Responsive Scrollable Menu

President Droupadi Murmu का Women's Day पर बड़ा संदेश- 'शिक्षित महिलाएं ही Progressive Nation की ताकत हैं'

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि शिक्षित और सशक्त महिलाएं एक समृद्ध और प्रगतिशील राष्ट्र में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। शनिवार को जारी एक संदेश में राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि महिलाएं हमारे समाज और राष्ट्र की नींव हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि महिलाओं ने शिक्षा, विज्ञान, खेल, कला और रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत का प्रदर्शन किया है।

शिक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त महिलाओं के एक समृद्ध और प्रगतिशील राष्ट्र में महत्वपूर्ण योगदान देने का उल्लेख करते हुए मुर्मू ने कहा कि युवा महिलाएं एक नए भारत के सपनों को आकार दे रही हैं, और उन्हें उचित अवसरों, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की आवश्यकता है।

राष्ट्रपति ने कहा, “आइए हम सब मिलकर एक ऐसे समाज की दिशा में काम करें जहां महिलाओं को समान अवसर मिलें और वे अपनी क्षमताओं के आधार पर आगे बढ़ सकें और सफलता प्राप्त कर सकें।” मुर्मू ने महिला दिवस के सफल आयोजन और सभी महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Continue reading on the app

Odisha Election Commission का बड़ा Update: 90% वोटरों का मिलान पूरा, 95% का लक्ष्य

ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) आर एस गोपालन ने कहा कि राज्य के लगभग 90 प्रतिशत मतदाताओं का मिलान 2002 की मतदाता सूची से किया जा चुका है। सीईओ ने शुक्रवार को कहा कि इस मिलान प्रक्रिया के अगले 15 दिनों के भीतर पूरा होने की उम्मीद है और कम से कम 95 प्रतिशत मिलान हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गोपालन ने कहा कि राज्य में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) एक अप्रैल से शुरू होगा। उन्होंने कहा, एसआईआर प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू होगी।

हम अब उन शेष 10 प्रतिशत मतदाताओं का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं जिनका मिलान नहीं हुआ है और हमने नागरिकों से 2002 की मतदाता सूची में उनकी स्थिति के बारे में जानकारी प्रदान करने की अपील की है। राज्य में मतदाता सूची का अंतिम विशेष गहन पुनरीक्षण दो दशक पहले किया गया था। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार, 2002 की मतदाता सूची को आधार के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा और 2025 की मतदाता सूची के साथ मिलान किया जाएगा।

उन्होंने कहा, मिलान के दौरान मतदाता का नाम, निकट संबंधी, आयु/जन्म तिथि, मतदान केंद्र, वार्ड संख्या और ईपीआईसी विवरण का मिलान किया जाएगा। बूथ स्तर के अधिकारी इस प्रक्रिया में जमीनी स्तर पर सहायता करेंगे और मतदाता ईसीआईएनईटी पोर्टल, मतदाता सेवा पोर्टल, सीईओ ओडिशा की वेबसाइट और ईसीआईएनईटी मोबाइल ऐप के माध्यम से अपने विवरण का सत्यापन कर सकते हैं। नागरिकों से अनुरोध है कि वे 2025 और 2002 की मतदाता सूची में अपने नाम की जांच करें और बूथ स्तर के अधिकारियों को संबंधित विवरण प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि यदि नाम 2002 की मतदाता सूची में नहीं मिलता है, तो वे अपने पिता/माता का विवरण देकर इसे दर्ज करवा सकते हैं। यदि पिता/माता का नाम 2002 की मतदाता सूची में नहीं मिलता है, तो वे अपने दादा/दादी का विवरण देकर इसे दर्ज करवा सकते हैं। गोपालन ने कहा कि इस मिलान प्रक्रिया के लिए दस्तावेजों या आधार कार्ड की आवश्यकता नहीं है और एसआईआर शुरू होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नामों का पंजीकरण किया जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ T20 World Cup: फाइनल एक-चुनौतियां अनेक, टीम इंडिया के चैंपियन बनने की राह में ये 3 रुकावटें

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले का गवाह बनेगा. टीम इंडिया लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन सकती है, जबकि न्यूजीलैंड पहली बार खिताब जीत सकती है. Sat, 07 Mar 2026 23:52:12 +0530

  Videos
See all

Deadly storms and tornadoes strike the US state of Michigan. #Tornado #US #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T19:30:06+00:00

Agra: ICU के बाहर घूमता कुत्ता! #shortvideo #agra #medicalcollegeagra #dogvideo #viral #upnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T19:30:05+00:00

Iran Vs America: ईरानी अभिनेत्री का बड़ा खुलासा, सब हैरान ! #elnaaznorouzi #iran #khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T19:30:13+00:00

Iran US Israel War Update: Epstein Files पर देश के लोग जवाब चाहते हैं, बोले Congres प्रवक्ता #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T19:30:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers