Responsive Scrollable Menu

Delhi के Uttam Nagar में Holi पर हुए छोटे से विवाद ने लिया हिंसा का रूप, मुस्लिमों ने Tarun Butolia को पीट पीटकर मार डाला!

नई दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली के दिन हुआ एक मामूली-सा विवाद हिंसक झड़प में बदल गया और 26 वर्षीय युवक तरुण बुटोलिया की जान चली गई। चार मार्च को हुई इस घटना ने पूरे इलाके को तनाव और भय के माहौल में डाल दिया है। हम आपको बता दें कि एक बच्चे की खेल खेल में हुई छोटी-सी गलती ने कुछ ही देर में ऐसा रूप ले लिया कि एक परिवार की खुशियां उजड़ गईं और पूरा मोहल्ला स्तब्ध रह गया।

जानकारी के अनुसार विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब तरुण के परिवार की 11 वर्षीय बच्ची अपने घर की छत पर होली खेल रही थी। इसी दौरान उसने पानी से भरा गुब्बारा फेंका जो पास के घर की एक महिला पर गिर गया। यह महिला दूसरे धर्म की है। बताया जा रहा है कि तरुण के परिवार ने तुरंत माफी भी मांग ली थी, लेकिन बात यहीं समाप्त नहीं हुई। आरोप है कि महिला ने अपने रिश्तेदारों को फोन कर बुला लिया जिससे तनाव बढ़ गया।

इसे भी पढ़ें: CCTV Video Footage | रूह कंपा देने वाली वारदात! होली पर रंग डालने से नाराज दादी ने 4 साल के पोते पर उड़ेल दिया उबलता पानी

करीब एक घंटे बाद स्थिति और गंभीर हो गई। उस समय तरुण बुटोलिया एक होली पार्टी में गया हुआ था। तभी उसे फोन कर बताया गया कि उसके माता पिता पर हमला किया जा रहा है। यह सुनकर वह तुरंत मोटरसाइकिल से घर की ओर लौट पड़ा। उसकी मां सुनीता बुटोलिया ने बताया कि फोन पर कहा गया था कि परिवार के लोगों को पीटा जा रहा है। मां ने बताया कि उनका बेटा उन्हें बचाने के लिए आया, लेकिन हमलावर पहले से ही उसका इंतजार कर रहे थे।

जब तरुण अपने घर के पास संकरी गली में पहुंचा तो वहां माहौल बेहद तनावपूर्ण था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इलाके के कुछ लोगों ने हमलावरों से झगड़ा रोकने की अपील भी की, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। देखते ही देखते सात से आठ लोगों ने तरुण को घेर लिया और उस पर डंडों, बल्लों, ईंटों और पत्थरों से हमला कर दिया।

परिवार के अनुसार तरुण जिम जाता था और शारीरिक रूप से मजबूत था। उसने खुद को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन एक साथ कई लोगों के हमले के सामने वह ज्यादा देर टिक नहीं सका। बताया जाता है कि हमलावरों ने उसे बुरी तरह पीटा। यहां तक कि जब वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा और बेहोश हो गया तब भी हमला जारी रहा। आरोप है कि उसके बाद भी उसे लगातार मारा गया और उस पर धारदार वार किये गये।

तरुण की मां ने घटना को बेहद भयावह बताते हुए कहा कि भीड़ लगातार घर पर पत्थर भी फेंक रही थी और लोहे की रेलिंग को नुकसान पहुंचाया गया। परिवार के लोग डर के कारण घर के अंदर बंद हो गये थे। उनका कहना है कि तरुण का इस विवाद से कोई लेना देना नहीं था, वह केवल अपने माता पिता की मदद करने के लिए घर लौटा था।

हम आपको बता दें कि तरुण के पिता ममराज बुटोलिया सफेदी का काम करते हैं। उनकी बेटी रेखा के अनुसार तरुण ने बीसीए की पढ़ाई की थी और वह डिजिटल आर्किटेक्चर और डिजाइन का ऑनलाइन कोर्स कर रहा था। वह मकानों के नक्शे बनाता था और भविष्य में इस क्षेत्र में कॅरियर बनाना चाहता था। परिवार का कहना है कि उसके बड़े सपने थे जो अब अधूरे रह गये।

