वर्ष लगभग 15 करोड़ छात्रों को लाभान्वित किया जा रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी चीन की शिक्षा प्रणाली का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। अंतर्राष्ट्रीय छात्र मूल्यांकन के कई प्रमुख सूचकों में चीन शीर्ष देशों में शामिल है। शंघाई में स्थापित अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा संस्थान इस बात का प्रमाण है कि चीन की बुनियादी और विज्ञान-प्रौद्योगिकी शिक्षा को वैश्विक स्तर पर उच्च मान्यता प्राप्त हुई है।

14वीं पंचवर्षीय योजना की अवधि में चीन के उच्च शिक्षा क्षेत्र ने समाज को कुल 5 करोड़ 50 लाख प्रतिभाएं प्रदान की हैं। उच्च शिक्षा की सकल नामांकन दर, जो चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस से पहले 30 प्रतिशत से कम थी, अब 60 प्रतिशत से अधिक पहुंच चुकी है अर्थात् यह दर दोगुने से भी अधिक हो गई है। पिछले पाँच वर्षों में 18 नए नियमित स्नातक महाविद्यालय तथा 70 नए व्यावसायिक स्नातक महाविद्यालय स्थापित किए गए हैं, जिससे स्नातक नामांकन में 7 लाख की वृद्धि हुई है।

शिक्षा में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को भी लगातार प्रोत्साहन मिला है। इसी अवधि में चीन-विदेशी सहकारी शिक्षा के तहत स्नातक स्तर तथा उससे ऊपर के 540 से अधिक नए संयुक्त संस्थान और कार्यक्रम शुरू किए गए हैं, जिनसे 3 लाख 50 हजार नए डिग्री कार्यक्रम जोड़े गए हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

चीन का उपभोग बाजार विश्व में शीर्ष स्थान पर

बीजिंग, 7 मार्च (आईएएनएस)। चीनी वाणिज्य मंत्री वांग वनथाओ ने 6 मार्च को 14वीं राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के चौथे पूर्ण अधिवेशन के दौरान आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 14वीं पंचवर्षीय योजना की अवधि में चीन का उपभोग बाज़ार विश्व में दूसरे स्थान पर बना रहा। इस दौरान देश में सामाजिक खुदरा बिक्री की कुल राशि क्रमशः 400 खरब युआन और 500 खरब युआन के आँकड़े को पार कर गई।

मंत्री वांग ने बताया कि यदि क्रय शक्ति समानता के आधार पर देखा जाए, तो चीन का उपभोग बाजार वर्तमान में विश्व में प्रथम स्थान पर है।

उन्होंने कहा कि 14वीं पंचवर्षीय योजना की इस अवधि में चीन का प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद 10 हजार अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 13 हजार अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है। नागरिक उपभोग के क्षेत्र में कई नए रुझान सामने आए हैं। परंपरागत उपभोग पैटर्न, जहां पहले उपभोक्ता आवश्यक वस्तुओं की कमी का सामना करते थे, अब उसकी दिशा श्रेष्ठ और उच्च गुणवत्ता वाली वस्तुओं की ओर मुड़ रही है।

वांग वनथाओ ने आगे बताया कि अधिक हरित और स्मार्ट उत्पाद धीरे-धीरे लोगों के दैनिक जीवन का हिस्सा बन चुके हैं। सेवा क्षेत्र में, विशेष रूप से अनुभव-आधारित उपभोग में, उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है। आज उपभोक्ता विविध प्रकार के अनुभव प्राप्त करने के लिए, अपने शौक और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं पर अधिक खर्च करना पसंद कर रहे हैं।

(साभार- चाइन मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कथित अपमान पर भड़के CM योगी, TMC से माफी मांगने को कहा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से जुड़े कथित दुर्व्यवहार के मुद्दे ने बंगाल से लेकर लखनऊ तक राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में इस पूरे प्रकरण को गंभीर संवैधानिक और सामाजिक अपमान बताया। उनका कहना है कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद के … Sat, 07 Mar 2026 22:30:43 GMT

  Videos
See all

CM Rekha Gupta ने पिंक कार्ड से DTC बस में सफर किया #delhicm #rekhagupta #pinkcard #dtcbus #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T17:07:19+00:00

गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धिछलका महिला का दर्द! #lgpprice #war #shorts #lpg #gas #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T17:05:01+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: ईरान की टेंशन...क्यों ढूंढ़े जा रहे न्यूक्लियर ऑप्शन ! | Iran Vs America #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T17:02:22+00:00

Iran-Israel War LIVE Updates: क्या आज की रात भीषण बमबारी करेगा अमेरिका | Aaj Tak Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T17:03:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers