एक तरफ अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की चिंगारी सुलग रही है, वहीं दूसरी तरफ चीन चुपचाप सोना खरीद रहा है. लगातार 16 महीनों से चीन अपना स्वर्ण भंडार बढ़ा रहा है. दुनिया में मचे इस बवाल के चलते घबराए निवेशक अब सोने को सबसे सुरक्षित निवेश मान रहे हैं.
ममता बनर्जी ने कोलकाता में तीन दिवसीय धरने में मतदाता सूची से नाम काटने और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार व चुनाव आयोग पर निशाना साधा. उन्होंने घरेलू और वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ने पर चिंता व्यक्त की. मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं से काली साड़ी और बर्तन लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया.
अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले का गवाह बनेगा. टीम इंडिया लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन सकती है, जबकि न्यूजीलैंड पहली बार खिताब जीत सकती है. Sat, 07 Mar 2026 23:52:12 +0530