घटना के बाद इलाके में तनाव और बढ़ गया। चार मार्च की घटना के दो दिन बाद आरोपियों के रिश्तेदारों की बताई जा रही एक कार और एक मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया गया। इसके बाद स्थिति को देखते हुए इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सीआरपीएफ के जवान तैनात किये गये हैं, जगह जगह बैरिकेड लगाये गये हैं और ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार अब तक एक नाबालिग सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और गवाहों के बयान दर्ज किये जा रहे हैं। हालांकि तरुण का परिवार इस मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग कर रहा है। उनका कहना है कि कई हमलावर अब भी खुले घूम रहे हैं।

हम आपको बता दें कि इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों और परिवार के सदस्यों ने सड़कों पर प्रदर्शन भी किया। उन्होंने रास्ता जाम कर नारेबाजी की और न्याय की मांग उठाई। कई सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता भी इन प्रदर्शनों में शामिल हुए जिससे इलाके का माहौल और संवेदनशील हो गया।

देखा जाये तो उत्तम नगर की यह दुखद घटना यह दिखाती है कि त्योहारों के दौरान छोटी-सी बात भी यदि समझदारी से न संभाली जाए तो वह बड़ी त्रासदी का रूप ले सकती है। एक मासूम गलती के कारण हुई हिंसा ने न केवल एक युवा की जान ले ली बल्कि पूरे समुदाय को शोक और भय में डाल दिया है।

Continue reading on the app

Trump-Biden की हत्या का ईरान समर्थित 'Revenge' प्लान, US में पाकिस्तानी नागरिक दोषी करार

अमेरिकी न्याय विभाग ने बताया कि पाकिस्तानी नागरिक आसिफ मर्चेंट को ईरान की ओर से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और अन्य शीर्ष अमेरिकी राजनेताओं की हत्या की साजिश रचने के आरोप में अमेरिका में दोषी ठहराया गया है। अभियोजकों ने बताया कि आसिफ मर्चेंट ने 2024 में इस साजिश के लिए अमेरिका में लोगों को भर्ती करने की कोशिश की थी। कथित योजना का उद्देश्य ट्रम्प के पहले कार्यकाल के दौरान 2020 में ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या का बदला लेना था। संघीय अभियोजकों ने बताया कि ट्रम्प के अलावा, निशाने पर तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और रिपब्लिकन नेता निक्की हेली भी थीं, जिन्होंने उसी वर्ष रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के नामांकन के लिए ट्रम्प को चुनौती दी थी।

इसे भी पढ़ें: खामेनेई के बेटे को गुप्त रोग? US के रिपोर्ट ने दुनिया हिला दी

आतंकवाद और हत्या के लिए सुपारी देने के आरोपों में दोषी ठहराया गया

न्याय विभाग ने कहा कि मर्चेंट को किराए पर हत्या करवाने और राष्ट्रीय सीमाओं से परे आतंकवाद का कृत्य करने का प्रयास करने का दोषी ठहराया गया था और यह भी कहा कि यह साजिश कथित तौर पर ईरान के विशिष्ट इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर द्वारा निर्देशित थी। यह मुकदमा पिछले हफ्ते न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में शुरू हुआ था, ट्रंप द्वारा इजरायल के साथ ईरान पर सैन्य हमले करने की अनुमति देने से कुछ ही दिन पहले, एक ऐसा कदम जो तब से इस क्षेत्र में वर्षों के सबसे बड़े संघर्ष में बदल गया है।

आरोपी का कहना है कि उसने दबाव में आकर साजिश में हिस्सा लिया 

मुकदमे की सुनवाई के दौरान, मर्चेंट ने स्वीकार किया कि वह रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के सदस्यों के साथ इस योजना में शामिल हुआ था, लेकिन उसने दावा किया कि उसने तेहरान में अपने परिवार की सुरक्षा के लिए दबाव में ऐसा किया था। उसने अदालत को बताया कि उसे कभी भी किसी विशिष्ट व्यक्ति को मारने का सीधा आदेश नहीं दिया गया था, हालांकि ईरान में हुई बैठकों के दौरान उसके ईरानी सहयोगी ने तीन संभावित लक्ष्यों का जिक्र किया था। 

इसे भी पढ़ें: सऊदी अरब का पाकिस्तान पर होश उड़ाने वाला हमला, भारत-ईरान हैरान !

