Responsive Scrollable Menu

थलपति विजय की शादी टूटने की कगार पर:पत्नी ने कोर्ट में कहा- विजय का 5 साल से अफेयर चल रहा; 20 अप्रैल को अगली सुनवाई

तमिल एक्टर थलपति विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने चेंगलपट्टू जिला अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी है। संगीता ने विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 20 अप्रैल की तारीख तय की है। संगीता ने साल 2026 की शुरुआत में ही कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी थी। उन्होंने स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत शादी को कानूनी रूप से खत्म करने की मांग की है। कोर्ट में दाखिल दस्तावेजों के मुताबिक, दोनों ने 25 अगस्त 1999 को चेन्नई में शादी की थी। संगीता बोलीं- 2021 में पता चला अफेयर कोर्ट में जमा की गई याचिका में संगीता ने विजय पर 'एडल्ट्री' के आरोप लगाए हैं। संगीता का दावा है कि अप्रैल 2021 में उन्हें पता चला कि विजय का एक एक्ट्रेस के साथ कथित तौर पर अफेयर चल रहा है। आरोप है कि विजय ने उस एक्ट्रेस के साथ सार्वजनिक रूप से मिलना और विदेश दौरों पर जाना जारी रखा। संगीता के मुताबिक, इस वजह से उन्हें और उनके बच्चों को काफी मानसिक दुख और शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है। संगीता ने घर में रहने की अनुमति मांगी तलाक की अर्जी के साथ संगीता ने कोर्ट से एक अंतरिम राहत भी मांगी है। उन्होंने चेन्नई के कैसुअरीना ड्राइव स्थित अपने घर में रहने की अनुमति मांगी है। संगीता ने कोर्ट को बताया कि वह ब्रिटिश नागरिक हैं और भारत में उनके पास रहने के लिए कोई दूसरा घर नहीं है। उन्होंने मांग की है कि केस चलने तक उन्हें इसी घर में रहने की सुरक्षा दी जाए। विजय और संगीता के दो बच्चे हैं- 25 साल का बेटा जेसन संजय और 20 साल की बेटी दिव्या साशा। विजय ने साल 2024 में अपनी राजनीतिक पार्टी 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (TVK) बनाकर सक्रिय राजनीति में कदम रखा था। संगीता का आरोप है कि विजय की सार्वजनिक व्यस्तताओं और एक्टिंग करियर के बीच उनके आपसी भरोसे में कमी आई, जिसने अब तलाक का रूप ले लिया है। विजय को जारी हुआ नोटिस चेंगलपट्टू कोर्ट ने अभिनेता विजय को नोटिस जारी कर मामले में अपना पक्ष रखने के लिए पेश होने को कहा है। अब 20 अप्रैल को होने वाली सुनवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं। फिलहाल विजय या उनकी पीआर टीम की तरफ से इन गंभीर आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Continue reading on the app

ब्यूटी प्रोडक्ट्स को स्टोर करने का भी होता है एक सही तरीका, जानिए

Way To Store Beauty Products: हम सभी के पास कुछ खास ब्यूटी प्रोडक्ट्स होते हैं जिनके बिना हमारी स्किन या मेकअप रूटीन अधूरी लगती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि गलत तरीके से इन्हें स्टोर करने से इनकी क्वालिटी और असर दोनों पर असर पड़ सकता है? प्रोडक्ट्स की उम्र बढ़ाने और उन्हें […]

The post ब्यूटी प्रोडक्ट्स को स्टोर करने का भी होता है एक सही तरीका, जानिए appeared first on Grehlakshmi.

Continue reading on the app

  Sports

T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में भारत की जीत के लिए भगवान को किया जा रहा प्रसन्न, VHP ने हनुमान चालीसा का पाठ कर किया हवन

T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले गोरखपुर में क्रिकेट का उत्साह धार्मिक अनुष्ठान के साथ दिखा। विहिम (विश्व हिंदू महासंघ) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता 7 मार्च, शनिवार को गोलघर स्थित काली मंदिर पहुंचे और भारत की जीत के लिए यज्ञ-हवन कराया। आयोजन में हनुमान चालीसा का पाठ भी हुआ। 8 मार्च को अहमदाबाद में भारत … Sat, 07 Mar 2026 19:57:23 GMT

  Videos
See all

US-Iran War: भारी तबाही के बीच Trump ने की प्रार्थना, अब क्या होगा? | World War 3 Update | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T14:45:05+00:00

Iran US Israel War Update: क्या Donald Trump तय करेंगे ईरान का अगला Supreme Leader? #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T14:34:47+00:00

Israel Iran War: Iran War पर Aaj Tak की सबसे बड़ी EXCLUSVE Coverage जारी | Sweta Singh | Lebanon #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T14:33:01+00:00

Drug Trafficking: असली 'Breaking Bad'! केमिस्ट्री टीचर कैसे बन गया ड्रग्स का किंगपिन? Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T14:40:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers