Lenovo Smartphone: 200MP कैमरा और 7.5-इंच स्क्रीन वाला धांसू फोन ला रहा लेनोवो, जानिए खासियत
Lenovo Upcoming Smartphone: स्मार्टफोन मार्केट में Lenovo एक बार फिर हलचल मचाने की तैयारी में है। हाल ही में सामने आई एक लीक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपने नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसमें 200MP का पावरफुल पेरिस्कोप कैमरा और करीब 7.5-इंच का बड़ा डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
इतना बड़ा स्क्रीन साइज इसे आम स्मार्टफोन से अलग बनाता है और यह डिवाइस स्मार्टफोन और छोटे टैबलेट के बीच की कैटेगरी में आ सकता है। अगर यह फोन लॉन्च होता है तो बड़ी स्क्रीन और दमदार कैमरा पसंद करने वाले यूजर्स के लिए यह एक शानदार ऑप्शन बन सकता है।
7.5-इंच स्मार्टफोन में क्या खास हो सकता है?
इतनी बड़ी स्क्रीन वाला फोन पारंपरिक स्मार्टफोन और छोटे टैबलेट के बीच की कैटेगरी में आ सकता है। इससे संकेत मिलता है कि Lenovo शायद एक नई कैटेगरी या उन यूज़र्स के लिए खास डिवाइस तैयार कर रहा है जिन्हें बड़ी स्क्रीन पसंद है। Digital Chat Station नाम के प्रसिद्ध टिप्स्टर की Weibo पोस्ट के मुताबिक, Lenovo अपने अगले फोन्स के लिए 200-मेगापिक्सल बड़े सेंसर वाले पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा का टेस्टिंग कर रहा है।
लीक में यह भी कहा गया है कि कंपनी 1.5K LCD पैनल पर भी काम कर रही है, लेकिन इसका डेवलपमेंट फिलहाल धीमी गति से चल रहा है। इसी वजह से कंपनी एक अलग दिशा में भी काम कर रही है, जिसे टिप्स्टर ने “लार्ज-स्क्रीन डिजाइन” बताया है। इसी एक्सपेरिमेंट के तहत Lenovo करीब 7.5-इंच के फ्लैट और बड़े डिस्प्ले की टेस्टिंग कर रहा है।
इस के पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कुछ यूजर्स ने स्मार्टफोन मार्केट में Lenovo की स्थिति पर भी चर्चा की। एक यूजर ने कहा कि कंपनी के फोन अब उतने लोकप्रिय नहीं लगते जितने 2021 के आसपास थे, जब Qualcomm Snapdragon 870 और Qualcomm Snapdragon 888 जैसे चिपसेट वाले फोन काफी अच्छी वैल्यू देते थे।
इस पर Digital Chat Station ने जवाब देते हुए कहा कि Lenovo को कीमत के मामले में Realme और Redmi जैसी कंपनियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। इन ब्रांड्स की आक्रामक कीमतों की वजह से मिड-रेंज स्मार्टफोन मार्केट में Lenovo के लिए मुकाबला करना मुश्किल हो गया है। टिप्स्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल इस प्रोजेक्ट की डेवलपमेंट प्रोग्रेस सामान्य स्तर पर है और अभी इन नए डिजाइन को बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन में लाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
Lenovo का नया फोल्डेबल फोन
हाल ही में Lenovo के सब-ब्रांड ने Mobile World Congress 2026 में अपना पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन पेश किया है, जिसे Razr Fold कहा जाता है। इस फोन में 8.1-इंच 2K LTPO इनर स्क्रीन और 6.6-इंच आउटर स्क्रीन दी गई है।
यह डिवाइस Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 मोबाइल प्लेटफॉर्म से लैस है, इसमें तीन 50-मेगापिक्सल कैमरे दिए गए हैं और यह Moto Pen Ultra स्टायलस को भी सपोर्ट करता है।
आंध्र प्रदेश बनेगा 'क्वांटम वैली' का केंद्र: सीएम नायडू ने रायसीना डायलॉग में जताई मजबूत इच्छा, अमरावती होगा क्वांटम क्रांति का हब
नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। रायसीना डायलॉग में बोलते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने राज्य को एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का ग्लोबल हब बनाने की मजबूत इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश सिलिकॉन वैली से क्वांटम वैली तक का सफर तय करने के लिए तैयार है, जहां अमरावती भविष्य की क्वांटम क्रांति का केंद्र बनेगा।
सीएम नायडू ने रायसीना डायलॉग में अपने संबोधन में गूगल के बड़े निवेश का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि गूगल विशाखापत्तनम में एक गीगावाट स्केल का एआई डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए 15 बिलियन डॉलर (करीब 1.25 लाख करोड़ रुपए) का निवेश कर रहा है। यह भारत में आर्थिक सुधारों के बाद हाल के वर्षों का सबसे बड़ा विदेशी निवेश है। यह प्रोजेक्ट एआई इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा सेंटर क्षमता और बड़े पैमाने पर ऊर्जा संसाधनों को मजबूत करेगा। नायडू ने कहा, अब चीजें हो रही हैं। यह निवेश भारत को ग्लोबल एआई हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
क्वांटम टेक्नोलॉजी पर फोकस करते हुए मुख्यमंत्री ने अमरावती क्वांटम वैली का जिक्र किया। फरवरी 2026 में अमरावती में इसकी नींव रखी गई, जो भारत का पहला एकीकृत क्वांटम इकोसिस्टम है। 50 एकड़ में फैले इस प्रोजेक्ट में क्वांटम कंप्यूटिंग, रिसर्च, टैलेंट डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग शामिल है। नायडू ने कहा, हम अभी एक क्वांटम कंप्यूटर बना रहे हैं। भारत में पहली बार 133-क्यूबिट क्वांटम कंप्यूटर सेंटर अमरावती में आईबीएम, टीसीएस और एलएंडटी के सहयोग से स्थापित हो रहा है। दो साल के भीतर हम क्वांटम कंप्यूटर्स का उत्पादन शुरू करेंगे और उन्हें दुनिया को सप्लाई करेंगे।
उन्होंने सिलिकॉन वैली से तुलना करते हुए कहा, आज दुनिया सिलिकॉन वैली (कैलिफोर्निया) की बात करती है। कल लोग क्वांटम वैली की बात करेंगे—यह अमरावती से है, मेरे राज्य से है।
यह पहल भारत की नेशनल क्वांटम मिशन (6000 करोड़ रुपए) से जुड़ी है, जो क्वांटम कंप्यूटिंग, कम्युनिकेशन और सेंसिंग में रिसर्च को बढ़ावा दे रही है। राज्य ने एआई और क्वांटम इकोसिस्टम के लिए यूएनआईसीसी सहित सात एमओयू साइन किए हैं।
नायडू ने भारतीय प्रवासियों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय, खासकर टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल्स, दुनिया के सबसे अच्छे डिप्लोमैट हैं। वे जहां भी जाते हैं, लोकल कम्युनिटी में घुल-मिल जाते हैं और ग्लोबल डेवलपमेंट में योगदान देते हैं। पहले आंध्र से माइग्रेशन मुख्य रूप से अमेरिका तक सीमित था, लेकिन आज तेलुगु और भारतीय कम्युनिटी कई देशों में फैली है। उन्होंने कहा कि ये प्रवासी इंटरनेशनल सहयोग मजबूत कर रहे हैं और भारत की सॉफ्ट पावर बढ़ा रहे हैं।
--आईएएनएस
एससीएच
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News Nation






