मुखबिर द्वारा अधिकारियों को सतर्क करने के बाद साजिश नाकाम हो गई

अधिकारियों ने बताया कि किसी भी हमले से पहले ही साजिश को नाकाम कर दिया गया था। अप्रैल 2024 में, मर्चेंट ने जिस व्यक्ति से योजना को अंजाम देने में मदद के लिए संपर्क किया था, उसने कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सतर्क कर दिया और बाद में गुप्त सूचना देने वाला बन गया। इसके बाद मर्चेंट को गिरफ्तार कर लिया गया और उसने खुद को निर्दोष बताया। ईरान की शक्तिशाली सैन्य और खुफिया संस्था, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने उन आरोपों का खंडन किया है कि तेहरान ने ट्रंप या अन्य अमेरिकी अधिकारियों को निशाना बनाया था।

ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध के बढ़ते तनाव के बीच यह मामला सामने आया

ईरान, अमेरिका और इज़राइल के बीच तेज़ी से बढ़ते युद्ध के बीच यह मामला फिर से सामने आया है। ईरान के संयुक्त राष्ट्र राजदूत का कहना है कि हाल के हमलों में कम से कम 1,332 नागरिक मारे गए हैं, जबकि सर्वोच्च नेता अली खामेनेई समेत कई शीर्ष ईरानी नेताओं के मारे जाने की खबर है। अमेरिकी सेना का कहना है कि कुवैत में एक सैन्य अड्डे पर हुए हमले में छह अमेरिकी सैनिक मारे गए, जबकि इज़राइली अधिकारियों ने इज़राइल में कम से कम 10 नागरिकों की मौत की सूचना दी है।

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: यशस्वी के कोच ने गौतम गंभीर को दिए प्लेइंग XI के लिए कुछ अहम सुझाव

नई दिल्ली. भारत को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनकर इतिहास रचना है तो उसे 8 मार्च को न्यूजीलैंड की चुनौती से पार पाना होगा. मगर खिताबी भिड़ंत से पहले टीम इंडिया की कई सारी खामियां दुनिया के सामने उजागर हुई हैं, जिनकी वजह से भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव संभव है. यहां जान लीजिए कि न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी दिख सकती है. खासतौर पर वरुण चक्रवर्ती आलोचकों के निशाने पर हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 4 ओवरों में 64 रन लुटा दिए थे. पिछले चारों मैचों में उन्होंने विकेट तो लिया है, लेकिन जमकर धुनाई भी हुई है. वाशिंगटन सुंदर को स्पिन गेंदबाजी विकल्प और चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा सकता है, लेकिन टीम इंडिया मैनेजमेंट शायद ही उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर करेगा. इस तथ्य को भुलाया नहीं जा सकता कि चक्रवर्ती अभी टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट (13) लेने वाले गेंदबाज हैं. Sun, 8 Mar 2026 11:26:18 +0530

  Videos
See all

युद्ध में अब तक 1300 से ज्यादा ईरानियों की मौत | #middleeastwar #iran #us #trump #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T06:04:57+00:00

कैमरा भी पड़ गया छोटा! #ONeal | #Shaquille | #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T06:05:20+00:00

Breaking News: Gurugram में Hero Honda Chowk के पास Firing, लग्जरी गाड़ियों के शोरूम के शीशे टूटे #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T06:09:05+00:00

बाबा महाकाल की शरण में CM Mohan Yadav #aajtak #shorts #viral #viralvideo #viralshorts #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T06:04:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers